राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक की मौत, तीन घायल

On

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ के निकट दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सड़क हादसा चैनल नंबर 122 के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार में दौड़ रही एक स्कॉर्पियो कार का बैलेंस बिगड़ने से वह 5 से 10 बार पलट गई। हादसे में कार सवार चार युवकों में से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

और पढ़ें जमुई में बटन इतनी तेज दबाओ, करंट इटली तक लगे, लालू-राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ- अमित शाह

और पढ़ें बिहार चुनाव में गिरिराज सिंह का विवादित बयान: गड़बड़ी होगी तो बुर्का उठाना पड़ेगा; बूथों पर बढ़ी निगरानी

मृतक की पहचान राजगढ़ क्षेत्र के धमरेड निवासी कप्तान सिंह (उम्र अज्ञात) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को लक्ष्मणगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल से जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

और पढ़ें 1952 से 2025 तक बिहार चुनाव: कांग्रेस से लेकर नीतीश कुमार तक, वोटिंग के आंकड़ों में छिपे राजनीतिक रहस्य

 

पुलिस के अनुसार, हादसा अलवर के राजगढ़ निवासी जितेंद्र पुत्र पप्पूराम जाटा (उम्र अज्ञात, वार्ड नंबर 6) की हाल ही में खरीदी गई नई महिंद्रा स्कॉर्पियो से जुड़ा है। जितेंद्र ने कुछ दिन पहले ही यह लग्जरी एसयूवी खरीदी थी और उसे मॉडिफाई कराने के लिए दिल्ली ले गए थे। दिल्ली से राजगढ़ लौटते समय रात के सन्नाटे में स्कॉर्पियो चैनल नंबर 122 के पास पहुंची, तभी अचानक तेज धमाके के साथ कार का संतुलन बिगड़ गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार हवा में उछलती हुई कई बार पलटी मारती चली गई और सड़क किनारे जाकर रुक गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार अन्य सदस्यों में धर्मेंद्र पुत्र पप्पूराम जाटा (26 वर्ष), राकेश पुत्र जगदीश (21 वर्ष) और डेनी पुत्र पप्पूराम (30 वर्ष), सभी राजगढ़ निवासी, शामिल थे। ये सभी युवक दिल्ली से लौट रहे थे और जितेंद्र ही कार चला रहा था। शुरुआती जांच में पुलिस ने हादसे का कारण कार की अधिक रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने से बैलेंस बिगड़ना बताया है। इस मामले में फोरेंसिक जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चलेगा। 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

दैनिक राशिफल- 8 नवंबर 2025, शनिवार

मेष : कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 8 नवंबर 2025, शनिवार

सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए संकल्प और विवेक अनिवार्य

सफलता के शिखरों तक पहुंचने के लिए दो शक्तियां अत्यंत आवश्यक हैं। पहली है संकल्प शक्ति। यदि संकल्प कमजोर हो,...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए संकल्प और विवेक अनिवार्य

मुजफ्फरनगर के रहमतपुर गांव में शादी समारोह की मिठाई से फैली बीमारी, नकली दूध से बनी बताई जा रही मिठाई

मोरना। क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शादी समारोह के दौरान नकली दूध से बनी मिठाई खाने से अनेक लोग बीमार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के रहमतपुर गांव में शादी समारोह की मिठाई से फैली बीमारी, नकली दूध से बनी बताई जा रही मिठाई

नई दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल तकनीकी खराबी: देशभर में उड़ानों पर असर, 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में शुक्रवार को एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण पूरे भारत...
Breaking News  राष्ट्रीय 
नई दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल तकनीकी खराबी: देशभर में उड़ानों पर असर, 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित

इस खेती से छत्तीसगढ़ के किसान सालभर कमा रहे लाखों रुपये, न बारिश की चिंता न जानवरों का डर, बाजार में तेल बिकता है 6000 रुपये लीटर

आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी खेती के बारे में जिसने छत्तीसगढ़ के किसानों की जिंदगी बदल...
कृषि 
इस खेती से छत्तीसगढ़ के किसान सालभर कमा रहे लाखों रुपये, न बारिश की चिंता न जानवरों का डर, बाजार में तेल बिकता है 6000 रुपये लीटर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को दो देशी पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

   जालौन। जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां इश्क और झगड़े का ऐसा नजारा देखने को मिला कि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण कर हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया