ईरान-इज़राइल तनाव के बीच CBSE ने बहरीन, UAE, सऊदी समेत 7 देशों में 5-6 मार्च की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं

On

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने मध्य पूर्व एशिया के विभिन्न देशों में आयोजित होने वाली कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक और सर्कुलर जारी किया है। बोर्ड ने ईरान-इजरायल युद्ध के मद्देनजर फिलहाल यहां अगली दो और बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया है। यह निर्णय बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित संबद्ध विद्यालयों के लिए लागू होगा। मंगलवार तीन मार्च को यह निर्णय इस पूरे क्षेत्र के वर्तमान गंभीर हालात की समीक्षा के बाद लिया गया। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार 05 मार्च (गुरुवार) और 06 मार्च (शुक्रवार) को निर्धारित कक्षा 10 और कक्षा 12 सीबीएसई बोर्ड की सभी परीक्षाएं फिलहाल मध्य पूर्व के इन देशों में स्थगित कर दी गई हैं।

 

खामेनेई की मौत के बाद भारत में ईरानी दूतावास का झुका झंडा, हमले की निंदा करने की अपील  ये भी पढ़ें  खामेनेई की मौत के बाद भारत में ईरानी दूतावास का झुका झंडा, हमले की निंदा करने की अपील

ईरान में नए युग की शुरुआत: खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर ये भी पढ़ें  ईरान में नए युग की शुरुआत: खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर

बोर्ड का कहना है कि इन देशों के लिए नई परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 05 मार्च को स्थिति की एक बार फिर से समीक्षा की जाएगी। पांच मार्च को होने वाली इस समीक्षा में बोर्ड 07 मार्च से निर्धारित शेष परीक्षाओं के संबंध में आगे का निर्णय लेगा। बोर्ड का कहना है कि उस समय की परिस्थितियों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों व सभी विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए अपने-अपने विद्यालयों व सीबीएसई के संपर्क में बने रहें। साथ ही बोर्ड ने केवल आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज द्वारा जारी इस सर्कुलर की प्रति संबंधित देशों में स्थित भारतीय राजदूतों तथा दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूत और बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।

मुज़फ्फरनगर: पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के होली मिलन में जमकर थिरके भाजपाई, फूलों की वर्षा से हुआ भव्य स्वागत ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर: पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के होली मिलन में जमकर थिरके भाजपाई, फूलों की वर्षा से हुआ भव्य स्वागत

 

जिन देशों में स्थित भारतीय दूतावासों से यह आधिकारिक जानकारी साझा की गई है उनमें अबू धाबी का भारतीय दूतावास, रियाद में भारतीय दूतावास, मस्कट का भारतीय दूतावास, दोहा स्थित भारतीय दूतावास, बहरीन का भारतीय दूतावास, कुवैत में भारतीय दूतावास, तेहरान का भारतीय दूतावास, दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और दुबई स्थित केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय शामिल है। बोर्ड ने कहा है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और हित सर्वोपरि हैं तथा परिस्थितियों के अनुसार आगे की सूचना समय पर जारी की जाएगी। गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं विश्व के कई देशों में आयोजित की जाती हैं।

 

इस साल यह परीक्षाएं 26 देशों में एक साथ आयोजित की जा रही थीं। इनमें मध्य पूर्व एशिया के देश भी शामिल थे। इन देशों में भी भारत के साथ ही 17 फरवरी को सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थीं। मध्य पूर्व एशिया के इन देशों में पहले दो मार्च को होने वाली परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। इसके बाद अब पांच और छह मार्च को होने वाली दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। हालांकि भारत समेत विश्व के अन्य देशों में यह परीक्षाएं नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं। 

Views: 30

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

ईरान में संकट: बमबारी के बीच 4.3 तीव्रता का भूकंप, युद्धग्रस्त इलाकों में मची दहशत

तेहरान। अमेरिका-इजरायल की ईरान पर एयर स्ट्राइक जारी है। इस बीच ईरान के गेराश में भूकंप के जोरदार झटके लगे...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में संकट: बमबारी के बीच 4.3 तीव्रता का भूकंप, युद्धग्रस्त इलाकों में मची दहशत

डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

इज़राइल–ईरान युद्ध के चलते दुबई में फंसे 217 लोग विशेष विमान से चेन्नई पहुंचे

चेन्नई। इज़राइल–ईरान युद्ध के चलते दुबई में फंसे लाेगाें लाेगाें काे निकालने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कवायद...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
इज़राइल–ईरान युद्ध के चलते दुबई में फंसे 217 लोग विशेष विमान से चेन्नई पहुंचे

नेपाल में चुनावकर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत, 7 घायल

काठमांडू। नेपाल में आम चुनावों की तैयारियों के बीच रामेछाप जिले में चुनाव कर्मियों और चुनाव सामग्री ले जा रहा...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
नेपाल में चुनावकर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत, 7 घायल

ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन हमले.. दूतावास परिसर में लगी आग,अमेरिकी नागरिकों को घरों में रहने की सलाह

रियाद। ईरान का अमेरिका-इजरायल के साथ युद्ध का मंगलवार को चौथा दिन है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन हमले.. दूतावास परिसर में लगी आग,अमेरिकी नागरिकों को घरों में रहने की सलाह

उत्तर प्रदेश

डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

वृंदावन में बदली परंपरा की तस्वीर! विधवा माताओं ने गोपीनाथ मंदिर में खेली रंगों भरी होली

मथुरा। होली के मौके पर वृंदावन में एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब विधवा माताओं ने पुरानी...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
वृंदावन में बदली परंपरा की तस्वीर! विधवा माताओं ने गोपीनाथ मंदिर में खेली रंगों भरी होली

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: रोज़ा रखे 7वीं के छात्र की बर्थडे पार्टी में गोली लगने से मौत

   लखनऊ से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। राजधानी के सरोजिनी नगर क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में दर्दनाक हादसा: रोज़ा रखे 7वीं के छात्र की बर्थडे पार्टी में गोली लगने से मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं