उत्तर भारत में ठंड का तांडव: दिल्ली में पारा 3°C तक लुढ़का; सर्दी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, IMD का येलो अलर्ट

On
अर्चना सिंह Picture

नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के पालम क्षेत्र में रविवार सुबह को हाल के वर्षों में जनवरी की सबसे ठंडी सुबहों में से एक दर्ज किया गया जहां न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2010 के बाद यह पालम में दर्ज किया गया दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इस अवधि में इससे अधिक ठंडा दिन सात जनवरी 2013 को रहा था, जब तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पालम में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 जनवरी 1967 को दर्ज किया गया था, जब पारा शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई। आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि कई मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान काफी नीचे दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, पालम, रिज और आयानगर मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जो शहर में शीतलहर की स्थिति के मानकों को पूरा करता है।

और पढ़ें सांबा में पाक साजिश नाकाम: ड्रोन से गिराई गई हथियारों की खेप बरामद; गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा कड़ी

मौसम विभाग ने कहा कि ठंड का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है, जिसके मद्देनज़र दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को विशेष रूप से सुबह और रात के समय लंबे समय तक ठंड से बचने की सलाह दी गई है। आईएमडी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और मौसम में बदलाव के अनुसार अपडेट जारी करता रहेगा। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच से सात दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कोहरे की स्थिति बन सकती है।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर: मैदान में दौड़ और मेस में भोजन—एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में परखा अनुशासन और व्यवस्था


आईएमडी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में 'कोल्ड डे' की स्थिति बनी रह सकती है। 12 और 13 जनवरी के बीच राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। अलग-अलग तिथियों पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।

और पढ़ें "आजम खान के साथ जेल में अमानवीय व्यवहार? तंजीन फातिमा ने जेल प्रशासन को घेरा; बोलीं- 'साहब' को है सर्दी-बुखार, पर नसीब नहीं हो रहा बेड!"

मौसम विभाग ने कहा कि अगले एक सप्ताह के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। , पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर और पूर्वी भारत के काफी हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जिससे उड़ानों में देरी, मार्ग परिवर्तन और रद्द होने का खतरा बढ़ सकता है।

एयर इंडिया ने यात्रा परामर्श जारी करते हुए चेतावनी दी है कि दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़, उदयपुर, वाराणसी और जम्मू सहित कई शहरों में कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने की संभावना है, जिससे उड़ान कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं। एयरलाइन ने कहा कि कोहरे से होने वाली बाधाओं को कम करने के लिए पहले से कदम उठाए गए हैं और यात्रियों की सहायता के लिए ग्राउंड स्टाफ चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगा। यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।


इंडिगो एयरलाइन ने भी यात्रियों को आगाह किया है कि तड़के सुबह के समय दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, उदयपुर, वाराणसी और हिंडन जैसे हवाई अड्डों पर कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है। एयरलाइन ने कहा कि अचानक दृश्यता कम होने से उड़ान परिचालन पर असर पड़ सकता है। इंडिगो ने बताया कि उसकी टीमें मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं और यात्रियों से अग्रिम रूप से उड़ान अपडेट जांचने का आग्रह किया है। प्रभावित यात्री वैकल्पिक विकल्प चुन सकते हैं या रिफंड का विकल्प भी ले सकते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

साप्ताहिक राशिफल 12 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते कामकाज को...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
साप्ताहिक राशिफल 12 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक

मुजफ्फरनगर का 'विराट' कमाल: अंडर-14 यूपी टीम में चुने गए विराट चौधरी; जिले में खुशी की लहर

मुज़फ्फरनगर ।  मुजफ्फरनगर के खेल जगत के लिए एक गौरवशाली खबर सामने आई है। जनपद के उभरते हुए नन्हे क्रिकेटर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर का 'विराट' कमाल: अंडर-14 यूपी टीम में चुने गए विराट चौधरी; जिले में खुशी की लहर

Gg Vs Dc: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, जायंट्स ने कैपिटल्स को 4 रन से हराकर दर्ज की यादगार जीत

आज WPL 2026 में एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला जिसने आखिरी गेंद तक सभी की सांसें रोक दीं। इस...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
Gg Vs Dc: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, जायंट्स ने कैपिटल्स को 4 रन से हराकर दर्ज की यादगार जीत

कराची में इमरान खान समर्थकों का महासैलाब: मजार-ए-कायद पर PTI का शक्ति प्रदर्शन; पुलिस और समर्थकों में भारी झड़प

कराची । पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
कराची में इमरान खान समर्थकों का महासैलाब: मजार-ए-कायद पर PTI का शक्ति प्रदर्शन; पुलिस और समर्थकों में भारी झड़प

पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: चावल के कट्टों में छिपाकर ले जाया जा रहा 1 करोड़ का नशा बरामद; ट्रक जब्त, तस्कर गिरफ्तार

दौसा । राजस्थान के दौसा (Dausa) जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: चावल के कट्टों में छिपाकर ले जाया जा रहा 1 करोड़ का नशा बरामद; ट्रक जब्त, तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

ओम प्रकाश राजभर ने की ममता बनर्जी की तारीफ; बोले- 'बंगाल को मिला है कुशल नेतृत्व', राजनीतिक हलकों में खलबली

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
ओम प्रकाश राजभर ने की ममता बनर्जी की तारीफ; बोले- 'बंगाल को मिला है कुशल नेतृत्व', राजनीतिक हलकों में खलबली

सहारनपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को 60 हजार रुपये की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को 60 हजार रुपये की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

कासगंज में 'ऑनर किलिंग' से सनसनी: प्रेमी संग लौटी किशोरी की हत्या कर शव जलाया, पुलिस ने जलती चिता बुझाकर निकाले अवशेष

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र से ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कासगंज में 'ऑनर किलिंग' से सनसनी: प्रेमी संग लौटी किशोरी की हत्या कर शव जलाया, पुलिस ने जलती चिता बुझाकर निकाले अवशेष

देवरिया में योगी सरकार का ‘एक्शन’: 50 साल पुरानी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, 6 घंटे तक चला ध्वस्तीकरण

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में योगी सरकार के निर्देश पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। गोरखपुर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देवरिया में योगी सरकार का ‘एक्शन’: 50 साल पुरानी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, 6 घंटे तक चला ध्वस्तीकरण