मुजफ्फरनगर में रालोद जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार बोले- "एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं"; संजय राठी जिलाध्यक्ष, तरसपाल मलिक को हस्तिनापुर क्षेत्र की कमान

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) संगठन को जनपद मुजफ्फरनगर के साथ-साथ वेस्ट यूपी में नई दिशा और ऊर्जा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को रालोद जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठन के प्रति निष्ठा और एकजुटता देखते ही बन रही थी, जो आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों का संकेत दे रही थी।

ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार अभिनंदन

ये भी पढ़ें  खतौली के सर्राफा बाज़ार में हाईवोल्टेज ड्रामा: कर्ज चुकाने के बाद भी नहीं लौटे ज़ेवर, महिलाओं ने दुकान पर किया हंगामा

सर्कुलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी एवं हस्तिनापुर क्षेत्र से नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।

ये भी पढ़ें  सपने में पितरों या पूर्वजों का दिखाई देना: शुभ संकेत या कोई अधूरी इच्छा ? जानिए स्वप्न शास्त्र के गहरे रहस्य

जैसे ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी जिला कार्यालय पहुंचे, युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं और जोरदार नारेबाजी के बीच युवाओं ने संजय राठी को कंधों पर उठाकर कार्यालय परिसर तक पहुंचाया। पूरे माहौल में रालोद के पक्ष में नारे गूंजते रहे, जिससे चुनावी सरगर्मी का एहसास हो रहा था।

ये भी पढ़ें  बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया,घड़ा शोभायात्रा के लिए शंकराचार्य को आमंत्रण

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने दिया एकता का संदेश 

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि संजय राठी और तरसपाल मलिक संगठन की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने संगठन को मजबूती देने के लिए युवा जोश और अनुभव का संतुलित संयोजन किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। कैबिनेट मंत्री ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में रालोद वेस्ट यूपी की राजनीति में और सशक्त भूमिका निभाएगी।

नव नियुक्त पदाधिकारियों ने जताई प्रतिबद्धता

निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संजय राठी और तरसपाल मलिक के नेतृत्व में संगठन को नई गति मिलेगी और पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। रालोद को जिले में जन-जन की पार्टी बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलेंगे।

वहीं नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर तरसपाल मलिक ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए लगातार आगे बढ़ेगा।

चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के समापन के बाद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक मिथलेश पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर,पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

महाशिवरात्रि: अंधकार से आत्मबोध तक की दिव्य शिव-यात्रा; केवल पर्व नहीं, चेतना के जागरण की है यह शुभ रात्रि

सनातन चेतना में महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा के जागरण की वह दिव्य घड़ी है जब साधक...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
महाशिवरात्रि: अंधकार से आत्मबोध तक की दिव्य शिव-यात्रा; केवल पर्व नहीं, चेतना के जागरण की है यह शुभ रात्रि

'नागबंधम' में ऋषभ साहनी का खौफनाक तांडव: क्रूर अफगान सुल्तान 'अब्दाली' के रूप में सामने आया अभिनेता का डरावना अवतार

मुंबई। पैन-इंडिया सिनेमा के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। निर्देशक अभिषेक नामा की बहुप्रतीक्षित माइथोलॉजिकल एक्शन...
मनोरंजन 
'नागबंधम' में ऋषभ साहनी का खौफनाक तांडव: क्रूर अफगान सुल्तान 'अब्दाली' के रूप में सामने आया अभिनेता का डरावना अवतार

मीरापुर में रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में युवक और बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप

मीरापुर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मीरापुर में रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में युवक और बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप

सहारनपुर में चला 'जेसीबी' का पंजा: नाला सफाई अभियान में बाधक बने दो दर्जन पक्के थले ध्वस्त, अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई

सहारनपुर। नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और नाला सफाई अभियान को गति देने के लिए शुक्रवार को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में चला 'जेसीबी' का पंजा: नाला सफाई अभियान में बाधक बने दो दर्जन पक्के थले ध्वस्त, अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई

मुरादाबाद में डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान: ‘घूसखोर पंडत’ वेबसीरीज OTT से हटेगी, ब्राह्मण समाज की भावनाओं का होगा सम्मान

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार शाम मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुँचते ही ब्राह्मण समाज को एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान: ‘घूसखोर पंडत’ वेबसीरीज OTT से हटेगी, ब्राह्मण समाज की भावनाओं का  होगा सम्मान

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर के लाल दिखाएंगे पैदल चाल में दमखम: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए श्रीरानी और अंकुर का चयन, पीलीभीत में होगा मुकाबला

सहारनपुर। जनपद के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में आयोजित होने वाली ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के लाल दिखाएंगे पैदल चाल में दमखम: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए श्रीरानी और अंकुर का चयन, पीलीभीत में होगा मुकाबला

सहारनपुर के वार्डों में विकास की नई इबारत: 1.20 करोड़ की लागत से सड़कों का कायाकल्प और नाले का निर्माण शुरू, मंत्री एवं महापौर ने किया उद्घाटन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'स्मार्ट सिटी' और 'विकसित प्रदेश' के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए शुक्रवार को सहारनपुर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के वार्डों में विकास की नई इबारत: 1.20 करोड़ की लागत से सड़कों का कायाकल्प और नाले का निर्माण शुरू, मंत्री एवं महापौर ने किया उद्घाटन

सर्वाधिक लोकप्रिय