बच्चों को गलत अंग्रेज़ी पढ़ाने वाले मास्टर जी नपे, हुए तत्काल सस्पेंड

On

बलरामपुर। बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला शासकीय प्राथमिक स्कूल मगनजोत (कोगरार) विकासखंड वाड्रफनगर का है, जहाँ विद्यालय में बच्चों को गलत अंग्रेज़ी पढ़ाने का प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 15 नवंबर की देर शाम को जारी आदेश के अनुसार, सहायक शिक्षक प्रवीन टोप्पो निरीक्षण के दौरान बच्चों को गलत अंग्रेज़ी पढ़ाते एवं कक्षा में अकादमिक गतिविधियों की स्थिति अत्यंत खराब पाए गए। छात्रों ने भी अधिकारियों को बताया कि शिक्षक द्वारा गलत उच्चारण व गलत शब्द पढ़ाए जा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद शिक्षक की लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और कर्तव्यहीनता को गंभीर मानते हुए उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 तथा सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी कर दिया गया।

निलंबन अवधि में प्रवीन टोप्पो की पदस्थापना शासन के नियमानुसार शासकीय हाईस्कूल दुन्सरण, विकासखंड रामचन्द्रपुर में रहेगी और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने सभी शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत करियर मेले में छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद की थाना गंगोह पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत बड़ी पहल करते हुए एंटी रोमियो टीम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

मेरठ में नाथूराम गोडसे और नाना आप्टे का 76वां बलिदान दिवस मनाया गया

मेरठ। शारदा रोड स्थित अमर हुतात्मा नाथूराम गोडसे नाना आप्टे धाम पर हिन्दू महासभा के नेता नाथूराम गोडसे एवं नाना...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 

देवबंद: श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में 3-15 नवंबर तक मनाया गया जनजातीय गौरव पखवाड़ा

देवबंद (सहारनपुर)। जिला विद्यालय निरीक्षक सहारनपुर के पत्रांक के अनुपालन में श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज देवबंद में 3 नवंबर...

नोएडा: एसीपी राजीव गुप्ता ने थाना सूरजपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थित थानों को और बेहतर बनाने के मकसद से...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: एसीपी राजीव गुप्ता ने थाना सूरजपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया

मेरठ: लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में छात्रों और स्टाफ को फायर सेफ्टी ट्रेनिंग

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में छात्रों को फायर सेफ्टी ट्रेनिंग दी गई। अग्नि संबंधी दुर्घटनाओं की संभावनाओं...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में छात्रों और स्टाफ को फायर सेफ्टी ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश