भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआती कारोबार में दिखाया मजबूती, सेंसेक्स 380 अंक ऊपर खुला

On

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को हरे निशान में सकारात्मक शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में ऑटो और पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही थी। सुबह करीब 9.32 बजे, सेंसेक्स 380.54 अंक या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,985.97 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 110.10 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,433.65 पर कारोबार कर रहा था। ब्रॉडकैप सूचकांकों में, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.26 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.54 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

 

और पढ़ें विश्व अर्थव्यवस्था की नई उम्मीद है भारत! IMF प्रमुख ने कहा, समृद्ध व्यापार एकीकरण से और बढ़ेगी भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता

और पढ़ें सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, सोना ₹1.28 लाख प्रति 10 ग्राम के पार

सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी ऑटो 0.83 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.33 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.38 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.18 प्रतिशत की बढ़त में रहे। जबकि निफ्टी आईटी 0.14 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहा था। बाजार जानकारों ने कहा, "निफ्टी 50 ने पिछले सत्र में सकारात्मक रुख के साथ शुरुआत की थी और मजबूत रुझान के साथ ऊपर की ओर कारोबार किया था। इंडेक्स ने हरे निशान में बंद होते हुए निरंतर तेजी का संकेत दिया। तकनीकी दृष्टिकोण से, 25,450 से ऊपर की निरंतर चाल 25,500 की ओर तेजी का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। नीचे की ओर, तत्काल समर्थन 25,150 और 25,200 पर है, जो लॉन्ग ट्रेड के लिए संभावित प्रवेश बिंदु हो सकते हैं।"

और पढ़ें आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा बोले- भारत ने वैश्विक अनिश्चितता के बीच भी कायम रखी मजबूती!

 

विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन का हालिया कमेंट भारत-अमेरिका व्यापार तनाव में कमी का संकेत देता है और अगले कुछ हफ्तों में अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की संभावना की ओर इशारा करती हैं। उन्होंने आगे कहा, "रेयर अर्थ मैग्नेट को लेकर चीन के कड़े कदमों ने अमेरिका को कड़ी चोट पहुंचाई है और इसलिए, अमेरिका भारत के साथ एक समझौता करने का इच्छुक है, जिसमें दोनों देश कुछ रियायतें देंगे। हालांकि भारतीय वृहद आर्थिक स्थिति मजबूत है और वित्त वर्ष 26 के लिए जीडीपी वृद्धि अनुमान को संशोधित किया जा रहा है, फिर भी कपड़ा, रत्न एवं आभूषण और चमड़ा उत्पादों जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों में भारत के निर्यात और रोजगार पर गहरा असर पड़ा है।

 

इस संदर्भ में, अमेरिका-भारत व्यापार समझौता बाज़ारों के लिए एक बड़ा बढ़ावा होगा।" इस बीच, सेंसेक्स पैक में एक्सिस बैंक, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल, ट्रेंट और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स थे। वहीं, इंफोसिस, टाटा स्टील, टीसीएस, एसबीआई, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे। अमेरिकी मार्केट में पिछले ट्रेडिंग सेशन में डाउ जोंस 0.04 प्रतिशत या 17.15 अंक की गिरावट के साथ 46,253.31 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 26.75 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,671.06 और नैस्डेक 148.38 अंक या 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,670.08 पर हरे निशान में बंद हुआ। लगभग सभी एशियाई बाजार सुबह हरे निशान पर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे ।

 

चीन का शंघाई इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की बढ़त में रहा। जापान का निक्केई 0.77 प्रतिशत की बढ़त में रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.78 प्रतिशत की बढ़त में कारोबार कर रहा था, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.60 प्रतिशत की गिरावट में रहा। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 15 अक्टूबर को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 68.64 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,650.08 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 


 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में


नवीनतम

ब्रेन स्ट्रोक: जानलेवा खतरा, लक्षण पहचानें और मस्तिष्क की सुरक्षा के आसान उपाय

मस्तिष्क शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है, जो पूरे शरीर को दिशा-निर्देश देता है, लेकिन मस्तिष्क में होने वाली...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
ब्रेन स्ट्रोक: जानलेवा खतरा, लक्षण पहचानें और मस्तिष्क की सुरक्षा के आसान उपाय

नोएडा में महिला डॉक्टर ने आईपीएस पति और परिवार पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

नोएडा। थाना सेक्टर-126 में जेपी विश टाउन में रहने वाली एक स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टर ने कर्नाटक कैडर के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में महिला डॉक्टर ने आईपीएस पति और परिवार पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

सपा नेता आज़म खां की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

   रामपुर। रामपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के पूर्व विधायक आज़म...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सपा नेता आज़म खां की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

विश्व अर्थव्यवस्था की नई उम्मीद है भारत! IMF प्रमुख ने कहा, समृद्ध व्यापार एकीकरण से और बढ़ेगी भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता

India Bright Spot IMF: आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की अनिश्चितताओं के बीच भारत को दुनिया का “उज्ज्वल...
बिज़नेस 
विश्व अर्थव्यवस्था की नई उम्मीद है भारत! IMF प्रमुख ने कहा, समृद्ध व्यापार एकीकरण से और बढ़ेगी भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा बोले- भारत ने वैश्विक अनिश्चितता के बीच भी कायम रखी मजबूती!

RBI Governor: अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अस्थिरता और बदलते बाजार रुझानों के बीच भारत लगातार अपनी आर्थिक सफ़लता की कहानी लिख रहा...
बिज़नेस 
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा बोले- भारत ने वैश्विक अनिश्चितता के बीच भी कायम रखी मजबूती!

उत्तर प्रदेश

सपा नेता आज़म खां की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

   रामपुर। रामपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के पूर्व विधायक आज़म...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सपा नेता आज़म खां की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

दिल्ली से नैनीताल जा रहे दो दोस्तों की बुलेट NH-9 पर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Amroha Accident: अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात NH-9 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लैंडमार्क...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
दिल्ली से नैनीताल जा रहे दो दोस्तों की बुलेट NH-9 पर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दूसरा गंभीर

मेरठ में सियासी प्रेमकथा! सपा नेता दीपक गिरी और कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित की सगाई पर हंगामा

   मेरठ। मेरठ से एक बड़ी सियासी खबर सामने आई है जहां समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक गिरी ने कांग्रेस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सियासी प्रेमकथा! सपा नेता दीपक गिरी और कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित की सगाई पर हंगामा

संभल हिंसा के आरोपी जफर अली अब चुनावी मैदान में! फेसबुक पर किया 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

Sambhal News: संभल की राजनीति में अचानक नई हलचल मच गई है। जामा मस्जिद कमेटी के सदर और संभल हिंसा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली अब चुनावी मैदान में! फेसबुक पर किया 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान