सपा ने रामचरितमानस पर बयानों पर लगाई रोक,बोले शिवपाल-आजीवन सपा के लिए करूँगा काम !
लखनऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में शिवपाल सिंह यादव करीब 7 साल के बाद शामिल हुए। इस दौरान शिवपाल यादव ने विधायकों से कहा कि अब आजीवन समाजवादी पार्टी के लिए ही काम करूंगा। हम सबको मिलकर 2024 का चुनाव मजबूती से लड़ना है। लोकसभा चुनाव में सपा जीतेगी। इस दौरान हिदायत दी […]
लखनऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में शिवपाल सिंह यादव करीब 7 साल के बाद शामिल हुए।
उन्होंने विधायकों को निर्देश दिए सभी नेता सोमवार को विधानसभा सत्र के दिन सुबह 9 बजे विधानसभा में पहुंच जाएंगे। उसके बाद सभी लोग चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन करने पहुंचेंगे। अगर उन्हें रास्ते में रोक लिया जाता है तो वे वहीं पर धरना देंगे। उसके बाद 11 बजे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे। उन्होंने ये भी कहा कि जो भी मुद्दे हैं, उसको प्रमुखता से उठाया जाए।
ये भी पढ़ें 'प्रशांत किशोर कभी नीतीश कुमार नहीं बन सकते', बिहार में जनसुराज पार्टी की यात्रा पर जदयू का तंजशिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल है। उनके राज में कहीं पर भी जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। हम लोग इन्हीं मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरेंगे। हम लोग इस तरह लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतेंगे। इस लक्ष्य को पाने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी।
समाजवादी पार्टी से वरिष्ठ विधायक अवधेश प्रसाद ने बताया कि इस बार का बजट सत्र सरकार पूरी तरीके से विफल रहेगा। राज्यपाल के अभिभाषण से लेकर सरकार के द्वारा आयोजित किए गए सभी कार्यक्रम सीमित समय के लिए किए गए हैं जो कि सही नहीं है। वहीं लखनऊ के मध्य से विधानसभा विधायक रविदास मल्होत्रा ने कहा कि सरकारी अभिभाषण के तरीके से राज्यपाल का भाषण होगा क्योंकि सरकार के द्वारा पहले से ही उन्हें विज्ञप्ति भेज दी गई होगी।
जौनपुर जिले के मछली शहर की विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि एक बार फिर से विधानसभा सत्र की कार्यवाही कम चलाई जाएगी। विधानसभा बजट सत्र की कार्रवाई अमूमन 90 दिन की होती है। ऐसे में जिस तरीके से 20 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक कि विधानसभा सत्र के चलाया जाएगा। वह बहुत ही कम है। इस तरीके से सत्य की कार्रवाई में पिछली बार भी हम लोगों की बात सामने नहीं रखी गई। और इस बार भी महिलाओं दलित वंचित और सामाजिक मुद्दों को ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बैठक से पहले बैनर पोस्टर हटाए गए
विधायक दल की बैठक से पहले रामचरितमानस और जाति जनगणना को लेकर लगाए गए बैनर -पोस्टर पार्टी कार्यालय से हटा दिया गया। इस पर सपा के विधायक रविदास मल्होत्रा ने कहा कि जाति जनगणना को लेकर जो भी समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर बैनर लगवाई गई थी। वह भाजपा सरकार के द्वारा हटा दी गई। उससे हमारी पार्टी का कुछ भी लेना देना नहीं है।
रोली तिवारी और ऋचा सिंह पर पार्टी विरोध में बयान देने का आरोप
सपा के वरिष्ठ नेता रविदास मल्होत्रा ने रोली तिवारी और ऋचा सिंह को पार्टी से निकाले जाने पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि ये दोनों नेत्रियां लगातार पार्टी विरोधी बयान दे रही थी। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पार्टी की ओर से निर्णय लिया गया है कि किसी भी जाति समाज धर्म को लेकर कोई भी नेता अनर्गल बयान कोई भी पार्टी का नेता नहीं देगा।
लगातार दोनों नीतियों के द्वारा बयान दिया जा रहा था इसलिए उन पर पार्टी ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। आज की भी बैठक में यह फैसला किया गया है। किसी भी जाति, धर्म और समाज के खिलाफ कोई भी बयान पार्टी का विधायक और नेता नहीं देगा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां