2026 में सोने की तूफानी छलांग? WGC का दावा-15% से 30% तक बढ़ सकती है चमक, लेकिन गिरावट का खतरा भी बरकरार

On
दीपक शर्मा  Picture

World Gold Council: विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में संकेत दिया है कि यदि वैश्विक भू-राजनीतिक जोखिम और बढ़ते हैं तथा आर्थिक मंदी गहराती है, तो 2026 में सोने की कीमतें मौजूदा स्तर से 15% से 30% तक बढ़ सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार 2025 में सोने में पहले ही लगभग 60% की भारी बढ़त दर्ज की जा चुकी है, जिसके पीछे अमेरिका की टैरिफ नीति और वैश्विक अनिश्चितता मुख्य कारण रहे।

आर्थिक मंदी और कम रेट सोने को देंगे सपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार 2026 में यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था की चाल धीमी पड़ती है और ब्याज दरें अपेक्षा से अधिक घटती हैं, तो सोने में 5% से 15% तक बढ़त देखी जा सकती है। मंदी और गिरते रिटर्न निवेशकों का रुझान सुरक्षित संपत्ति यानी गोल्ड की ओर बढ़ा सकते हैं।

और पढ़ें 01 फरवरी को रविवार होने के बावजूद खुला रहेगा शेयर बाजार, जानें ट्रेडिंग का समय

गहरा संकट आया तो सोना 30% तक उछल सकता है

यदि दुनिया गंभीर आर्थिक संकट या मंदी की ओर बढ़ती है, तो सोने पर एकबार फिर मजबूत खरीदारी देखने को मिल सकती है। ऐसी स्थिति में WGC ने सोने में 15% से 30% तक की तीव्र वृद्धि की संभावना जताई है।

और पढ़ें उतार चढ़ाव के बीच बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, मजबूती के बावजूद निवेशकों को लगी 46 हजार करोड़ की चपत

ट्रंप नीति सफल हुई तो सोने में उलटा रुझान

विश्व स्वर्ण परिषद का कहना है कि यदि ट्रंप प्रशासन की नीतियाँ पूरी तरह सफल होती हैं और अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, तो वैश्विक जोखिम कम होगा। इसका असर सोने पर नकारात्मक पड़ेगा और 5% से 20% तक कीमत गिर सकती है। डॉलर मजबूत होने और लंबे प्रतिफल (यील्ड) में बढ़ोतरी से निवेशक गोल्ड से दूरी बना सकते हैं।

और पढ़ें 1 अप्रैल से बदल जाएगा टोल भुगतान सिस्टम, कैश पूरी तरह बंद, सिर्फ FASTag और UPI से होगा भुगतान

Gold ETF की मांग में रिकॉर्ड उछाल

रिपोर्ट बताती है कि 2025 में गोल्ड ETF में अब तक 77 अरब डॉलर का निवेश हो चुका है और कुल होल्डिंग में 700 टन से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यदि अप्रैल 2024 के बाद का डेटा शामिल किया जाए, तो यह बढ़त 850 टन तक पहुँचती है। हालांकि यह पिछले गोल्ड बुल साइकिल की तुलना में आधी है, इसलिए आगे और वृद्धि की संभावना बनी हुई है।

सोना निवेश बढ़ने से आभूषण बाजार को झटका

गोल्ड ETF की बढ़ती मांग का सीधा असर ज्वेलरी बिक्री पर पड़ा है। निवेशक भौतिक सोने के बजाय ETF और डिजिटल गोल्ड में अधिक रुचि दिखा रहे हैं, जिससे आभूषण उद्योग की मांग दबाव में आई है।

2026 में गिरावट का भी बड़ा खतरा

रिपोर्ट चेतावनी देती है कि यदि मुद्रास्फीति बढ़ने लगती है और फेडरल रिज़र्व को 2026 में ब्याज दरें स्थिर रखने या बढ़ाने की जरूरत पड़ती है, तो सोने के लिए हालात प्रतिकूल हो सकते हैं। बढ़ती यील्ड, मजबूत डॉलर और जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ने से निवेशक गोल्ड से दूर जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में सोने की कीमतें मौजूदा स्तर से 5% से 20% तक गिर सकती हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

प्रयागराज/मुज़फ्फरनगर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मुज़फ्फरनगर पुलिस और अभियोजन पक्ष को करारा झटका लगा है। न्यायालय ने पुरकाजी थाने में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

राहु नक्षत्र परिवर्तन 2026: 20 जनवरी से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल और उपाय

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक मायावी और प्रभावशाली ग्रह माना गया है। राहु जब भी अपना नक्षत्र बदलते हैं,...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
राहु नक्षत्र परिवर्तन 2026: 20 जनवरी से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल और उपाय

Dc vs RCB: स्मृति मंधाना का तूफान, आरसीबी ने 8 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

महिला टी20 लीग के इस मुकाबले ने फैंस के दिल जीत लिए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार खेल दिखाते हुए...
खेल  क्रिकेट 
Dc vs RCB: स्मृति मंधाना का तूफान, आरसीबी ने 8 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

उरई। न्यायलय में विचाराधीन नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में दोष सिद्ध होने के बाद शनिवार को न्यायधीश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

-दस्तावेजों की गहन पड़ताल में जुटी रही टीमरायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में छापेमारी कर रही आयकर टीम के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

प्रयागराज/मुज़फ्फरनगर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मुज़फ्फरनगर पुलिस और अभियोजन पक्ष को करारा झटका लगा है। न्यायालय ने पुरकाजी थाने में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

उरई। न्यायलय में विचाराधीन नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में दोष सिद्ध होने के बाद शनिवार को न्यायधीश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

-दस्तावेजों की गहन पड़ताल में जुटी रही टीमरायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में छापेमारी कर रही आयकर टीम के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

करोड़ों की जीएसटी चोरी के मास्टर माइंड रियासत के बारे में लखनऊ एसआईबी को मिला डाटा

मुरादाबाद। बोगस फर्मों के जरिए लकड़ी की खरीद-फरोख्त दिखाकर 85 लाख की जीएसटी चोरी में मुरादाबाद के विशेष जांच दल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
करोड़ों की जीएसटी चोरी के मास्टर माइंड रियासत के बारे में लखनऊ एसआईबी को मिला डाटा