संजय गांधी से लेकर अजित पवार तक, विमान हादसों में देश ने खोए कई बड़े नेता

On



मुंबई। महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे में अजीत पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हुई है। विमान दुर्घटना की जांच की जा रही है।
विमान हादसे में किसी प्रमुख नेता की मृत्यु कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई विमान दुर्घटनाएं हो चुकी हैं,, जिसमें देश के बड़े नेताओं की मौत हो गई। इन प्रमुख नेताओं में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी, कांग्रेस नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया और अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार शामिल हैं।

 

ये भी पढ़ें  अजित पवार 'दादा' कभी नहीं हुए सत्ता से बाहर, चाचा की छाया से निकलकर बनाई खास पहचान

ये भी पढ़ें  बिहार में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटी, गिरिराज-मंगल पांडे का बढ़ा कवच; कई दिग्गजों से छिना पहरा

विजय रूपाणीगुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 241 लोगों की मौत हो गई। अहमदाबाद से लंदन जाने के दौरान विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। रूपाणी ने 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

ये भी पढ़ें  वेस्ट यूपी में कुदरत का कहर: मुज़फ्फरनगर में कुदरत का 'Red Alert': बुधवार को दिनभर मूसलाधार बारिश और चलेंगी तूफानी हवाएं

 

वाई.एस. राजशेखर रेड्डीआंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी का 2 सितंबर 2009 को नल्लामला पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हुआ। बड़े पैमाने पर खोज अभियान चलाने के बाद दुर्घटना स्थल का पता चला था। उन्हें वाई.एस.आर. के नाम से जाना जाता था। माधवराव सिंधियाकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया राष्ट्रीय राजनीति के एक प्रसिद्ध व्यक्तित्व थे। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ग्वालियर राजघराने के सदस्य थे। 30 सितंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव में विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। वे कानपुर में एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे। संजय गांधीपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी का 23 जून 1980 को दिल्ली में विमान दुर्घटना में निधन हुआ था। उस समय 33 वर्षीय संजय गांधी को इंदिरा गांधी का उत्तराधिकारी माना जाता था। उनकी मौत दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट के पास एक छोटे विमान के क्रैश में हुई। वे खुद विमान उड़ा रहे थे।

 

 

वाई.एस. राजशेखर रेड्डी, माधवराव सिंधिया, संजय गांधी, विजय रूपाणी, अजित पवार के अलावा तेलुगु देशम पार्टी के नेता जी.एम.सी. बालयोगी, अरुणाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दोरजी खांडू, हरियाणा के तत्कालीन ऊर्जा मंत्री ओ.पी. जिंदाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री गुरनाम सिंह और गुजरात के दूसरे मुख्यमंत्री बलवंतराय मेहता ने भी विमान दुर्घटनाओं में अपने प्राण खोए थे।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मासिक निरीक्षण के तहत सील्ड ईवीएम व वीवीपैट गोदाम का किया निरीक्षण

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मासिक निरीक्षण के तहत जिला निर्वाचन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मासिक निरीक्षण के तहत सील्ड ईवीएम व वीवीपैट गोदाम का किया निरीक्षण

बाबा ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, नकदी और शराब की बोतलें बरामद

रांची। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) द्वारा बाबा ग्रुप से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर की जा रही छापेमारी...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बाबा ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, नकदी और शराब की बोतलें बरामद

सहारनपुर नगर निगम ने वार्ड 26 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, 40 से अधिक दुकानों से हटाया अतिक्रमण

सहारनपुर।  नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान आज भी जारी रखते हुए वार्ड 26 में मानकमऊ बस इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम ने वार्ड 26 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, 40 से अधिक दुकानों से हटाया अतिक्रमण

नोएडा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 अभियुक्त गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम में निर्णायक जंग कल , भारत बनाम न्यूजीलैंड आखिरी टी20 में अभिषेक शर्मा पर खास रणनीति तैयार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी20 सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है और दोनों टीमों...
खेल  क्रिकेट 
तिरुवनंतपुरम में निर्णायक जंग कल , भारत बनाम न्यूजीलैंड आखिरी टी20 में अभिषेक शर्मा पर खास रणनीति तैयार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मासिक निरीक्षण के तहत सील्ड ईवीएम व वीवीपैट गोदाम का किया निरीक्षण

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मासिक निरीक्षण के तहत जिला निर्वाचन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मासिक निरीक्षण के तहत सील्ड ईवीएम व वीवीपैट गोदाम का किया निरीक्षण

सहारनपुर नगर निगम ने वार्ड 26 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, 40 से अधिक दुकानों से हटाया अतिक्रमण

सहारनपुर।  नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान आज भी जारी रखते हुए वार्ड 26 में मानकमऊ बस इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम ने वार्ड 26 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, 40 से अधिक दुकानों से हटाया अतिक्रमण

विश्व कुष्ठ दिवस 2026: 'कुष्ठ रोग का इलाज संभव है, असली चुनौती तो सामाजिक कलंक है' थीम पर मनाया जाएगा कार्यक्रम

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ में मरीजों के हित में नित जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाते हैं। इसी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
विश्व कुष्ठ दिवस 2026: 'कुष्ठ रोग का इलाज संभव है, असली चुनौती तो सामाजिक कलंक है' थीम पर मनाया जाएगा कार्यक्रम

अयोध्या में BJP की अंदरूनी जंग, जिलाध्यक्ष और नेता के बीच धक्कामुक्की

अयोध्या। एक कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं के बीच आपसी विवाद ने सुर्खियां बटोर लीं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अयोध्या में BJP की अंदरूनी जंग, जिलाध्यक्ष और नेता के बीच धक्कामुक्की