01 फरवरी को रविवार होने के बावजूद खुला रहेगा शेयर बाजार, जानें ट्रेडिंग का समय
नई दिल्ली। शेयर बाजार के दोनों सूचकांक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) इस साल 01 फरवरी को बजट पेश होने के दिन रविवार होने के बावजूद कारोबार के लिए खुले रहेंगे।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने निवेशकों को दी जानकारी में बताया सामान्य समय पर कारोबार होगा। ये निवेशकों को बजट की घोषणाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देने का मौका देगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उस दिन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निवेशकों को जारी परिपत्र में कहा कि केंद्रीय बजट पेश होने के कारण 01 फरवरी को सामान्य समय के हिसाब से ‘लाइव’ कारोबारी सत्र आयोजित किया जाएगा। परिपत्र के अनुसार, ‘प्री-ओपन मार्केट’ सुबह 09 बजे शुरू होकर 9.08 बजे समाप्त होगा और सामान्य कारोबार सुबह 9.15 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चलेगा।
इसी तरह बीएसई ने भी निवेशकों के लिए 01 फरवरी को कारोबार होने से संबंधित परिपत्र जारी किया है। बीएसई के नोटिस के अनुसार 1 फरवरी को ‘विशेष कारोबार दिवस’ घोषित किया गया है और बाजार सामान्य कारोबारी घंटों के लिए खुले रहेंगे
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
ये भी पढ़ें सऊदी अरब में मिसाइल हमला: एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत; रिहायशी इलाके में मची तबाहीYoutube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां