बिहार में नई सरकार की काउंटडाउन शुरू! चिराग पासवान ने किया खुलासा—6 दिन के भीतर होगा शपथग्रहण
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। एलजेपी (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफ कर दिया कि 22 नवंबर से पहले नई सरकार शपथ ले लेगी।
सरकार गठन पर चिराग का बड़ा बयान
22 नवंबर 2025 से पहले NDA बनाएगी नई सरकार
चिराग पासवान का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा हो रहा है और एनडीए इसके पहले ही नई सरकार का गठन करना चाहता है।
NDA की ऐतिहासिक जीत-202 सीटों के साथ साफ बहुमत
243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने 202 सीटों के साथ शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा 89 सीटों के साथ नंबर-1 पार्टी बनी, जबकि जेडीयू 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
सहयोगी दलों का मजबूत प्रदर्शन
एनडीए के अन्य घटक दलों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। चिराग पासवान की LJP (रामविलास) को 19 सीटें मिलीं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटें जीतीं।
महागठबंधन की करारी हार
राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कुल मिलाकर इसे सिर्फ 35 सीटें मिलीं। इसमें राजद 25, कांग्रेस 6, भाकपा (माले-एल) 2, भारतीय समावेशी पार्टी 1 और माकपा को 1 सीट मिली।
अन्य दलों का प्रदर्शन-PK की जनसुराज का खाता तक नहीं खुला
इस चुनाव में प्रशांत किशोर की बहुचर्चित जनसुराज पार्टी खाता तक नहीं खोल सकी। वहीं AIMIM ने 5 और BSP ने 1 सीट जीतकर उपस्थिति दर्ज कराई।
