Renault Duster 7 Seater भारत में धमाकेदार एंट्री की तैयारी हाइब्रिड इंजन और लग्जरी फीचर्स के साथ मचाएगी SUV मार्केट में तहलका
अगर आप भी नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। फ्रेंच कार निर्माता Renault भारत में अपनी पॉपुलर एसयूवी Renault Duster को नए अंदाज में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार डस्टर सिर्फ पांच सीट नहीं बल्कि सात सीटों के विकल्प में भी आ सकती है। यह खबर उन परिवारों के लिए बेहद खास है जो एक बड़ी और फीचर से भरपूर एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं।
सात सीटों वाली नई डस्टर से बढ़ेगी धाक
रिपोर्ट्स के अनुसार सात सीटों वाली डस्टर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी ने अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है लेकिन संकेत साफ हैं कि भारत में इसे बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सात सीटों वाले वर्जन की लंबाई करीब 4.55 मीटर तक हो सकती है और व्हीलबेस लगभग 2.70 मीटर तक रखा जा सकता है। इससे तीसरी पंक्ति में बैठने वालों को बेहतर स्पेस मिलने की उम्मीद है। डिजाइन की बात करें तो इसे पांच सीटों वाले मॉडल जैसा ही दमदार और मॉडर्न लुक दिया जा सकता है।
फीचर्स में मिलेगी लग्जरी कार जैसी फील
नई सात सीटों वाली डस्टर को एडवांस फीचर्स से लैस किया जा सकता है। इसमें एलईडी हेडलाइट और एलईडी डीआरएल के साथ कनेक्टेड टेललाइट दी जा सकती है। बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल इसे मजबूत एसयूवी लुक देंगे। पैनोरमिक सनरूफ और ड्यूल टोन इंटीरियर के साथ एंबिएंट लाइटिंग इसे प्रीमियम फील दे सकती है।
इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा इनबिल्ट गूगल इलेक्ट्रिक पावर टेलगेट वेंटिलेटेड सीट और लेवल 2 एडीएएस जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। सुरक्षा के लिए छह एयरबैग और 35 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए जाने की संभावना है। ऐसे में यह एसयूवी अपने सेगमेंट में काफी मजबूत दावेदार बन सकती है।
ये भी पढ़ें Maruti e Vitara Delta Variant: 15.99 लाख में क्या है खास 443km रेंज के साथ जानें पूरी डिटेलदमदार हाइब्रिड इंजन का मिलेगा साथ
इंजन की बात करें तो सात सीटों वाले वेरिएंट में नया हाइब्रिड विकल्प दिया जा सकता है। इसमें 1.8 लीटर पेट्रोल ई टेक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन और टीसीई 160 इंजन मिलने की उम्मीद है। ये दोनों इंजन पहले से पांच सीटों वाले वर्जन में भी ऑफर किए जाते हैं। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिल सकता है। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के कारण बेहतर माइलेज और स्मूथ ड्राइविंग का अनुभव मिलने की संभावना है।
कब तक होगी लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई सात सीटों वाली डस्टर को भारत में दीवाली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। उसी समय इसकी कीमत का खुलासा भी किया जाएगा। अगर यह सही समय पर और सही कीमत में आती है तो भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट में बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
नई डस्टर का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए यह मॉडल एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि इसमें स्पेस स्टाइल और टेक्नोलॉजी तीनों का संतुलन देखने को मिल सकता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

टिप्पणियां