गुरु नानक जयंती के अवकाश के बाद हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 225 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,600 के पार

On

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार गुरु नानक जयंती के अवसर पर बुधवार को बंद रहने के बाद गुरुवार के कारोबारी दिन हरे निशान में खुला । शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर्स में खरीदारी देखी जा रही थी। सुबह करीब 9 बजकर 26 मिनट पर सेंसेक्स 225.53 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,684.68 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 32.65 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,630.30 स्तर पर बना हुआ था।

 

और पढ़ें सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 571 अंक और निफ्टी 169 अंक टूटा

और पढ़ें कुछ परिवारों ने OpenAI पर दायर किया मुकदमा, GPT-4O को बताया मानसिक नुकसान का कारण

शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांकों से अलग निफ्टी बैंक, निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स गिरावट में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी बैंक 30.85 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,796.20 स्तर पर बना हुआ था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 79.40 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के बाद 59,957.80 स्तर पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 35.05 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,325.85 स्तर पर था। मार्केट एक्सपर्ट्स ने कहा कि कल की छुट्टी की वजह से भारतीय शेयर बाजार ग्लोबल मार्केट में हल्के उतार-चढ़ाव से प्रभावित होने से बच गया। आज हालात अलग हैं, मार्केट में स्थिरता लौट आई है।

और पढ़ें "अक्टूबर में भारत की कारोबारी गतिविधियां बढ़ीं, सर्विसेज पीएमआई 58.9 पर पहुंचा"

 

आने वाले दिनों में मार्केट का फोकस यूएस सुप्रीम कोर्ट में होने वाले डेवलपमेंट्स पर रहेगा, जो ट्रंप टैरिफ के खिलाफ याचिका पर सुनवाई कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, "कुछ जज का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी अथॉरिटी का गलत इस्तेमाल किया है। यह एक महत्वपूर्ण डेवलपमेंट है। अगर फैसला इसी डेवलपमेंट को देखते हुए आता है तो बाजार में वोलैटिलिटी के आसार बढ़ जाएंगे। खास कर भारतीय शेयर बाजार में तेजी आएगी।" इस बीच सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, एमएंडएम, एलएंडटी, इंफोसिस, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, टीसीएस, आईटीसी और सनफार्मा टॉप गेनर्स थे। वहीं, पावरग्रिड, इटरनल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स थे।

 

एशियाई बाजारों में बैंकॉक, जकार्ता, हांग कांग, चीन, जापान और सोल सभी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में आखिरी कारोबारी दिन डाउ जोंस 0.48 प्रतिशत या 225.76 अंक की बढ़त के बाद 47,311 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.37 प्रतिशत या 24.74 अंक की तेजी के बाद 6,796.29 स्तर और नैस्डेक 0.65 प्रतिशत या 151.16 अंक की तेजी के बाद 23,499.80 पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 4 नवंबर को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 1,067.01करोड़ रुपए के भारतीय शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) इसी कारोबारी दिन शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 1,202.90 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की। 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत "अनंता" कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान

सहारनपुर।  मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में  मेगा ईवेन्ट "अनंता" कार्यक्रम का आयोजन   कार्यकम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत "अनंता" कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान

Tata Curvv EV Discount November 2025: टाटा की नई Electric SUV पर मिल रहा ₹1.90 लाख तक का बड़ा ऑफर, जानिए कीमत, फीचर्स और रेंज

अगर आप एक स्टाइलिश और हाई-टेक इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस महीने आपके लिए शानदार मौका...
ऑटोमोबाइल 
Tata Curvv EV Discount November 2025: टाटा की नई Electric SUV पर मिल रहा ₹1.90 लाख तक का बड़ा ऑफर, जानिए कीमत, फीचर्स और रेंज

सहारनपुरः सऊदी से लौटते समय विमान में युवक की मौत, बेंगलुरू में अस्पताल में उपचार के दौरान निधन

सहारनपुर (तल्हेडी बुजुर्ग)। बुखार से पीड़ित नौजवान एक युवक की सऊदी अरब से लौटते वक्त हवाई जहाज में तबियत बिगड...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः सऊदी से लौटते समय विमान में युवक की मौत, बेंगलुरू में अस्पताल में उपचार के दौरान निधन

गाजियाबाद के मोदीनगर में फैक्ट्री बॉयलर में आग, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

गाजियाबाद। मोदीनगर इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार दोपहर एक फैक्ट्री के बॉयलर में आग लग गई, जिसमें दो मजदूर गंभीर रूप...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद के मोदीनगर में फैक्ट्री बॉयलर में आग, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

नोएडा में किराये के मकानों में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

नोएडा।  नोएडा में किराये के मकान में रहने वाले दो लोगों के घरों का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने लाखों...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में किराये के मकानों में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत "अनंता" कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान

सहारनपुर।  मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में  मेगा ईवेन्ट "अनंता" कार्यक्रम का आयोजन   कार्यकम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत "अनंता" कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान

सहारनपुरः सऊदी से लौटते समय विमान में युवक की मौत, बेंगलुरू में अस्पताल में उपचार के दौरान निधन

सहारनपुर (तल्हेडी बुजुर्ग)। बुखार से पीड़ित नौजवान एक युवक की सऊदी अरब से लौटते वक्त हवाई जहाज में तबियत बिगड...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः सऊदी से लौटते समय विमान में युवक की मौत, बेंगलुरू में अस्पताल में उपचार के दौरान निधन

मेरठ में साइबर टीम की तेज कार्रवाई, पीड़ित को 2138 रुपये की ठगी की राशि वापस

मेरठ। जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की धनराशि की रिकवरी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में साइबर टीम की तेज कार्रवाई, पीड़ित को 2138 रुपये की ठगी की राशि वापस

सहारनपुर में 300 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, कई पीएम आवास शामिल, सिंचाई विभाग ने ठोका दावा

सहारनपुर की इंदिरा कॉलोनी के 300 मकानों पर लटकी बुलडोजर की तलवार       सहारनपुर: शहर की इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में 300 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, कई पीएम आवास शामिल, सिंचाई विभाग ने ठोका दावा