जकार्ता: मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 55 लोग घायल

On

नई दिल्ली। जकार्ता में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में धमाके की घटना सामने आई। इस धमाके में 55 लोग घायल हो गए हैं। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने पुलिस प्रमुख असेप एडी सुहेरी के हवाले से जानकारी दी है कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक स्कूल के अंदर स्थित मस्जिद में धमाका हुआ है, जिसमें 54 लोग घायल हो गए।

यह विस्फोट शुक्रवार दोपहर के आसपास उत्तरी जकार्ता में नौसेना परिसर में स्थित मस्जिद में हुआ। हालांकि, यह धमाका किस वजह से हुआ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है। धमाके के बाद कमरे में धुआं भर गया था और लोग बाहर की तरफ भाग रहे थे। इस दौरान घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ था। धमाके को लेकर आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस की ओर से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। धमाके के चश्मदीदों ने बताया कि विस्फोट मस्जिद के मुख्य हॉल के पिछले हिस्से से हुआ। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल का पूरा निरीक्षण किया।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में केंद्र की CRM टीम का डेरा, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की व्यवस्थाएं 30 बिंदुओं पर परखी गईं

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि शुरुआती जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या किसी खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के कारण विस्फोट हुआ होगा। वहीं, धमाके से कुल कितना नुकसान हुआ है, इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय मीडिया ने धमाके के बाद की तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें पुलिस इलाके की घेराबंदी करती हुई दिखाई दे रही थी और रेस्क्यू टीम भी वहां मौजूद थी। मस्जिद की तस्वीरों में ढांचों को हल्के-फुल्के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। हालांकि, जिस कमरे में नमाज पढ़ी जा रही थी, उसे जांच के लिए सील कर दिया गया है। 

और पढ़ें बागपत: भाकियू नेता की पत्नी सांप के काटने से मौत, एंटी वेनम ओवरडोज का आरोप

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के रहमतपुर गांव में शादी समारोह की मिठाई से फैली बीमारी, नकली दूध से बनी बताई जा रही मिठाई

मोरना। क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शादी समारोह के दौरान नकली दूध से बनी मिठाई खाने से अनेक लोग बीमार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के रहमतपुर गांव में शादी समारोह की मिठाई से फैली बीमारी, नकली दूध से बनी बताई जा रही मिठाई

नई दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल तकनीकी खराबी: देशभर में उड़ानों पर असर, 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में शुक्रवार को एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण पूरे भारत...
Breaking News  राष्ट्रीय 
नई दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल तकनीकी खराबी: देशभर में उड़ानों पर असर, 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित

इस खेती से छत्तीसगढ़ के किसान सालभर कमा रहे लाखों रुपये, न बारिश की चिंता न जानवरों का डर, बाजार में तेल बिकता है 6000 रुपये लीटर

आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी खेती के बारे में जिसने छत्तीसगढ़ के किसानों की जिंदगी बदल...
कृषि 
इस खेती से छत्तीसगढ़ के किसान सालभर कमा रहे लाखों रुपये, न बारिश की चिंता न जानवरों का डर, बाजार में तेल बिकता है 6000 रुपये लीटर

सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को दो देशी पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश

जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

   जालौन। जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां इश्क और झगड़े का ऐसा नजारा देखने को मिला कि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण कर हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया