जम्मू-कश्मीर: डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, 9 घायल
भद्रवाह। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खंटॉप इलाके में गुरुवार को सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे 10 जवानों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने कहा कि कुल 17 कर्मियों को लेकर सेना का बुलेट-प्रूफ वाहन एक ऊंचाई वाली चौकी की ओर जा रहा था, तभी उसके चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन 200 फुट गहरी खाई में गिर गया। सेना और पुलिस ने तुरंत संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया, तो 10 सैनिकों के शव पाए गए। नौ अन्य सैनिकों को घायल हालत में बचाया गया, जिसमें तीन जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों जवानों को एयरलिफ्ट करके उधमपुर के आर्मी कमांड हॉस्पिटल ले जाया गया। 6 अन्य लोगों पर नज़र रखी जा रही है, उनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां