महिंद्रा 2026 का बड़ा धमाका, स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट तैयार, थार में जबरदस्त बदलाव, इलेक्ट्रिक प्लान होल्ड
अगर आप भी महिंद्रा की गाड़ियों के दीवाने हैं तो आपके लिए बड़ी खबर सामने आई है। Mahindra & Mahindra ने कैलेंडर ईयर 2026 के लिए अपनी प्रोडक्ट प्लानिंग का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि इस साल दो नए आईसीई मॉडल बाजार में उतारे जाएंगे लेकिन कोई नई बॉर्न इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च नहीं की जाएगी। यानी पेट्रोल और डीजल इंजन वाली दमदार एसयूवी ही इस साल फोकस में रहेंगी।
अपडेटेड स्कॉर्पियो रेंज होगी पहली बड़ी पेशकश
रिपोर्ट्स के अनुसार स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें ट्रिपल स्क्रीन लेआउट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे आधुनिक फीचर जोड़े जा सकते हैं। इससे केबिन का अनुभव पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर हो जाएगा। बाहरी डिजाइन में भी नए अलॉय व्हील्स और फ्रंट प्रोफाइल में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। यह मॉडल मौजूदा 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ ही आएगा। मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे।
दूसरी तरफ स्कॉर्पियो क्लासिक में बड़े डिजाइन बदलाव की उम्मीद कम है। इसमें ज्यादा फोकस फीचर अपडेट पर रहेगा ताकि यह ग्राहकों के लिए और ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन सके। माना जा रहा है कि स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट के बाद स्कॉर्पियो क्लासिक को लॉन्च किया जाएगा।
तीन डोर थार को भी मिलेगा बड़ा अपडेट
महिंद्रा अपने दूसरे आईसीई प्रोडक्ट के तौर पर तीन डोर थार को भी बड़ा अपडेट दे सकती है। Mahindra Thar को पिछले साल फीचर अपडेट मिला था लेकिन इस बार एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह मौजूदा जनरेशन थार का आखिरी बड़ा अपडेट माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार 2027 में विजन टी कॉन्सेप्ट पर आधारित नई जनरेशन थार पेश की जा सकती है जो डिजाइन और टेक्नोलॉजी दोनों में बड़ा बदलाव लेकर आएगी।
2026 में नई इलेक्ट्रिक गाड़ी नहीं
दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने साफ कर दिया है कि 2026 में कोई नई बॉर्न इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च नहीं होगी। Mahindra Electric के तहत बड़ा विस्तार 2027 से देखने को मिल सकता है। यानी फिलहाल कंपनी का पूरा ध्यान अपनी लोकप्रिय एसयूवी रेंज को और मजबूत करने पर रहेगा।
कुल मिलाकर 2026 महिंद्रा के लिए आईसीई एसयूवी का साल रहने वाला है। स्कॉर्पियो और थार जैसे मजबूत नामों के साथ कंपनी बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

टिप्पणियां