पीएम मोदी ने किया बिहार की जनता को सतर्क, बोले- 'भैया की सरकार आएगी तो कट्टा-फिरौती, यही सब चलेगा'

On

औरंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद की जनसभा में राजद पर निशाना साधा और कहा कि 'जंगलराज वालों' के पास वह सब कुछ है, जो नौकरी और निवेश दोनों के लिए खतरा है। उन्होंने बिहार की जनता को सतर्क करते हुए कहा कि ये (राजद समर्थक) खुली घोषणा कर रहे हैं कि 'भैया की सरकार' आएगी तो कट्टा, दोनाली और फिरौती, यही सब चलेगा। लेकिन बिहार में 'कट्टा सरकार' नहीं चाहिए। औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अनुग्रह बाबू और जगदेव बाबू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

 

और पढ़ें मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

और पढ़ें राहुल गांधी ने किया दावा, 'हरियाणा चुनाव में 25 लाख वोटों की चोरी, 10 बूथों में ब्राजीली मॉडल के 22 फर्जी वोट डाले'

उन्होंने कहा कि औरंगाबाद त्याग और बलिदान की धरती है। मैं इस क्षेत्र की सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं। पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान को लेकर कहा कि बिहार में अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है। पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह दिखाता है कि एनडीए सरकार की वापसी का मोर्चा खुद बिहार की जनता ने संभाल लिया है। जनता के सामने एनडीए सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कहीं फूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्योगों पर बल दिया जा रहा है, कहीं टूरिज्म का विकास हो रहा है, कहीं टेक्नॉलॉजी से जुड़ी कंपनियों का विस्तार किया जा रहा है और कहीं मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

और पढ़ें मेरठ में लोहा कारोबारी के छह ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी, करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला उजागर

 

पीएम मोदी ने कहा कि जहां जैसा सामर्थ्य है, वहां वैसी ही इंडस्ट्री लगाई जा रही है। सरकार के फैसलों को गिनाते हुए पीएम मोदी बोले, "कहा था राम मंदिर बनेगा और डंके की चोट पर राम मंदिर बन गया। वादा किया था कि अनुच्छेद 370 की दीवार गिरेगी और अनुच्छेद 370 हटा दिया गया। बिहार की इसी धरती से कहा था कि पहलगाम हमले का बदला लिया जाएगा और फिर देश ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को तबाह होते हुए देखा।" इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाया कि उनकी सरकार में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

 

इसके अलावा, सैनिकों को 'वन रैंक-वन पेंशन' का वादा पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि 11 सालों में, हमारे रिटायर्ड फौजी भाइयों-बहनों और उनके परिवारों को एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी जा चुकी है। इसी बीच, महागठबंधन पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी वाले सत्ता के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं। उन्होंने कहा, "औरंगाबाद इसका सबसे बड़ा साक्षी है। यहां जो कुछ हुआ, उसे पूरा बिहार देख चुका है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का राजद ने अपमान किया। राजद ने कांग्रेस को वही सीटें दीं, जिन्हें वो पिछले 35–40 सालों से जीत नहीं पाई है। राजद ने कांग्रेस के कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी छीन ली।" उन्होंने आगे कहा, "जो लोग अपने साथियों को धोखा दे सकते हैं, क्या वो बिहार की जनता के सगे हो सकते हैं?" 





लेखक के बारे में

नवीनतम

हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ नेता ठाकुर नन्दकिशोर पुंडीर, युवाओं का उत्साहवद्र्धन किया

मुजफ्फरनगर। ओलंपिक खेल हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला मुजफ़्फरनगर में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ नेता ठाकुर नन्दकिशोर पुंडीर, युवाओं का उत्साहवद्र्धन किया

‘द फैमिली मैन 3’ का ट्रेलर रिलीज — मनोज बाजपेयी के किरदार श्रीकांत तिवारी पहले से ज्यादा खतरनाक अंदाज में

मुंबई। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दर्शकों को खुशी मिली है। प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज 'द...
मनोरंजन 
‘द फैमिली मैन 3’ का ट्रेलर रिलीज — मनोज बाजपेयी के किरदार श्रीकांत तिवारी पहले से ज्यादा खतरनाक अंदाज में

जकार्ता: मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 55 लोग घायल

नई दिल्ली। जकार्ता में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में धमाके की घटना सामने आई। इस...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
जकार्ता: मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 55 लोग घायल

सहारनपुर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत ‘अनंता’ कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया

सहारनपुर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित मेगा ईवेन्ट ‘अनंता’ कार्यक्रम में जनपद की 50 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत ‘अनंता’ कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया

शामली: सड़कों के निर्माण के कारण शहर में भीषण जाम, वाहन चालकों और किसानों की घंटों मुश्किल

शामली। शुक्रवार को शहर में भीषण जाम लगने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। जाम...
शामली 
शामली: सड़कों के निर्माण के कारण शहर में भीषण जाम, वाहन चालकों और किसानों की घंटों मुश्किल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत ‘अनंता’ कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया

सहारनपुर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित मेगा ईवेन्ट ‘अनंता’ कार्यक्रम में जनपद की 50 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत ‘अनंता’ कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया

सहारनपुर: पार्षदों ने कोच्चि शैक्षिक दौरे के अनुभव साझा किए, नगर विकास हेतु सुझाव सौंपे

सहारनपुर। नगर निगम कोच्चि (केरल) के छह दिवसीय शैक्षिक दौरे से लौटे 46 पार्षदों ने अपने अनुभव साझा करते हुए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पार्षदों ने कोच्चि शैक्षिक दौरे के अनुभव साझा किए, नगर विकास हेतु सुझाव सौंपे

सहारनपुर: दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के मुकदमें में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के मुकदमें में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के मुकदमें में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार