मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात माह-नवंबर 2025 के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह व यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यह अभियान संपन्न हुआ।
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भारतीय इंटर कॉलेज नगला मंदौड़ में उपनिरीक्षक यातायात पुष्पेंद्र कुमार और मुख्य आरक्षी यातायात राहुल तेवतिया द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पोस्टर और पम्पलेट वितरित कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर ने जनसामान्य से अपील की है कि सभी नागरिक:
-
यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुँचें।
-
शराब पीकर वाहन न चलाएं।
-
वाहन चलाते समय धैर्य और सतर्कता बरतें।
-
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें।
-
दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं।
-
सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र साथ रखें।
-
गति सीमा का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
इस अभियान का उद्देश्य सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकना और नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
