मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में वर्षों तक निष्ठा और ईमानदारी से सेवा देने वाले तीन स्थायी सफाई कर्मचारियों का बुधवार को नगर पालिका परिसर में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम मुजफ्फरनगर सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित किया गया।
सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी जयवीर पुत्र प्यारे, बाला पत्नी वेदपाल और उमा पत्नी सत्यपाल ने अपने कार्यकाल में नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विदाई समारोह के दौरान उन्हें उनके देय वेतन के साथ फूल-मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और सम्मानपूर्वक गले लगाकर विदा किया गया।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर की रीढ़ होते हैं, जिनकी मेहनत से शहर स्वच्छ और स्वस्थ रहता है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बनाते हैं। उपस्थित सभी कर्मचारियों और संघ पदाधिकारियों ने सेवा निवृत्त कर्मचारियों के योगदान को सराहा और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।