घने कोहरे से दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

On

 नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दियों की दस्तक के साथ आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दिल्ली सहित कई शहरों में हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने गुरुवार को घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट शेड्यूल पर पड़ रहे असर की जानकारी दी। दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "घने कोहरे के कारण, फ्लाइट ऑपरेशन अभी सीएटी-III कंडीशन में हैं, जिससे देरी या रुकावट हो सकती है। हम यात्रियों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। लेटेस्ट फ्लाइट स्टेटस के लिए कृपया अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।"

और पढ़ें यमुना एक्सप्रेसवे सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया, मुआवजे की घोषणा की

जयपुर फ्लाइट नंबर 6ई 7413 की उड़ान और दिल्ली फ्लाइट नंबर 6ई 2113 की उड़ान रद्द कर दी गई है। आई1879 दिल्ली की उड़ान को भी कोहरे के चलते रद्द करना पड़ा है, जबकि 6ई 6448 दिल्ली आने वाली फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया और 6जी 7414 जयपुर आने वाली फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया है। एयरपोर्ट डिपार्टमेंट ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे वेबसाइट या ऐप के माध्यम से अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें। एयरपोर्ट डिपार्टमेंट की टीमें हर कदम पर मदद और सपोर्ट देने के लिए तैयार हैं। उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही आसमान साफ होगा और बेहतर सेवा दी जा सकेगी। इस मुश्किल समय में यात्रियों के धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद कहा गया है।

और पढ़ें जयपुर: मुख्य सचिव सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने सचिवालय में लगाई झाडू

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भी चेतावनी जारी की है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सुबह घना कोहरा छा सकता है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उड़ानें देरी से चल रही हैं या रद्द हो रही हैं। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर तो सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं, जिसका असर चंडीगढ़, लखनऊ, अमृतसर जैसी जगहों पर भी पड़ा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट जाते समय अतिरिक्त समय रखें और रीयल-टाइम अपडेट चेक करें। अन्य एयरलाइंस ने भी समान सलाह जारी की है। कोहरे के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है, इसलिए यात्रियों से सावधानी बरतने को कहा गया है।

और पढ़ें बागपत के सिपाही सहित दो लाेगाें की सड़क दुर्घटना में मौत

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर: किसान-मजदूरों के हक के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन भारत भूमि के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.राजेश गौतम ने कहा कि सभी पदाधिकारी एक जुट होकर किसान,...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: किसान-मजदूरों के हक के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान

तीन देशों की यात्रा संपन्न होने के बाद पीएम मोदी मस्कट से स्वदेश रवाना

   मस्कट । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा संपन्न होने के बाद गुरुवार शाम स्वदेश रवाना हो गये मोदी...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
तीन देशों की यात्रा संपन्न होने के बाद पीएम मोदी मस्कट से स्वदेश रवाना

मुजफ्फरनगर में लंबित विवेचनाओं में लापरवाही पर एसएसपी की सख्ती, चौकी इंचार्ज अक्षय खारी लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस महकमे में अनुशासन और कार्यकुशलता को लेकर एक बार फिर सख्त संदेश दिया गया है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में लंबित विवेचनाओं में लापरवाही पर एसएसपी की सख्ती, चौकी इंचार्ज अक्षय खारी लाइन हाजिर

ओमान के सुल्तान ने मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ' ऑडर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया

      मस्कट । ओमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया है। ओमान के...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
ओमान के सुल्तान ने मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ' ऑडर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया

सहारनपुर: कोहरा और शीतलहर को लेकर डीएम मनीष बंसल सख्त, सड़कों के निरीक्षण के दिए निर्देश

सहारनपुर। जिलधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिये कि समस्त उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी जनपद के मुख्य मार्गाे का निरीक्षण करें...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोहरा और शीतलहर को लेकर डीएम मनीष बंसल सख्त, सड़कों के निरीक्षण के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: किसान-मजदूरों के हक के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन भारत भूमि के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.राजेश गौतम ने कहा कि सभी पदाधिकारी एक जुट होकर किसान,...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: किसान-मजदूरों के हक के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान

सहारनपुर: कोहरा और शीतलहर को लेकर डीएम मनीष बंसल सख्त, सड़कों के निरीक्षण के दिए निर्देश

सहारनपुर। जिलधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिये कि समस्त उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी जनपद के मुख्य मार्गाे का निरीक्षण करें...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोहरा और शीतलहर को लेकर डीएम मनीष बंसल सख्त, सड़कों के निरीक्षण के दिए निर्देश

सहारनपुर: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए निगम परिसर में नई विंडो, वॉट्सऐप पर मिलेगी आवेदन स्थिति

सहारनपुर।  नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए विभाग में बढ़ती भीड़ को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए निगम परिसर में नई विंडो, वॉट्सऐप पर मिलेगी आवेदन स्थिति

सहारनपुर: कांग्रेस नेताओं को नजरबंद, भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन नाकाम

सहारनपुर। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करने की घोषणा के मद्देनजर पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कांग्रेस नेताओं को नजरबंद, भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन नाकाम