मीरापुर में रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में युवक और बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप
अज्ञात एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तो तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, घायलों का उपचार जारी
मीरापुर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अज्ञात 'एंबुलेंस' ने बाइक सवार को उड़ाया
पहली घटना बीआईटी पुलिस चौकी के पास की है। ग्राम जदेडी (थाना सिखेड़ा) निवासी विक्रांत शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका भाई विवेक शर्मा बाइक से बिजनौर से लौट रहा था। जैसे ही वह चौकी के पास पहुँचा, मीरापुर की ओर से आ रही एक ईको जैसी एंबुलेंसनुमा अज्ञात गाड़ी ने लापरवाही से चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और विवेक के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी जानसठ ले जाया गया, जहाँ से नाजुक हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
ये भी पढ़ें ईरान तनाव: विदेशों में फंसे नागरिकों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट में बना आपातकालीन संचालन केंद्रमंदिर के पास बैठे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर
दूसरी घटना ग्राम किथौड़ा के मोहल्ला हनुमानपुरी की है। यहाँ टोटूराम पुत्र घासीराम मंदिर के पास कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान ग्राम कवाल निवासी दीपक अपनी कार को तेज गति से चलाते हुए आया और कुर्सी पर बैठे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटूराम के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।
आरोप है कि चालक दीपक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक दीपक और उसके साथियों के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां