सहारनपुर में शिवालिक फॉर्म हत्याकांड: उत्तराखंड करणी सेना अध्यक्ष की दोटूक, दोषी को बीच चौराहे पर जला देना
सहारनपुर। जिले के शिवालिक वन क्षेत्र स्थित मोहंड रेंज में जमीन के विवाद को लेकर हुए भीषण खूनी संघर्ष ने पूरे क्षेत्र को दहला कर रख दिया है। बीते चार फरवरी को शिवालिक की पहाड़ियों के बीच जमीन पर कब्जे की नियत से हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। इस जघन्य हत्याकांड के बाद अब राजपूत करणी सेना ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। उत्तराखंड करणी सेना के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने इस मामले पर बेहद सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा बयान जारी किया है।
शक्ति सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा है कि संगठन किसी भी अपराधी या हत्यारे का साथ नहीं देगा। उन्होंने कड़े लहजे में घोषणा की कि यदि जांच के दौरान करणी सेना का कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी इस हत्याकांड में दोषी पाया जाता है, तो उसे बीच चौराहे पर जला देना चाहिए। शक्ति सिंह के इस बयान ने मामले को और अधिक गरमा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन न्याय के साथ खड़ा है और अपराध करने वाला व्यक्ति केवल अपराधी होता है, उसका किसी जाति या संगठन से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ें मेरठ में फर्जी आईएएस का भंडाफोड़: संयुक्त सचिव बनकर जमा रहा था धौंस, शराब के नशे में खुली पोलघटनाक्रम के अनुसार, चार फरवरी को शिवालिक वन क्षेत्र की मोहंड रेंज में जमीन के एक पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हमलावरों ने करीब सौ राउंड फायरिंग की, जिससे पूरा इलाका गोलियों की गूँज से थर्रा उठा। मौके से भारी मात्रा में कारतूसों के खोखे बरामद किए गए हैं, जो इस बात की तस्दीक करते हैं कि यह हमला पूरी योजना के साथ किया गया था। इस गोलीबारी में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सहारनपुर और उत्तराखंड की सीमा से सटे इस वन क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शक्ति सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और असली दोषियों को पाताल से भी ढूंढकर निकाला जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जांच के नाम पर किसी निर्दोष व्यक्ति को प्रताड़ित न किया जाए। फिलहाल पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं और मुख्य साजिशकर्ताओं के करीब पहुंचने का दावा कर रही हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां