मुज़फ़्फ़रनगर में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाया तो होगी कानूनी कार्यवाही,112 पर कॉल करें: एडीएम

On

मुजफ्फरनगर।  यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से प्रारम्भ होकर मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसको लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर है। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर समस्त मैरिज हॉल, बैंकट, बारात घरों में आयोजित होने वाली शादी समारोह को लेकर एक समीक्षा बैठक आहूत की गई, जिसमें समस्त मैरिज हॉल, […]

मुजफ्फरनगर।  यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से प्रारम्भ होकर मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसको लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर है। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर समस्त मैरिज हॉल, बैंकट, बारात घरों में आयोजित होने वाली शादी समारोह को लेकर एक समीक्षा बैठक आहूत की गई, जिसमें समस्त मैरिज हॉल, बैंकट, बारात घरों संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 16 फरवरी से जनपद में बोर्ड परीक्षा आरम्भ हो रही है और इसी समय शादी समारोह का सीजन चल रहा है, जिसमें देखने में आया कि डीजे संचालकों द्वारा देर रात्रि तक तेज आवाज में डीजे, लाउडस्पीकर चलाकर अनावश्यक रूप से ध्वनि प्रदूषण किया जाता है, जो कि बहुत ही गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण है।

शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,00,706 करोड़ रुपये घटा ये भी पढ़ें  शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,00,706 करोड़ रुपये घटा

उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान शासन ऐसे आयोजन के खिलाफ सख्त है और तत्काल कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि इस प्रतिबंध के संबंध में सभी उपजिलाधिकारी, सीओ, थाना प्रभारियों को नियमों का पालन कराए जाने का निर्देश दिए गए है।

मुजफ्फरनगर में अमेजन से 'डिजिटल डकैती' करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: 6.50 लाख का सोना बरामद, जयपुर के 3 शातिर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में अमेजन से 'डिजिटल डकैती' करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: 6.50 लाख का सोना बरामद, जयपुर के 3 शातिर गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि तहसील इलाकों में उपजिलाधिकारी एवं सीओ, थाना प्रभारी और शहरी इलाकों में नगर मजिस्ट्रेट रात्रि भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगें। नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सभी थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि सभी डीजे संचालकों, बैंड-बाजा और आतिशबाजीकर्ता को लिस्ट बनाकर सूचित करें कि रात्रि 10 बजे के बाद अगर उनके द्वारा डीजे संचालन या किसी भी प्रकार का शोर-गुल किया गया, तो ध्वनि प्रदूषण से संबंधित कानून के तहत उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

मुजफ्फरनगर: शिव चौक से अस्पताल तिराहे तक एसपी ने खुद हटवाया अवैध कब्जा; व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: शिव चौक से अस्पताल तिराहे तक एसपी ने खुद हटवाया अवैध कब्जा; व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी

इसके साथ ही यंत्र को भी जब्त कर लिया जाएगा। इसी तरह मैरिज हॉल संचालकों को भी सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल न करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंध के संबंध में सभी बैंड बाजे और आतिशबाजी करने वालों को भी चेताया कि अगर 10 बजे के बाद कोई भी बैंडबाजा या आतिशबाजी करते पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त के साथ-साथ लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगें।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार,सचिव एमडीए आदित्य प्रजापति समेत सभी मैरिज हॉल, बैंकट हॉल और बारात घर के संचालक मौजूद रहें।

 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर की याचिका पर मंदिरा कपूर को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर की अपनी ननद के खिलाफ दायर...
Breaking News  राष्ट्रीय 
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर की याचिका पर मंदिरा कपूर को जारी किया नोटिस

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ: वियतनाम में छात्र एक्सचेंज और सेमेस्टर अध्ययन का मौका

मेरठ। वियतनाम से आए प्रोफेसर माजो जार्ज ने विभिन्न विभागों में छात्र छात्राओं से की बातचीत की।चौधरी चरण सिंह...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ: वियतनाम में छात्र एक्सचेंज और सेमेस्टर अध्ययन का मौका

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित नजरबंद, विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन की कार्रवाई

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित को मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत लखनऊ में प्रस्तावित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित नजरबंद, विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन की कार्रवाई

मर्सिडीज कार ने युवक को कई किलोमीटर तक घसीटा, हाईकोर्ट के अधिवक्ता हिरासत में

रांची। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक लग्जरी मर्सिडीज कार सवार...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
मर्सिडीज कार ने युवक को कई किलोमीटर तक घसीटा, हाईकोर्ट के अधिवक्ता हिरासत में

मुजफ्फरनगर: स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में उतरा किसान संगठनों का संयुक्त मोर्चा

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाने के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में उतरा किसान संगठनों का संयुक्त मोर्चा

उत्तर प्रदेश

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित नजरबंद, विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन की कार्रवाई

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित को मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत लखनऊ में प्रस्तावित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित नजरबंद, विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन की कार्रवाई

मेरठ में नकली कुकर और मिक्सर बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, मालिक गिरफ्तार

मेरठ। थाना ब्रहमपुरी व SWAT टीम नगर की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी तरीके से नामचीन कंपनी की नकली कुकर और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नकली कुकर और मिक्सर बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, मालिक गिरफ्तार

मेरठ सेंट्रल मार्केट संकट: ध्वस्तीकरण नोटिस के बाद नेताओं और व्यापारियों में गुटबाजी

मेरठ। मेरठ के सेंट्रल मार्केट मामले में अब नेताओं की गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। वहीं दूसरी ओर सुप्रीम...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट संकट: ध्वस्तीकरण नोटिस के बाद नेताओं और व्यापारियों में गुटबाजी

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आएंगी अयोध्या, 400 श्रमिकों को करेंगी सम्मानित: नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आएंगी अयोध्या, 400 श्रमिकों को करेंगी सम्मानित: नृपेंद्र मिश्रा

सर्वाधिक लोकप्रिय