सहारनपुर-देवबंद में बारिश ने बदल दिया मौसम, किसानों के लिए वरदान, आम जनजीवन प्रभावित

सहारनपुर (देवबंद)। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश ने सहारनपुर जिले के मौसम का मिजाज बदल दिया है। पिछले कई दिनों से खिल रही धूप से लोगों को ठंड से काफी राहत मिल रही थी। लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही आ रही बारिश से एक बार फिर लोग ठिठुरन महसूस करने लगे। बारिश के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो गया और सड़कों पर आवाजाही भी बहुत कम रही। लोग जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकाले।  बारिश ने जहां लोगों को परेशानी में डाला वहीं किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है।
 
गेहूं, सरसों और आम की फसलों को इस समय हुई नमी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। किसानों के मुताबिक यह बारिश पैदावार में सुधार लाएगी और खेतों में नई ऊर्जा भर देगी। उधर बसंत की शुरुआत के साथ पतंगबाजी की तैयारी कर रहे युवाओं के उत्साह पर बारिश ने पानी फेर दिया। खुले आसमान में ऊंची उड़ान भरने वाली रंग-बिरंगी पतंगों की जगह बादलों ने डेरा जमा लिया। जिससे पतंगबाजी का मजा अधूरा रह गया। देवबंद में बारिश के चलते बाजारों में बहुत कम दुकानें खुली दिखाई दी। पूरे दिन हो रही बारिश से लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे।
 
बारिश के चलते सुबह से लेकर शाम तक देवबंद नगर की बिजली आपूर्ति भी बंद रही। जिससे लोगों को घरों में पानी न आने की समस्या भी बनी रही। उधर, बसंत ऋतु की शुरुआत के दिन वर्षा होना समृद्धि का सूचक माना गया है। माना जाता है कि, बसंत पंचमी पर अगर हल्की और शांत बारिश हो तो यह शुभ होती है और मां सरस्वती कृपा बरसाती है।ऐसी बारिश ज्ञान, विवेक और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को भी बढ़ाती है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में छात्र व कॉलेज हित में बुलाई गई पंचायत में उमड़ा जनसैलाब, प्रबंध समिति को मिला खुला समर्थन

मुज़फ्फरनगर। अमरनायक राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शाहपुर के प्रांगण में शनिवार को छात्र, खिलाड़ी एवं कॉलेज हितों को लेकर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में छात्र व कॉलेज हित में बुलाई गई पंचायत में उमड़ा जनसैलाब, प्रबंध समिति को मिला खुला समर्थन

रोहतक:दो गुटों में खूनी संघर्ष,युवक की तेजधार हथियार से हत्या

रोहतक। रोहतक के पाडा मोहल्ला में मामूली कहासुनी को लेकर दो गुटों में जमकर हुए खूनी संघर्ष में ईट-पत्थर भी...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
रोहतक:दो गुटों में खूनी संघर्ष,युवक की तेजधार हथियार से हत्या

मुजफ्फरनगर में सोमवार को रहेंगे शराब के सभी ठेके बंद, प्रशासन ने किए आदेश जारी

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में सभी आबकारी अनुज्ञापन पूर्ण दिवस बंद रहेंगे।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सोमवार को रहेंगे शराब के सभी ठेके बंद, प्रशासन ने किए आदेश जारी

इंदौर में बीआरटीएस बस स्टॉप हटाने की बड़ी तैयारी, भारी ढांचा तोड़ना बना नगर निगम के लिए चुनौती

इंदौर शहर एक बार फिर बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने का फैसला लोगों के...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में बीआरटीएस बस स्टॉप हटाने की बड़ी तैयारी, भारी ढांचा तोड़ना बना नगर निगम के लिए चुनौती

मेरठ में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लाभार्थियों का सम्मान

मेरठ। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह, चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय में भव्य...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लाभार्थियों का सम्मान

उत्तर प्रदेश

यूजीसी के 'काले कानून' के खिलाफ सवर्ण समाज ने खोला मोर्चा, 27 से दिल्ली में भरेंगे हुंकार

सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित होटल के.आर. प्लाजा में आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह चौहान ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूजीसी के 'काले कानून' के खिलाफ सवर्ण समाज ने खोला मोर्चा, 27 से दिल्ली में भरेंगे हुंकार

सहारनपुर में हिंदू सम्मेलन: साधुओं ने एकता का संदेश, “एक होकर रहें, बंटकर नहीं”

सहारनपुर। बेहट रोड स्थित बी डी बाजोरिया स्कूल ग्राउंड पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में देश-प्रदेश से पहुंचे साधु-संतों ने हिंदू...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हिंदू सम्मेलन: साधुओं ने एकता का संदेश, “एक होकर रहें, बंटकर नहीं”

सहारनपुर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो किशोरों को मारी टक्कर, एक की मौत

सहारनपुर (अंबेहटा)। सहारनपुर जनपद के थाना अंबेहटा क्षेत्र में इस्लामनगर रोड पर स्थित मदनी मदरसे के पास इस्लामनगर की ओर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो किशोरों को मारी टक्कर, एक की मौत