मुज़फ्फरनगर में पति कराता है दोस्तों से बलात्कार, महिला ने मांगी इच्छा मृत्यु

On

मुजफ्फरनगर। पति का उत्पीड़न जेल रही महिला ने पुलिस प्रशासन से पति के लिए सजा-ए-मौत की मांग की है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि धोखाधड़ी से अपने दोस्तों के साथ मिलकर मेरे साथ बंदूक की नोक पर बारी-बारी से बलात्कार किया है। वही किसी के सामने जिक्र करने या पुलिस […]

मुजफ्फरनगर। पति का उत्पीड़न जेल रही महिला ने पुलिस प्रशासन से पति के लिए सजा-ए-मौत की मांग की है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि धोखाधड़ी से अपने दोस्तों के साथ मिलकर मेरे साथ बंदूक की नोक पर बारी-बारी से बलात्कार किया है।

मुज़फ्फरनगर के बागोवाली का युवक सोना तस्करी मामले में उठाया, DRI नोएडा की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के बागोवाली का युवक सोना तस्करी मामले में उठाया, DRI नोएडा की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप

वही किसी के सामने जिक्र करने या पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने की बात कही। पीड़ित महिला ने  जल्द ही इंसाफ न मिलने की स्थिति में महिला ने पुलिस प्रशासन से इच्छा मृत्यु की मांग की है।

मुज़फ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का 'रिपोर्ट कार्ड': विकास की रील या धरातल पर तब्दील ?, फेसबुक पर कमेंट में दीजिये जवाब  ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का 'रिपोर्ट कार्ड': विकास की रील या धरातल पर तब्दील ?, फेसबुक पर कमेंट में दीजिये जवाब

शनिवार को पुरानी तहसील मार्केट स्थित मीडिया सेंटर पर पीड़ित महिला रानी निवासी थाना चरथावल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपना दुखड़ा सुनाते हुए इंसाफ की गुहार पुलिस प्रशासन से लगाई है।

ईंधन की कमी से क्यूबा में गहराया मानवीय संकट : संयुक्त राष्ट्र  ये भी पढ़ें  ईंधन की कमी से क्यूबा में गहराया मानवीय संकट : संयुक्त राष्ट्र

पीड़ित महिला ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार खालापार निवासी अरशद के साथ हुई थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था जिसके चलते अरशद ने तलाक देते हुए घर से निकाल दिया था। इस बीच पीड़िता के गांव के ही युवक आरिफ पुत्र जमील ने रानी से शादी करने का दावा करते हुए उसको अपना लिया एवं उसको दक्षिणी खालापार में किराए पर लेकर रहने लगा।

आरोप है कि पति आरिफ द्वारा पीड़िता के साथ शादी के बाद से ही अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने का दबाव देने लगा।  मना करने पर पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए घर से निकालने एवं तलाक देने की धमकी देता था।

पीड़िता ने बताया कि कुछ रोज पहले आरिफ अपने दोस्तों एजाज पुत्र नामालूम प्रवेश पुत्र भल्ला तथा कल्लू पुत्र ममनून निवासी गांव निर्धना थाना चरथावल को अपने कमरे पर लेकर आया था, जिसके बाद वह एक हफ्ते तक बारी बारी से पीड़िता के साथ संबंध बनाते रहे।

पीड़िता ने बताया कि पुलिस को सूचित करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी जिसकी वजह से पीड़ित महिला अभी तक शांत बैठी हुई थी। पीड़ित महिला ने अपने पति व पति के दोस्तों से अपनी जान माल का खतरा जताते हुए पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन से भविष्य में अनहोनी होने की चिंता जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि प्रदेश में काबिज भाजपा की योगी सरकार के बावजूद महिलाओं पर उत्पीड़न की इंतहा हो रही है। पीड़िता ने कहा कि महिलाओं पर शोषण करने वाले लोगों को खुलेआम घूमने के लिए योगी के खाकी धारियों ने छूट दी हुई है। पीड़िता ने कहा कि  योगीराज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए गए दावे केवल कागजों में ही सिमट कर रह गए हैं।

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए केवल दीवारों पर स्लोगन लिखने से अभियान सफल नहीं होगा, इसके लिए योगी के खाकी धारियों को धरातल पर कार्य करके दिखाना पड़ेगा तभी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सफल हो पाएगा।

पीड़ित महिला ने कहा कि यदि मुझे जल्द ही इंसाफ नहीं मिला तो मैं महिला आयोग तक जाऊंगी। उन्होंने कहा कि महिला आयोग में जाने के पश्चात भी इंसाफ न मिलने के बाद जिला प्रशासन से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाती हूं।

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव