ईरान में 3 को फांसी: अमेरिका-इजरायल के लिए जासूसी और हत्या का आरोप

On
School Ad

तेहरान। ईरान ने पुलिस अधिकारियों की हत्या करने और इस साल की शुरुआत में हुई अशांति के दौरान अमेरिका और इजरायल के समर्थन में गतिविधियों को अंजाम देने के दोषी करार दिये गये तीन लोगों को गुरुवार को फांसी दे दी। ये सजाएं ऐसे समय में दी हैं, जब इजरायल-अमेरिका से ईरान का संघर्ष 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है।

 

कार चार्जिंग से उठी चिंगारी इंदौर में घर बना मौत का फंदा एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जल गए ये भी पढ़ें  कार चार्जिंग से उठी चिंगारी इंदौर में घर बना मौत का फंदा एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जल गए

DGCA New Rules: अब फ्लाइट में एक ही PNR पर मिलेगी साथ-साथ सीट, नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज ये भी पढ़ें  DGCA New Rules: अब फ्लाइट में एक ही PNR पर मिलेगी साथ-साथ सीट, नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

न्यायपालिका की वेबसाइट 'मीजान ऑनलाइन' के अनुसार, इन तीनों व्यक्तियों को जनवरी की अशांति में शामिल होने के लिए सजा सुनायी गयी थी। उन पर हत्या और 'जायोनी शासन' तथा अमेरिका के पक्ष में काम करने का आरोप था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि ये लोग दो सुरक्षाकर्मियों की मौत के जिम्मेदार थे।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, यूएई एयरबेस के पास हुआ ईरान का मिसाइल हमला  ये भी पढ़ें  ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, यूएई एयरबेस के पास हुआ ईरान का मिसाइल हमला

 

अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर के अंत में शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान कुल 3,117 लोग मारे गये थे। ईरानी सरकार ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों के उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें आरोप लगाया गया था कि खासकर आठ और नौ जनवरी के दौरान अधिकतर मौतों के लिए सरकारी सुरक्षा बल जिम्मेदार थे।

 

वहीं, अमेरिका स्थित 'ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी' (एचआरएएनए) ने फरवरी में 6,872 मौतों की पुष्टि की थी और वह एजेंसी 11,000 से अधिक अतिरिक्त मामलों की समीक्षा कर रही थी।एक दिन पहले ईरानी अधिकारियों ने इजरायल के लिए जासूसी करने के दोषी एक व्यक्ति को फांसी देने की घोषणा की थी। वर्तमान संघर्ष शुरू होने के बाद से सार्वजनिक रूप से रिपोर्ट किया गया यह ऐसा पहला मामला है। न्यायपालिका ने कहा कि कुरूश कीवानी के रूप में पहचाने गये इस व्यक्ति ने इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद को संवेदनशील तस्वीरें और जानकारी मुहैया कराई थी।

 

अधिकारियों ने बताया कि कीवानी ने मोसाद एजेंटों से मुलाकात की थी और कई यूरोपीय देशों के साथ-साथ तेल अवीव में प्रशिक्षण लिया था। कथित तौर पर उसे पिछले साल जून में ईरान और इजरायल के बीच हुए 12 दिवसीय संघर्ष के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जिसमें अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था।

 

 

 

Views: 30

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की बड़ी घोषणा, 1 अप्रैल से कंपनी की कारें 2 प्रतिशत तक होंगी महंगी

। लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 1 अप्रैल 2026 से अपनी...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की बड़ी घोषणा, 1 अप्रैल से कंपनी की कारें 2 प्रतिशत तक होंगी महंगी

हरियाणा: सलाखों के पीछे पंहुचे कुरुक्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में फरार जेल अधीक्षक

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड और जेल की सलाखों के पीछे से संचालित होने वाले अवैध नेटवर्क...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: सलाखों के पीछे पंहुचे कुरुक्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में फरार जेल अधीक्षक

मथुरा: हरियाणा का ईनामी सरपंच 'रविंद्र हाथी' साथियों समेत बरसाना से गिरफ्तार 

मथुरा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भालखी गांव के सरपंच प्रतिनिधि पर हुए बर्बर हमले के मुख्य आरोपी और...
उत्तर प्रदेश  देश-प्रदेश  हरियाणा  मथुरा 
मथुरा: हरियाणा का ईनामी सरपंच 'रविंद्र हाथी' साथियों समेत बरसाना से गिरफ्तार 

कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अबतक कुल 87 नाम घोषित

नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इससे पहले...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अबतक कुल 87 नाम घोषित

मध्य प्रदेश: हादसों में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए एक-एक करोड़ रुपए की सहायता

भोपाल। मध्य प्रदेश में हादसों में जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारों के लिए पुलिस सैलरी पैकेज योजना बड़ी...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: हादसों में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए एक-एक करोड़ रुपए की सहायता

उत्तर प्रदेश

मथुरा: हरियाणा का ईनामी सरपंच 'रविंद्र हाथी' साथियों समेत बरसाना से गिरफ्तार 

मथुरा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भालखी गांव के सरपंच प्रतिनिधि पर हुए बर्बर हमले के मुख्य आरोपी और...
उत्तर प्रदेश  देश-प्रदेश  हरियाणा  मथुरा 
मथुरा: हरियाणा का ईनामी सरपंच 'रविंद्र हाथी' साथियों समेत बरसाना से गिरफ्तार 

विकास के नहीं बल्कि विनाश के रहे हैं योगी सरकार के नौ साल: अजय राय

लखनऊ- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
विकास के नहीं बल्कि विनाश के रहे हैं योगी सरकार के नौ साल: अजय राय

सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन रक्षक ने जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार पर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन रक्षक के कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में एक ज्ञापन कमिश्नर को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन रक्षक ने जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार पर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

गौशाला का विस्तार कर शैक्षिक दृष्टि से विकसित करें: नगरायुक्त

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने गौशाला में लगातार बढ़ती गौवंश की संख्या को देखते हुए गौशाला का विस्तार करने तथा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
गौशाला का विस्तार कर शैक्षिक दृष्टि से विकसित करें: नगरायुक्त

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव