ईरान में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान से भारतीय छात्रों को कोम शहर में सुरक्षित स्थानांतरित किया गया

On

 श्रीनगर। ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) ने मंगलवार को पुष्टि की कि तेहरान में रहने वाले भारतीय छात्रों को एहतियातन कोम शहर में स्थानांतरित कर दिया गया है।

तेहरान क्षेत्र में लगातार हवाई हमलों और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण भारतीय दूतावास ने छात्रों को सुरक्षित जगह पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेकेएसए के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी ने बताया कि तेहरान सबसे अधिक प्रभावित शहरों में शामिल है, इसलिए दूतावास ने एक व्यवस्थित तरीके से छात्रों को बसों में बिठाकर कोम भेजा, जो तेहरान से करीब 140 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

मुजफ्फरनगर में प्रधान का फर्जी लेटर पैड इस्तेमाल कर जमानत कराने का खेल बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में प्रधान का फर्जी लेटर पैड इस्तेमाल कर जमानत कराने का खेल बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

छात्र अभी भारतीय अधिकारियों की निगरानी में कोम की ओर जा रहे हैं। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि तेहरान में सभी भारतीय छात्र, जिनमें जम्मू-कश्मीर के छात्र भी शामिल हैं, सुरक्षित हैं और उनकी पूरी जानकारी उपलब्ध है। जेकेएसए छात्रों से सीधे संपर्क में है और स्थिति पर नजर रख रही है। खुएहामी ने कहा कि माता-पिता में चिंता स्वाभाविक है, लेकिन समय पर स्थानांतरण से परिवारों को काफी राहत मिली है। विदेश मंत्रालय (एमईए) और तेहरान में भारतीय दूतावास पूरी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं। दोनों मिलकर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में एयरस्पेस खुलने या सुरक्षा स्थिति में सुधार होने पर आगे की योजना, जैसे भारत वापसी या निकासी, बनाई जा सकती है।

ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला: रक्षा मंत्री और IRGC चीफ समेत 7 टॉप कमांडर ढेर ये भी पढ़ें  ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला: रक्षा मंत्री और IRGC चीफ समेत 7 टॉप कमांडर ढेर

जेकेएसए ने इस संकट में तुरंत कार्रवाई करने, संपर्क बनाए रखने और निरंतर सहयोग के लिए विदेश मंत्रालय तथा दूतावास का आभार जताया। एसोसिएशन ने कहा कि कई स्तरों पर कोशिशें जारी हैं, ताकि छात्र सुरक्षित रहें और इमरजेंसी प्लान हमेशा तैयार रहें। दूतावास फंसे छात्रों से लगातार बात कर रहा है और जरूरी मदद मुहैया करा रहा है। जेकेएसए ने माता-पिता से शांत रहने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि सभी छात्र सुरक्षित हैं, निगरानी में हैं और उन्हें हरसंभव सहायता मिल रही है। हालात के अनुसार आगे के कदम समय पर और सही ढंग से उठाए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके महसूस हुए ये भी पढ़ें  जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके महसूस हुए

Views: 25

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मिडिल ईस्ट संकट: ओमान की खाड़ी में भारतीय युद्धपोत तैनात..ओमान की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती,फंसे भारतीयों को निकालने के लिए होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष लगातार जारी है। इस युद्ध के चलते मध्य-पूर्व क्षेत्र में...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
मिडिल ईस्ट संकट: ओमान की खाड़ी में भारतीय युद्धपोत तैनात..ओमान की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती,फंसे भारतीयों को निकालने के लिए होगा इस्तेमाल

मेरठ में होली पर नहीं होगी पानी की किल्लत: पूरे दिन होगी जलापूर्ति, नगर निगम ने तैनात किए 32 अतिरिक्त टैंकर

   मेरठ। होली के रंगों के उत्सव के दौरान मेरठ के नागरिकों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े,...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में होली पर नहीं होगी पानी की किल्लत: पूरे दिन होगी जलापूर्ति, नगर निगम ने तैनात किए 32 अतिरिक्त टैंकर

साल का पहला चंद्र ग्रहण: ग्रहण के दौरान बंद रहे मुरादाबाद में मंदिरों के कपाट

मुरादाबाद। साल का पहला चंद्र ग्रहण आज दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर आरंभ हुआ और शाम 6 बजकर 46...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
साल का पहला चंद्र ग्रहण: ग्रहण के दौरान बंद रहे मुरादाबाद में मंदिरों के कपाट

तेज धूप और शुष्क हवाओं के बीच मनेगी मेरठ में होली: 33 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, दोपहर में गर्मी दिखाएगी तेवर

   मेरठ। मेरठ में इस बार होली के रंगों के साथ-साथ सूरज की तपिश भी अपना पूरा असर दिखाएगी। मौसम वैज्ञानिकों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
तेज धूप और शुष्क हवाओं के बीच मनेगी मेरठ में होली: 33 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, दोपहर में गर्मी दिखाएगी तेवर

मेरठ की सेंट्रल मार्केट में पसरा सन्नाटा: व्यापारियों ने दुकानों पर लगाए 'बिकाऊ' के पोस्टर, आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ खोला मोर्चा

   मेरठ। मेरठ की शान कही जाने वाली सेंट्रल मार्केट में इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के ध्वस्तीकरण...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ की सेंट्रल मार्केट में पसरा सन्नाटा: व्यापारियों ने दुकानों पर लगाए 'बिकाऊ' के पोस्टर, आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ खोला मोर्चा

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं