PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ किया डिनर; भारत-रूसी झंडों और विशेष रोशनी से सजा प्रधानमंत्री आवास

On

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग को गुरुवार को भारत-रूस के झंडों और खास रोशनी से सजाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का अपने सरकारी आवास पर डिनर के लिए स्वागत किया। पुतिन दो दिन की राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। दोनों नेता हवाई अड्डे से एक ही कार में साथ आए। प्रधानमंत्री मोदी खुद पुतिन को रिसीव करने के लिए पालम एयरपोर्ट पहुंचे थे, जो दोनों देशों की गहरी दोस्ती और नेताओं के बीच की घनिष्ठता को दर्शाता है। पीएम मोदी ने कहा कि वे पुतिन के साथ बैठकों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारत में अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। मैं गुरुवार शाम और शुक्रवार को होने वाली बातचीत के लिए उत्सुक हूं। भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है और दोनों देशों के लोगों के लिए बेहद लाभकारी रही है।” दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाकर स्वागत किया और फिर एक ही वाहन में रवाना हुए। उन्होंने स्वागत समारोह के हिस्से के रूप में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कुछ देर देखा और तालियां बजाईं। जुलाई 2024 में पुतिन ने मॉस्को स्थित अपने आधिकारिक आवास नोवो-ओगार्योवो में भी प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी की थी। शुक्रवार को होने वाला 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके महसूस हुए ये भी पढ़ें  जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके महसूस हुए

पुतिन की यात्रा से पहले एक बयान में कहा गया, “यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। इससे राजनीति, व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति और मानवीय क्षेत्रों सहित भारत-रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के पूरे दायरे पर चर्चा करने का मौका मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार होगा। प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली बैठक में यही सभी प्रमुख विषय केंद्र में होंगे।”

यूपीआई ट्रांजेक्शन फरवरी में 27 प्रतिशत बढ़ा, 26 लाख करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन हुआ ये भी पढ़ें  यूपीआई ट्रांजेक्शन फरवरी में 27 प्रतिशत बढ़ा, 26 लाख करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन हुआ

राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद हैदराबाद हाउस में औपचारिक वार्ता होगी। बातचीत के बाद संयुक्त बयान जारी होने और कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, पुतिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।

मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी

व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत की यात्रा पर गुरुवार की शाम नई दिल्ली पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी से पालम एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। राष्ट्रपति पुतिन के दौरे को लेकर 7 लोक कल्याण मार्ग को भारत और रूस के झंडों से सजाया गया था। इसके साथ ही खास लाइटिंग से पीएम आवास को सजाया गया था। रात को डिनर पर पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति को अपने आधिकारिक आवास के अंदर ले जाकर स्वागत किया।

इसे लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में श्रीमद्भगवद्गीता की एक प्रति भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं। पीएम मोदी द्वारा शेयर की गई फोटो में राष्ट्रपति पुतिन श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति को बड़े ही ध्यान से देख रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा था कि अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। भारत-रूस की दोस्ती पुरानी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।

एयरपोर्ट से एक ही गाड़ी में साथ निकलने से पहले दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और अभिवादन किया। उन्होंने स्वागत समारोह के हिस्से के तौर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी थोड़ी देर के लिए देखा और उसकी सराहना की। शुक्रवार को होने वाला 23वां भारत-रूस वार्षिक समिट ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका की तरफ से पेनल्टी के तौर पर टैरिफ लगाया गया है। यह समिट ट्रेड और एनर्जी पार्टनरशिप पर चर्चा के साथ-साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर भी फोकस करेगा। शुक्रवार को हैदराबाद हाउस में होने वाली औपचारिक बातचीत से पहले रूसी राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। पुतिन महात्मा गांधी मेमोरियल पर पुष्प अर्पित भी करेंगे। 

Views: 105

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वाहन से कुचलकर युवक की मौके पर मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं  

मुजफ्फरनगर। जनपद के मेरठ रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वाहन से कुचलकर युवक की मौके पर मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं  

संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

संभल जनपद के विभिन्न गांवों में मंगलवार को किसानों ने गन्ने की होली जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

सीमा से सटे विराटनगर के सीडीओ कार्यालय के पास मिला बम, सेना ने किया डिफ्यूज, बढ़ाई गई सुरक्षा

अररिया। नेपाल में जेन जी आंदोलन में सत्ता परिवर्तन के बाद सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी,जिसके सामने...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
सीमा से सटे विराटनगर के सीडीओ कार्यालय के पास मिला बम, सेना ने किया डिफ्यूज, बढ़ाई गई सुरक्षा

मुज़फ्फरनगर के व्यापारी परिवार दुबई में फंसे, ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिया मदद का भरोसा

   मुज़फ्फरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित व्यापारी परिवारों से जुड़े चार लोग इन दिनों दुबई में फंसे होने के कारण परिजनों की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के व्यापारी परिवार दुबई में फंसे, ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिया मदद का भरोसा

मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

   मेरठ। मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित शौकत कॉलोनी में सोमवार शाम पतंग काटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

उत्तर प्रदेश

संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

संभल जनपद के विभिन्न गांवों में मंगलवार को किसानों ने गन्ने की होली जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

   मेरठ। मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित शौकत कॉलोनी में सोमवार शाम पतंग काटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी की फिराक में घूमते बदमाशों को दबोचा, दो सगे भाई घायल

सहारनपुर। जनपद में गौकशी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' जारी है। इसी कड़ी में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी की फिराक में घूमते बदमाशों को दबोचा, दो सगे भाई घायल

सहारनपुर में बेटे की संदिग्ध मौत पर पिता का गंभीर आरोप, दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सनसनी फैला दी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बेटे की संदिग्ध मौत पर पिता का गंभीर आरोप, दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं