देवबंद (सहारनपुर)। जिला विद्यालय निरीक्षक सहारनपुर के पत्रांक के अनुपालन में श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज देवबंद में 3 नवंबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें निर्देशानुसार राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक लखनऊ के अनुसार विद्यालय में निम्न कार्यक्रम कराए गए। 3 नवंबर को विद्यालय की प्रार्थना सभा में बिरसा मुंडा अनुसूचित जनजाति का गौरव संस्कृति और इतिहास पर फोकस करते हुए अनुसूचित जनजाति के जीवन और उनके समाज के बारे में जानकारी दी गई। दिनांक 4 नवंबर 2025 को छात्र-छात्राओं के द्वारा विद्यालय की दीवार पर जनजातिय कला और जनजातीय संस्कृति के बारे में दीवारों पर चित्रांकन किया गया।
दिनांक 5 नवंबर 2025 को एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें जनजातीय संस्कृति इतिहास और बिरसा मुंडा पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिनांक 6 नवंबर को क्लास रूम में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9 वीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दिनांक 8 नवंबर 2025 को ड्रामा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जो पूर्ण रूप से जनजातीय लोगों पर आधारित रहा। 9 नवंबर 2025 को छात्र-छात्राओं का एक छोटा सा ट्रिप एक जनजातीय बच्चें के घर पर गये वहां विद्यार्थियों को उनके रहन-सहन के बारे में बताया गया। 13 नवंबर 2025 को जनजातीय लोगों की रेसिपी का मेनू का प्रदर्शन छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया। दिनांक 14 नवंबर को बच्चों के द्वारा सॉन्ग प्रस्तुत किया गया। 15 नवंबर 2025 को बिरसा मुंडा पर आधारित नुक्कड़ नाटक फिल्म एवम डांस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का निर्देशन विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल एवं आयोजक सत्येंद्र कुमार और अन्य शिक्षक साथियों ने इन सभी का सहयोग किया। पूर्ण संपूर्ण विद्यालय परिवार कार्यों में संलग्न रहा। विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को अनुसूचित जनजातीय कला -संस्कृति, खान-पान ,रहन-सहन और उनके दैनिक जीवन से संबंधित सभी जानकारियां बारीकी से प्रतिदिन राधेश्याम राणा द्वारा प्रार्थना सभा में दी गई। अनुसूचित जनजातीय के भगवान बिरसा मुंडा के नारे लगवाए गए एवं उनकी स्वतंत्रता के संग्राम का विद्रोह आंदोलन गुलगुलान उनके प्रारंभिक जीवन से और उनकी मृत्यु तक का इतिहास भी व्याख्यान किया गया।