20 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा पैरोल से फरार ईनामी अपराधी, गुरुग्राम में हुई गिरफ्तारी
-राजस्थान के खैरथल के एक गांव में नाम बदलकर रह रहा था आरोपी
गुरुग्राम। भोंडसी जेल से पैरोल पर बाहर आकर फरार हुए सजायाफ्ता ईनामी अपराधी को 20 साल बाद सेक्टर 39 अपराध शाखा ने काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपी जाहिद अवैध मादक पदार्थ बेचने के आरोप में भोंडसी जेल में 10 साज की सजा काट रहा था।
राजस्थान के अलवर निवासी जाहिद को अदालत की और से अवैध मादक पदार्थ बेचने का दोषी ठहराया गया था। वह गुरुग्राम जिला जेल भोंडसी में 29 नवंबर 2004 से 10 साल की कठोर कारावास की सजा काट रहा था। बंदी जाहिद 17 मई 2006 को पैरोल पर गया था। जिसे 29 जून 2006 को जिला जेल, गुरुग्राम में आत्म-समर्पण करने के आदेश दिए गए थे। लेकिन कैदी पैरोल अवधि पूर्ण होने के बाद भी जेल में हाजिर नहीं हुआ।
इस संबंध में सोहना थाना में केस दर्ज किया गया। मामले में सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए पैरोल जंपर अपराधी जाहिद को बुधवार को खैरथल राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। जाहिद फरार होने के बाद अपना नाम हामिद बताकर अलग-अलग स्थान पर रह रहा था। पुलिस से बचने के लिए वह मध्य-प्रदेश फरारी काट रहा था। अब अपना नाम हामिद बदलकर गांव खैरथल (राजस्थान) में रह रहा था। गुरुग्राम पुलिस द्वारा इसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपयों का ईनाम भी घोषित किया हुआ था। को
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां