मुजफ्फरनगर: 13 साल बाद किसान आंदोलनकारियों को मिली बड़ी राहत, हाईवे जाम और रेल रोकने के मामले में 22 आरोपी दोषमुक्त

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTC) ने 13 साल पुराने किसान आंदोलन से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) से जुड़े 22 किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं को साक्ष्यों के अभाव में बाइज्जत बरी कर दिया है। यह मामला वर्ष 2013 में गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किए गए उग्र प्रदर्शन से संबंधित था।

क्या था पूरा मामला?

देश के 50 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार  ये भी पढ़ें  देश के 50 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

घटना वर्ष 2013 की है, जब मंसूरपुर शुगर मिल द्वारा गन्ना भुगतान न किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने जोरदार आंदोलन छेड़ा था। आरोप था कि प्रदर्शनकारियों ने धारा 144 का उल्लंघन करते हुए नेशनल हाईवे-58 को जाम किया और रेल यातायात बाधित किया था। इस मामले में थाना मंसूरपुर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कुल 62 लोगों को आरोपी बनाया था।

बरेली न्यूज़: प्रेम विवाह की राह में परिवार बना दीवार; प्रेमी ने दी जान, प्रेमिका अस्पताल में गंभीर ये भी पढ़ें  बरेली न्यूज़: प्रेम विवाह की राह में परिवार बना दीवार; प्रेमी ने दी जान, प्रेमिका अस्पताल में गंभीर

500 तारीखें और 13 साल का कानूनी संघर्ष

राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां से शाम होते ही भागने लगते हैं लोग ये भी पढ़ें  राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां से शाम होते ही भागने लगते हैं लोग

बचाव पक्ष के अधिवक्ता श्रवण कुमार ने बताया कि इस लंबी कानूनी लड़ाई के दौरान किसानों को लगभग 500 से अधिक तारीखों पर अदालत में पेश होना पड़ा। कुल 62 आरोपियों में से 22 की पत्रावली (फाइल) अलग कर दी गई थी, जिन पर कोर्ट ने अब अपना फैसला सुनाया है। शेष 40 आरोपियों का मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है।

अदालत का फैसला

एफटीसी कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए पाया कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य मौजूद नहीं हैं। तथ्यों और गुण-दोष के आधार पर न्यायालय ने सभी 22 आरोपियों को निर्दोष मानते हुए दोषमुक्त कर दिया।

बरी होने वाले प्रमुख नाम

अदालत के इस फैसले से दूधाहेड़ी के ग्राम प्रधान और भाकियू नेता अशोक राठी सहित मोनू कुमार, जय कुमार, राजवीर, अनिल, पुष्पेंद्र, पप्पू, दुष्यंत त्यागी, जोगेंद्र, सुशील, पप्पन, अमित राठी, ब्रह्मपाल, चरण सिंह, गोपाल, हरबीर, राजा, प्रदीप, योगेंद्र, सत्य वृतांत और रमेश को बड़ी राहत मिली है।

भाकियू नेता अशोक राठी ने फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सत्य की जीत है और किसान अपने हक की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

Views: 68

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

गुरुग्राम में स्कूल चेयरमैन गिरफ्तार: CBSE की फर्जी मान्यता दिखाकर लिया था सैकड़ों बच्चों का दाखिला

गुरुग्राम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की फर्जी मान्यता पर स्कूल में दाखिले देने के आरोपी स्कूल चेयरमैन को पुलिस ने...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम में स्कूल चेयरमैन गिरफ्तार: CBSE की फर्जी मान्यता दिखाकर लिया था सैकड़ों बच्चों का दाखिला

Tata Tiago और Maruti Alto K10 में कौन सी कार खरीदना रहेगा फायदेमंद जानिए कीमत माइलेज और फीचर्स

आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास अपनी खुद की कार हो ताकि रोज के सफर...
ऑटोमोबाइल 
Tata Tiago और Maruti Alto K10 में कौन सी कार खरीदना रहेगा फायदेमंद जानिए कीमत माइलेज और फीचर्स

मुजफ्फरनगर: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच जीशान लापता, इकलौते बेटे की सलामती के लिए रो-रोकर बुरा हाल

   मुजफ्फरनगर। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पैदा हुए युद्ध के हालातों ने मुजफ्फरनगर के एक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच जीशान लापता, इकलौते बेटे की सलामती के लिए रो-रोकर बुरा हाल

IND vs NZ Final Weather Report: कल होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल , जानिए अहमदाबाद में मौसम कैसा रहेगा बारिश बनेगी विलेन या होगा पूरा मैच

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बेहद खास पल आने वाला है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अब...
खेल  क्रिकेट 
IND vs NZ Final Weather Report: कल होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल , जानिए अहमदाबाद में मौसम कैसा रहेगा बारिश बनेगी विलेन या होगा पूरा मैच

"गौ हत्या रुकी तो भाजपा का चंदा बंद हो जाएगा": शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा हमला

जौनपुर।  शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  जौनपुर  
"गौ हत्या रुकी तो भाजपा का चंदा बंद हो जाएगा": शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न, जिलाधिकारी ने किसानों को दिये निःशुल्क बीज और सोलर ट्रैप

सहारनपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु शनिवार को तहसील रामपुर मनिहारान में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न, जिलाधिकारी ने किसानों को दिये निःशुल्क बीज और सोलर ट्रैप

सहारनपुर के देवबंद में 'नारी वंदन समारोह' में सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर, विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित 

देवबंद (सहारनपुर)। नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था 'मानव कल्याण मंच' की महिला मंडल शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के देवबंद में 'नारी वंदन समारोह' में सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर, विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित 

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने 227 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। पुलिस टीम ने 227 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने 227 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं