मैं अगले साल भारत आ सकता हूं, पीएम मोदी एक 'महान व्यक्ति' हैं - ट्रंप

On

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना अच्छा मित्र और एक महान व्यक्ति बताया। व्हाइट हाउस में गुरुवार को हुई प्रेस वार्ता में एक सवाल पर ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ व्यापार से जुड़ी बातचीत बहुत अच्छे से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, हम अक्सर बात करते हैं। वे चाहते हैं कि मैं भारत आऊं। हम इसका हल निकाल लेंगे।

 

और पढ़ें जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर, ‘धूम मचाले’ पर मनाया जश्न

और पढ़ें धर्मांतरण 302 जैसा अपराध हो, लव जिहाद पर हो कड़ी कार्रवाई-  महामंडलेश्वर प्रबोधनानंद गिरि

मैं जाऊँगा... वह एक महान व्यक्ति हैं और मैं जाऊंगा।" जब पूछा गया कि क्या वे अगले साल भारत की यात्रा कर सकते हैं, तो ट्रंप ने कहा, "हां, ऐसा हो सकता है।" उन्होंने अपनी पिछली भारत यात्रा (साल 2020) को भी याद किया और कहा, "प्रधानमंत्री के साथ मेरी वहाँ बहुत अच्छी यात्रा रही।" ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीदना काफी कम कर दिया है। हाल ही में व्हाइट हाउस ने भी कहा था कि ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं और दोनों नेताओं की बातचीत अक्सर होती रहती है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को भारत-अमेरिका संबंधों पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ट्रंप द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बहुत सकारात्मक हैं।

और पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी का 'बहुत सम्मान' करते हैं राष्ट्रपति ट्रंप - व्हाइट हाउस

 

उन्होंने बताया कि व्यापार के मुद्दों पर दोनों देशों के बीच गंभीर स्तर पर चर्चा चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले महीने व्हाइट हाउस में दीपावली समारोह हुआ था और अमेरिका ने सर्जियो गोर को भारत में नया राजदूत नियुक्त किया है। ट्रंप ने दीपावली के मौके पर भारतीय-अमेरिकी अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी से भी सीधे बात की थी। उन्होंने इसे भारत के साथ संबंधों के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। 21 अक्टूबर को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीपावली का विशेष कार्यक्रम रखा था, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक महान व्यक्ति बताया और कहा था कि वे भारत के लोगों से बहुत प्रेम करते हैं। 





लेखक के बारे में

नवीनतम

दैनिक राशिफल- 8 नवंबर 2025, शनिवार

मेष : कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 8 नवंबर 2025, शनिवार

सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए संकल्प और विवेक अनिवार्य

सफलता के शिखरों तक पहुंचने के लिए दो शक्तियां अत्यंत आवश्यक हैं। पहली है संकल्प शक्ति। यदि संकल्प कमजोर हो,...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए संकल्प और विवेक अनिवार्य

मुजफ्फरनगर के रहमतपुर गांव में शादी समारोह की मिठाई से फैली बीमारी, नकली दूध से बनी बताई जा रही मिठाई

मोरना। क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शादी समारोह के दौरान नकली दूध से बनी मिठाई खाने से अनेक लोग बीमार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के रहमतपुर गांव में शादी समारोह की मिठाई से फैली बीमारी, नकली दूध से बनी बताई जा रही मिठाई

नई दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल तकनीकी खराबी: देशभर में उड़ानों पर असर, 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में शुक्रवार को एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण पूरे भारत...
Breaking News  राष्ट्रीय 
नई दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल तकनीकी खराबी: देशभर में उड़ानों पर असर, 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित

इस खेती से छत्तीसगढ़ के किसान सालभर कमा रहे लाखों रुपये, न बारिश की चिंता न जानवरों का डर, बाजार में तेल बिकता है 6000 रुपये लीटर

आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी खेती के बारे में जिसने छत्तीसगढ़ के किसानों की जिंदगी बदल...
कृषि 
इस खेती से छत्तीसगढ़ के किसान सालभर कमा रहे लाखों रुपये, न बारिश की चिंता न जानवरों का डर, बाजार में तेल बिकता है 6000 रुपये लीटर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को दो देशी पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

   जालौन। जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां इश्क और झगड़े का ऐसा नजारा देखने को मिला कि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण कर हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया