अडाणी समूह को लेकर हुआ सख्त, कर्ज और निवेश का मांगा ब्योरा
नई दिल्ली, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने देश के बैंकों से अडाणी समूह में उनके संपर्क की जानकारी मांगी है। आरबीआई ने घरेलू बैंकों से अडाणी समूह में उनके निवेश और कर्ज के बारे में जानकारी देने को कहा है। रिजर्व बैंक ने अडाणी समूह के शेयरों में जारी उतार-चढ़ाव के बाद यह कदम […]
नई दिल्ली, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने देश के बैंकों से अडाणी समूह में उनके संपर्क की जानकारी मांगी है। आरबीआई ने घरेलू बैंकों से अडाणी समूह में उनके निवेश और कर्ज के बारे में जानकारी देने को कहा है। रिजर्व बैंक ने अडाणी समूह के शेयरों में जारी उतार-चढ़ाव के बाद यह कदम उठाया है।
बैंकिंग क्षेत्र के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आरबीआई ने घरेलू बैंकों से अडाणी समूह में उनके निवेश और कर्ज के बारे में जानकारी मांगी है। हालांकि, देर रात अडाणी एंटरप्राइजेज ने पूर्ण अभिदान मिलने के बावजूद अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी।
गौतम अडाणी ने एक बयान में कहा कि बाजार में जारी उतार-चढ़ाव को देखते यह समूह के निदेशक मंडल ने एफपीओ वापस लेने का फैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से 90 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है।
इसके बाद समूह ने अडाणी एंटरप्राइजेज के 20 हजार करोड़ रुपये के एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 19.24 फीसदी की गिरावट के साथ 1,724.50 रुपये और एनएसई पर कंपनी का शेयर 18.93 फीसदी लुढ़कर 1,731.15 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां