मुज़फ्फरनगर में एमपीएल सीजन-2 का रोमांच: 23 फरवरी से सजेगा मैदान, 12 टीमों के बीच होंगे 33 मुकाबले
मुज़फ्फरनगर। क्रिकेट के दीवानों के लिए मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग (MPL) टी-20 का दूसरा सीजन नई उमंगें लेकर आ रहा है। मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक कर लीग का पूरा खाका पेश कर दिया है। 23 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले इस सीजन में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी और स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे।
स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा तरजीह लीग के चेयरमैन भीम कंसल और अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने बताया कि स्थानीय हुनर को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक टीम में मुज़फ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिलों के 11 खिलाड़ियों का होना अनिवार्य किया गया है। इस बार लीग में 5 नई टीमें—क्रिकगिरी, देवभूमि ग्रुप, सिल्वर्टन पल्प एंड पेपर, जीबीटी प्राइवेट लिमिटेड और आईएमए (IMA)—को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि सेमीफाइनल और फाइनल में पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अपनी सेवाएं देंगे और सभी मैचों का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
बैठक में हुई अहम नियुक्तियां बैठक के दौरान अरविंद भारद्वाज को उपाध्यक्ष और पूर्व राज्य क्रिकेटर आकाश लूथरा को एग्जीक्यूटिव सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, विकास राठी और ओमदेव सिंह सहित एसोसिएशन के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां