भारत और साइप्रस के बीच 150 मिलियन डॉलर तक पहुंचा व्यापार, जानें कैसा है दोनों देशों के बीच संबंध

On
रविता ढांगे Picture

नई दिल्ली। साइप्रस साल 1960 में ब्रिटेन से आजाद हुआ था और तब से ही भारत के साथ इसके घनिष्ठ संबंध हैं। हालांकि, भारत और साइप्रस के बीच 1962 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। दोनों ही देश राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक, व्यापारिक, राजनयिक और सांस्कृतिक स्तर पर दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं।

भूमध्यसागर क्षेत्र में स्थित साइप्रस, यूरोप, पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका के बीच एक अहम सेतु माना जाता है। यह सिसिली और सार्डिनिया के बाद भूमध्य सागर का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 9,251 वर्ग किलोमीटर है। साइप्रस की जनसंख्या 2025 तक लगभग 1,269,748 मिलियन है। बीते 23 सालों में पहली बार भारत के प्रधानमंत्री ने 2025 में साइप्रस का दौरा किया।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में अनियमितताओं पर प्रशासन का चाबुक: मानकों की अनदेखी करने वाले 32 जनसेवा केंद्र बंद

पीएम मोदी भारत के पहले पीएम हैं जिन्होंने बीते 23 सालों में पहली बार साइप्रस का दौरा किया। पीएम मोदी को इस दौरान साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ माकारियोज III" से सम्मानित किया गया। भले ही साइप्रस 1960 में आजाद हुआ, लेकिन 1974 में तुर्किए के आक्रमण के बाद इसका विभाजन भी हो गया। तुर्किए के आक्रमण के बाद यह उत्तर में उत्तरी साइप्रस और दक्षिण में साइप्रस गणराज्य बन गया। उत्तरी साइप्रस को केवल तुर्किए से ही मान्यता मिली हुई है। आतंकवाद और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को लेकर साइप्रस हमेशा से भारत के साथ खड़ा रहा है। वहीं भारत ने भी साइप्रस की क्षेत्रीय अखंडता और एकता का समर्थन किया है। भारत का हाई कमीशन निकोसिया में स्थित है, जबकि साइप्रस भारत में नई दिल्ली से अपने राजनयिक संबंधों को संचालित करता है।

और पढ़ें “अबे मैं उत्तर प्रदेश का हूँ… पटक दूँगा, बत्तीसी बाहर निकल जाएगी” — ओवैसी की पार्टी पर बरसे अबू आज़मी

2025 में पीएम मोदी ने बताया था कि भारत और साइप्रस के बीच 150 मिलियन डॉलर तक व्यापार हो रहा है। दोनों देशों ने 2025 में यूपीआई लॉन्च करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था। भारत साइप्रस से फार्मास्यूटिकल्स (दवाइयां), पेय पदार्थ, मशीनरी, विनिर्मित सामान, सिरेमिक, केमिकल्स, विशेष औद्योगिक उत्पाद और इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट आयात करता है। इसके अलावा, भारत साइप्रस को दवाइयां और संबंधित उत्पाद, कपड़े और अन्य वस्त्र उत्पाद, लोहा और इस्पात, सिरेमिक उत्पाद जैसे टाइल्स, रासायनिक उत्पाद, कृषि उत्पाद जैसे चावल, तिलहन, चाय और मसाले, मेडिकल उपकरण, रेडीमेड गारमेंट्स, इंजीनियरिंग गुड्स और ऑटो पार्ट्स के अलावा आईटी और सॉफ्टवेयर सेवाएं निर्यात करता है। साइप्रस में भारतीय समुदाय की संख्या सीमित है, लेकिन योग, आयुर्वेद और भारतीय संस्कृति के प्रति वहां रुचि बढ़ रही है।

और पढ़ें ईरान ने ट्रंप की चुनौती स्वीकार की, कहा-अमेरिका से युद्ध के लिए तैयार

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

Upw vs Dc : दिल्ली कैपिटल्स का जलवा यूपी वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया

आज का मुकाबला महिला प्रीमियर लीग 2026 में जबरदस्त रोमांच से भरा रहा। दर्शकों को आखिरी गेंद तक सांस रोक...
खेल  क्रिकेट 
Upw vs Dc : दिल्ली कैपिटल्स का जलवा यूपी वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया

औरैया में सराफा कारीगर की गला काटकर हत्या, किराए के मकान में मिला शव, इलाके में सनसनी

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हलवाईखाना में एक सराफा कारीगर की गला काटकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
औरैया में सराफा कारीगर की गला काटकर हत्या, किराए के मकान में मिला शव, इलाके में सनसनी

संयुक्त परिवार की साझा कमाई से खरीदी प्रॉपर्टी 'बेनामी' नहीं, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक आदेश में कहा है कि संयुक्त हिंदू परिवार की साझा आमदनी से खरीदी गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
संयुक्त परिवार की साझा कमाई से खरीदी प्रॉपर्टी 'बेनामी' नहीं, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

प्रयागराज माघ मेले के शिविर में लगी भीषण आग, मकर संक्रांति पर मची अफरा-तफरी

प्रयागराज। माघ मेला के सेक्टर 4 में काली मार्ग पर स्थित बुधवार शाम एक टेंट में अचानक आग लगने से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज माघ मेले के शिविर में लगी भीषण आग, मकर संक्रांति पर मची अफरा-तफरी

रेलवे टेंडर घोटाला : लालू और तेजस्वी यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट में दीं दलीलें, ट्रायल पर रोक से इनकार

नई दिल्ली। रेलवे टेंडर घोटाला मामले के आरोपित लालू यादव और तेजस्वी यादव ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
रेलवे टेंडर घोटाला : लालू और तेजस्वी यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट में दीं दलीलें, ट्रायल पर रोक से इनकार

उत्तर प्रदेश

औरैया में सराफा कारीगर की गला काटकर हत्या, किराए के मकान में मिला शव, इलाके में सनसनी

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हलवाईखाना में एक सराफा कारीगर की गला काटकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
औरैया में सराफा कारीगर की गला काटकर हत्या, किराए के मकान में मिला शव, इलाके में सनसनी

संयुक्त परिवार की साझा कमाई से खरीदी प्रॉपर्टी 'बेनामी' नहीं, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक आदेश में कहा है कि संयुक्त हिंदू परिवार की साझा आमदनी से खरीदी गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
संयुक्त परिवार की साझा कमाई से खरीदी प्रॉपर्टी 'बेनामी' नहीं, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

प्रयागराज माघ मेले के शिविर में लगी भीषण आग, मकर संक्रांति पर मची अफरा-तफरी

प्रयागराज। माघ मेला के सेक्टर 4 में काली मार्ग पर स्थित बुधवार शाम एक टेंट में अचानक आग लगने से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज माघ मेले के शिविर में लगी भीषण आग, मकर संक्रांति पर मची अफरा-तफरी

रायबरेली का BA छात्र बना संन्यासी, घर से भागकर माघ मेले में ली दीक्षा..परिजनों के उड़े होश

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्नातक (BA) की पढ़ाई कर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
रायबरेली का BA छात्र बना संन्यासी, घर से भागकर माघ मेले में ली दीक्षा..परिजनों के उड़े होश