राहुल गांधी का मोदी पर 'विदेशी' वार: बोले— प्रधानमंत्री वही करेंगे, जो अमेरिका और इजरायल कहेंगे
पीएम मोदी को बताया 'समझौतावादी'; संसद परिसर में राहुल का बड़ा आरोप— बाहरी दबाव में हैं प्रधानमंत्री, ट्रंप को पता है कि मोदी क्या कर सकते हैं और क्या नहीं

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'समझौतावादी' करार देते हुए आरोप लगाया कि श्री मोदी पूरी तरह से बाहरी ताकतों के दबाव में हैं और वही निर्णय ले रहे हैं जो अमेरिका और इजरायल उनसे चाहते हैं।
स्वतंत्र फैसले लेने की स्थिति में नहीं पीएम: राहुल
मंगलवार को संसद परिसर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब स्वतंत्र फैसले लेने की स्थिति में बिल्कुल भी नहीं रह गए हैं। राहुल के अनुसार, देश के महत्वपूर्ण निर्णय अब जनहित के बजाय बाहरी मुल्कों के हितों और दबावों से प्रभावित हो रहे हैं, जो देश की संप्रभुता के लिए चिंता का विषय है।
ये भी पढ़ें चंदौली: दो SDM के बीच हाई-प्रोफाइल विवाद; ससुर ने दामाद पर लगाया नपुंसकता और ब्लैकमेलिंग का आरोपविदेश नीति का बन रहा 'मजाक'
राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि भारत की गौरवशाली विदेश नीति अब प्रधानमंत्री की 'निजी विदेश नीति' बनकर रह गई है। इसका नतीजा यह है कि आज वैश्विक मंच पर भारत की छवि प्रभावित हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि ट्रंप अच्छी तरह जानते हैं कि श्री मोदी की सीमाएं क्या हैं और उनसे क्या करवाया जा सकता है। विपक्ष के नेता ने साफ किया कि इस तरह के 'समझौतावादी' रवैये से देश का नुकसान हो रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां