प्यार के चक्कर में कैरियर बर्बाद करती युवा पीढ़ी

On

अजय दशम वर्ग का छात्र था।क्लास में पढऩे में सबसे मेधावी।प्रथम वर्ग से दशम वर्ग तक प्रथम ही आता था।उसे उसके क्लास की ही एक लड़की सुगन्धा चाहती थी।सुगन्धा ऊँची जाति की थी और अजय दलित वर्ग का। दोनों एक ही गाँव के रहने वाले थे। दोनों का आपस में बातचीत करना,कभी कभी मिलना जुलना […]

अजय दशम वर्ग का छात्र था।क्लास में पढऩे में सबसे मेधावी।प्रथम वर्ग से दशम वर्ग तक प्रथम ही आता था।उसे उसके क्लास की ही एक लड़की सुगन्धा चाहती थी।सुगन्धा ऊँची जाति की थी और अजय दलित वर्ग का। दोनों एक ही गाँव के रहने वाले थे। दोनों का आपस में बातचीत करना,कभी कभी मिलना जुलना आपस में पत्र व्यवहार भी करना जारी रहा।

सुगंधा के पिता का गाँव में दबदबा था। अजय द्वारा सुगंधा को लिखा गया पत्र किसी तरह उसके पिता को मिल गया। पत्र पढ़ते ही वे आग बबूला हो गए और उसके बाद सुगन्धा की काफी पिटाई की। एक अपराधी को बुलवाया और उसे पचास हजार रूपये दी। उस अपराधी ने अजय का अपहरण कर लिया। दस माह बीत गए परन्तु अजय का पता नहीं चल सका है।

राहुल बी एस सी का छात्र था वह अपने गाँव का सबसे होनहार छात्र माना जाता था।वह गाँव के लड़के लड़कियों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान उसे रजिया नामक छात्र से प्यार हो गया। रजिया के माता पिता राहुल को काफी मानते थे।ट्यूशन के अलावा भी उसे समय समय पर अलग से पैसे देकर मदद करते रहते थे।

जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने प्लानिंग की और घर से बाहर निकल गए और दिल्ली चले गए। इधर रजिया के माता पिता ने अपने नाबालिग लड़की का अपहरण ,यौन शोषण और बलात्कार का मुकदमा कर दिया। पुलिस ने दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।आज भी राहुल जेल की हवा खा रहा है।

आये दिन हमारे समाज में इस तरह की घटनायें घट रही हैं। आज के युवा युवती प्रेम के चक्कर में पड़कर अपना कैरियर बर्बाद कर रहे हैं।

प्यार के चक्कर में परीक्षा में असफल होने के बाद युवाओं को अपनी गलती का एहसास होता है कि हमने अपना बहुमूल्य समय खो दिया।अगर हम अपने बहुमूल्य समय का उपयोग करें तो आगे आने वाला दिन सुखमय और आनंददायक होगा।
आज कालेज ही नहीं, स्कूलों में पढऩे वाले कम उम्र के लड़के लड़कियां भी अपने हम उम्र विपरीत लिंगी के साथ प्यार का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं।

प्रेम के चक्कर में इस पीढ़ी के बहुत सारे युवा युवती अपने जीवन से भी हाँथ धो रहे हैं। ज्योंही लड़के लड़कियो के बीच प्रेम सम्बन्ध पनपते हैं।वे पढ़ाई छोड़कर अपना अधिकांशत: समय मोबाइल और वाट्सएप पर बिताने लगते हैं।

प्रेमी युगल पार्क,होटल और रेस्तरां में अपना कीमती समय गंवाने लगते हैं।समय की बर्बादी के साथ अपने माता पिता की कमाई जो पढ़ाई पर खर्च होनी चाहिये थी, इन चीजों में होने लगती है। प्रेमी युगल पर्व त्यौहार ,प्रेम दिवस ,जन्मदिवस पर एक दूसरे को गिफ्ट देने में अपना कीमती पैसा बर्बाद करने लगते हैं। कहा जाता है कि सफलता जीवन में उसी को मिलती है जो समय को पहचानता है और उसका भरपूर उपयोग करता है परन्तु प्रेमी युगल आवेग में अपने कीमती समय को गवां कर अपना जीवन दु:खमय बना लेते हैं।

प्रेम के चक्कर में परीक्षा में असफल होने के बाद जब युवा को गलती का एहसास होता है तब तक समय बहुत आगे निकल जाता है। प्रेम का आनंद भी हम बेहतर ढंग से तभी उठा पायेंगे जब हमारे हाथों में पैसे होंगे। जब आपके पास पैसे नहीं रहेंगे तो आपका प्रेमी कब दूसरा रुख अख्तियार कर लेगा, कहना मुश्किल है।

आज की युवा पीढ़ी जो प्रेम के मकडज़ाल में पड़कर अपना कैरियर बर्बाद कर रहे हैं, उन युवाओं को जरूरत है पढ़ाई पर ध्यान देकर अपने आप को सफल बनाने का। पहले पढ़ाई करें। सफलता पाये फिर प्यार करें तब देखें जिंदगी कितनी रंगीन होती है। पहले अपने कैरियर पर ध्यान दें। जब पढ़ लिखकर अपने पैरों पर खड़े हो जायें, उसके बाद जिसे चाहते हैं। उससे शादी करें और आनंद के साथ जीवन बितायें।
– शम्भू शरण सत्यार्थी

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

फरवरी में भारत में रिटेल वाहन बिक्री 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24.09 लाख यूनिट पहुंची

नई दिल्ली। भारत में फरवरी में रिटेल वाहन बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में वाहन बिक्री सालाना...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
फरवरी में भारत में रिटेल वाहन बिक्री 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24.09 लाख यूनिट पहुंची

शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत

मुजफ्फरनगर। मेरठ की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब वरिष्ठ शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं बहुआयामी अकादमिक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत

दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित

नई दिल्ली। दिल्ली के रिठाला इलाके में बनी झुग्गियों में गुरुवार तड़के अचानक से आग लग गई। कुछ ही मिनटों...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित

सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट: सोना ₹3,110 और चांदी ₹10,000 तक टूटी

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी के भाव ने कमजोरी का रुख...
बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट: सोना ₹3,110 और चांदी ₹10,000 तक टूटी

होली के बाद मुजफ्फरनगर में बवाल! दो पक्षों में पथराव, कई हिरासत में

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अमीननगर में गुरुवार को होली के त्योहार के ठीक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
होली के बाद मुजफ्फरनगर में बवाल! दो पक्षों में पथराव, कई हिरासत में

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के मछुआपुरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात दबंगों ने एक दैनिक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

प्रयागराज। धर्मनगरी प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने होली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच कानपुर पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश