उच्चतम न्यायालय ने विवादित भोज शाला में शांतिपूर्ण बसंत पंचमी पूजा और जुमा नमाज का दिया निर्देश

On

 

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मध्य प्रदेश के धार जिले में विवादित भोजशाला, कमाल मौला परिसर में बसंत पंचमी पूजा और शुक्रवार की जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए विस्तृत निर्देश जारी किये हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की पीठ गुरुवार को हिंदू पक्षकारों के आवेदन पर सुनवाई कर रही थी। इसमें 23 जनवरी को पूरे दिन वसंत पंचमी की धार्मिक गतिविधियों की अनुमति मांगी गयी थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से संरक्षित भोजशाला 11वीं सदी का स्मारक है। हिंदू इसे देवी वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर बताते हैं, जबकि मुस्लिम इसे कमाल मौला मस्जिद मानते हैं।

वर्ष 2003 की व्यवस्था के तहत हिंदुओं को मंगलवार को पूजा करने की अनुमति है, जबकि मुसलमान शुक्रवार को नमाज अदा करते हैं। याचिकाकर्ताओं की ओर से उपस्थित अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि वसंत पंचमी की पूजा और हवन सूर्योदय से सूर्यास्त तक किये जाने का प्रस्ताव है। वहीं मस्जिद समिति का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने अदालत को सूचित किया कि जुमा नमाज 1 से 3 बजे के बीच होती है। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के सदस्य परिसर खाली कर देंगे। वही अपर महाधिवक्ता (एएसजी) के एम नटराज और मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता (एसजी) ने अदालत को आश्वासन दिया कि कानून-व्यवस्था बनायी रखी जायेगी। जब जैन ने सुझाव दिया कि बिना बाधा के पूजा जारी रखने के लिए नमाज 5 बजे के बाद हो तो श्री खुर्शीद ने कहा कि जुमे की नमाज का खास वक्त होता है, इसलिए 5 बजे के बाद ऐसा करने में कठिनाई आयेगी और इसे पुनर्निर्धारित नहीं किया जा सकता।

राशन के कोटेदारों की मेहनत का सम्मान करेगी सरकार, कमीशन में होगी बड़ी बढ़ोतरी; CM योगी ने दिए स्पष्ट संकेत ये भी पढ़ें  राशन के कोटेदारों की मेहनत का सम्मान करेगी सरकार, कमीशन में होगी बड़ी बढ़ोतरी; CM योगी ने दिए स्पष्ट संकेत

एएसजी ने इसके बाद सुझाव दिया कि मस्जिद समिति नमाज में उपस्थित लोगों की अपेक्षित संख्या जिला प्रशासन को उपलब्ध कराये, जिससे प्रशासन अलग से एक स्थान बना सके और यदि आवश्यक हो तो पास जारी कर सके। श्री खुर्शीद ने उसी दिन विवरण प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की। समझौते को रिकार्ड करते हुए पीठ ने निर्देश दिया कि दोपहर 1 से 3 बजे के बीच उसी परिसर के भीतर नमाज के लिए एक विशेष और अलग क्षेत्र उपलब्ध कराया जाये, जिसमें अलग प्रवेश और निकास हो। हिंदू समुदाय के लिए भी वसंत पंचमी की रस्में अदा करने के लिए अलग स्थान चिह्नित करने का निर्देश दिया गया। न्यायालय ने आगे निर्देश दिया कि प्रशासन उचित उपाय करे। इसमें पास जारी करना भी शामिल है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पीठ ने दोनों समुदायों से अपील की कि वे आपसी सम्मान रखें और शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाये रखने के लिए राज्य और जिला प्रशासन के साथ सहयोग करें।

पीएम मोदी का युवाओं को संदेश: 'भारत के युवा जो ठानते हैं, उसे पूरा करते हैं' ये भी पढ़ें  पीएम मोदी का युवाओं को संदेश: 'भारत के युवा जो ठानते हैं, उसे पूरा करते हैं'

यह आवेदन 2024 में धार की मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसायटी की दायर विशेष अनुमति याचिका में आया था। इसमें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश को चुनौती दी गयी थी, जो एएसआई को भोजशाला, कमाल मौला परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का निर्देश देता है। अप्रैल 2024 में शीर्ष अदालत ने सर्वेक्षण जारी रखने की अनुमति दी थी, लेकिन संरचना के स्वरूप को बदलने वाली खुदाई समेत किसी भी अन्य कार्रवाई पर रोक लगा दी थी और न्यायालय की पूर्व अनुमति के बिना सर्वेक्षण के नतीजों पर भरोसा करने पर भी रोक लगा दी थी।

दोस्ती, धोखा और कत्ल, दिल्ली की द्वारका पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार ये भी पढ़ें  दोस्ती, धोखा और कत्ल, दिल्ली की द्वारका पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सर्वेक्षण पूरा कर लिए जाने और अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में उच्च न्यायालय को सौंपे जाने का संज्ञान लेते हुए उच्चम न्यायालय ने निर्देश दिया है कि उच्च न्यायालय रिपोर्ट खोल सकता है, इसकी प्रतियां संबंधित पक्षों को प्रदान कर सकता है और उन्हें अपनी आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति दे सकता है। पक्षकार रिपोर्ट के संवेदनशील हिस्सों का निरीक्षण अपने अधिवक्ताओं की उपस्थिति में कर सकते हैं। न्यायालय ने विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) को इस निर्देश के साथ निपटा दिया कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित रिट याचिका पर विचार एक खंडपीठ करे। इसकी अध्यक्षता वहां के वरिष्ठतम न्यायाधीशों में से एक करें और कानून के अनुसार अंतिम सुनवाई के लिए कार्रवाई आगे बढ़ायें।

Views: 73

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

फिन एलन का तूफानी शतक न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

आज T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
फिन एलन का तूफानी शतक न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

होली का पावन पर्व देशभर में उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया .इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

भारत-फिनलैंड के बीच दोस्ती का नया अध्याय: राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की राजकीय यात्रा शुरू

नई दिल्ली। भारत की बढ़ती वैश्विक साख के बीच, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब अपनी पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा...
अंतर्राष्ट्रीय  राष्ट्रीय  दिल्ली 
भारत-फिनलैंड के बीच दोस्ती का नया अध्याय: राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की राजकीय यात्रा शुरू

हिंद महासागर में बड़ा सैन्य हमला अमेरिकी पनडुब्बी के हमले से डूबा ईरान का युद्धपोत, 80 लोगों की मौत कई लापता दुनिया भर में बढ़ा तनाव

दुनिया में चल रहे संघर्ष के बीच हिंद महासागर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। श्रीलंका के...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
हिंद महासागर में बड़ा सैन्य हमला अमेरिकी पनडुब्बी के हमले से डूबा ईरान का युद्धपोत, 80 लोगों की मौत कई लापता दुनिया भर में बढ़ा तनाव

इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

होली का त्योहार खुशियों रंगों और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इसी उत्साह के बीच समाजवादी पार्टी के...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश

होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

होली का पावन पर्व देशभर में उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया .इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

होली का त्योहार खुशियों रंगों और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इसी उत्साह के बीच समाजवादी पार्टी के...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस बार होली का उल्लास न केवल पारंपरिक रंगों से, बल्कि गोमाता के संरक्षण और ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेली...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश