सहारनपुर: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 'जनजाति गौरव दिवस' कार्यक्रम में की शिरकत

On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन से राष्ट्रीय एकता तथा सामाजिक सौहार्द की प्रेरणा मिलती है। धरती आबा, बिरसा मुंडा भगवान, जनजातीय शौर्य  की शान  थे। भगवान बिरसा मुण्डा धरती माता को गुलामी की बेड़ियों से आजाद करने हेतु किये जाने वाले संघर्ष के प्रतीक हैं। बिरसा मुंडा ने लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष का बिगुल बजाया, उनका उद्देश्य स्पष्ट था,लोगों को उनकी भूमि और अधिकार वापस दिलाना।बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी विचारों से विचलित होकर ब्रिटिश शासकों ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। जेल में ही  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा शहीद हो गए। डबल इंजन सरकार जनजातीय गौरव की पुनर्स्थापना करते हुए जनजातीय समाज के कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी जनमंच सभागार, सहारनपुर में 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'जनजाति गौरव दिवस' कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि  संबोधित कर रहे थे।
 
 
इससे पहले उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने मां सरस्वती, भारत माता व क्रांतिवीर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन दर्शन, व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पी0एम0 जनमन योजना के माध्यम से जनजातीय समुदाय के लिए देश में अनेक कार्यक्रम प्रारम्भ किए गए हैं। सरकार अनुसूचित जनजाति वर्ग की शिक्षा के स्तर को उठाने व शासकीय योजनाओं में  भागीदारी बढ़ा रही है।जनजातीय समुदाय को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से  01 नवम्बर से 15 नवम्बर, 2025 तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा आयोजित किया गया। धरती आबा’ भगवान बिरसा मुण्डा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए  जनजाति गौरव दिवस आयोजित किया जा रहा है। सरकार  जनजातियों को योजनाओं से पूरी तरह आच्छादित करने के लिए मिशन मोड पर कार्य कर रही है।
 
 
जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर किया जा रहा है। इस वर्ग के छात्र-छात्राओं हेतु छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना संचालित की जा रही है। देश की स्वतन्त्रता के प्रति समर्पित भगवान बिरसा मुण्डा ने मात्र 25 वर्ष की उम्र में रांची जेल में अन्तिम सांस ली। उन्होंने जनजातीय समुदाय को ‘अपना देश अपना राज’ का नारा दिया था। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 31 अक्टूबर, 1875 को लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा 15 नवम्बर, 1875 को भगवान बिरसा मुण्डा का जन्म हुआ।
 
भारत की जनचेतना को जाग्रत कर स्वाधीनता आन्दोलन को नया मन्त्र देने वाले राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष  पूरे होने पर देश गर्व की अनुभूति कर रहा है। उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जन जाति -थारू, मुसहर, चेरो, बुक्सा, सहरिया, कोल तथा गोंड आदि को मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण मे आवास देने के प्राथमिकता श्रेणी में रखा गया है। जनजातियों को विकास की योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ बेहतर कनेक्टिविटी, बिजली, पेयजल, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान भारत की स्कीम आदि सुविधाओं से  आच्छादित किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, बृजेश सिंह, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, विधायकगण  राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, देवेंद्र कुमार निम, कीरत सिंह, शीतल बिश्नोई, डॉ. महेंद्र सिंह सैनी एवं अन्य प्रतिष्ठितजनो गणमान्य लोगो व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
 

लेखक के बारे में

नवीनतम

बाल दिवस पर ‘लायंस क्लब मुजफ्फरनगर कात्यायनी’ द्वारा भव्य कार्निवल का आयोजन

मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब मुजफ्फरनगर कात्यायनी की महिला सदस्यों ने बाल दिवस के अवसर पर आवास विकास कॉलोनी स्थित शकुंतलम मंदिर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
बाल दिवस पर ‘लायंस क्लब मुजफ्फरनगर कात्यायनी’ द्वारा भव्य कार्निवल का आयोजन

संभल जामा मस्जिद में एएसआई टीम से दुर्व्यवहार: इंतजामिया कमेटी पर गंभीर धाराओं में केस, निरीक्षण अधर में लटका

Sambhal News: संभल की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI)...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल जामा मस्जिद में एएसआई टीम से दुर्व्यवहार: इंतजामिया कमेटी पर गंभीर धाराओं में केस, निरीक्षण अधर में लटका

दैनिक राशिफल- 17 नवंबर 2025, सोमवार

मेष- किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 17 नवंबर 2025, सोमवार

परमात्मा की शरण में सुख की खोज

पवित्र आत्माओं से निवेदन है कि वे परमात्मा के निकट जाकर बैठें। हाथ जोड़ें या न जोड़ें, बोलें या न...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
परमात्मा की शरण में सुख की खोज

फादरसन पब्लिक स्कूल की वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2025-26 में बच्चों का दमदार प्रदर्शन, मार्च-पास्ट से लेकर टग ऑफ वॉर तक दिखी जोश की गूंज

Bijnor News: फादरसन पब्लिक स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उत्साह और उमंग का...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
फादरसन पब्लिक स्कूल की वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2025-26 में बच्चों का दमदार प्रदर्शन, मार्च-पास्ट से लेकर टग ऑफ वॉर तक दिखी जोश की गूंज

उत्तर प्रदेश

संभल जामा मस्जिद में एएसआई टीम से दुर्व्यवहार: इंतजामिया कमेटी पर गंभीर धाराओं में केस, निरीक्षण अधर में लटका

Sambhal News: संभल की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI)...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल जामा मस्जिद में एएसआई टीम से दुर्व्यवहार: इंतजामिया कमेटी पर गंभीर धाराओं में केस, निरीक्षण अधर में लटका

फादरसन पब्लिक स्कूल की वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2025-26 में बच्चों का दमदार प्रदर्शन, मार्च-पास्ट से लेकर टग ऑफ वॉर तक दिखी जोश की गूंज

Bijnor News: फादरसन पब्लिक स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उत्साह और उमंग का...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
फादरसन पब्लिक स्कूल की वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2025-26 में बच्चों का दमदार प्रदर्शन, मार्च-पास्ट से लेकर टग ऑफ वॉर तक दिखी जोश की गूंज

दिल्ली बम ब्लास्ट पर कांग्रेस का हमला तेज: अजय राय बोले- ‘सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल’, पीड़ित परिवारों के लिए बढ़ी आर्थिक मदद की मांग

Amroha News: दिल्ली बम ब्लास्ट को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार को पूरी तरह विफल बताया...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
दिल्ली बम ब्लास्ट पर कांग्रेस का हमला तेज: अजय राय बोले- ‘सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल’, पीड़ित परिवारों के लिए बढ़ी आर्थिक मदद की मांग

यूपी में 600 करोड़ की GST चोरी का खुलासा: 45 जिलों के 147 केसों पर निगरानी, पांच IPS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Moradabad News: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद में दर्ज 600 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी के संवेदनशील मामले ने सरकार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
यूपी में 600 करोड़ की GST चोरी का खुलासा: 45 जिलों के 147 केसों पर निगरानी, पांच IPS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी