सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, सोना ₹1.28 लाख प्रति 10 ग्राम के पार

On

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला आज भी जारी है। ये दोनों चमकीली धातुएं आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंची हुई हैं। आज के कारोबार में सोना 2,700 रुपये से लेकर 2,950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी तरह चांदी की कीमत 4,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल कर नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।

कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,28,360 रुपये से लेकर 1,28,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,17,660 रुपये से लेकर 1,17,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं, चांदी के भाव में भी उछाल आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,89,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,28,510 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,17,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,28,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,17,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,28,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,17,710 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,28,360 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,17,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,28,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,17,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार मेंओ 24 कैरेट सोना आज 1,28,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,17,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,28,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,17,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,28,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,17,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,28,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,17,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।



 

और पढ़ें CERC आदेश से पहले लीक हुई अंदरूनी जानकारी, IEX शेयरों में हेरफेर पर सेबी का बड़ा कदम; अवैध कमाई जब्त, खातों पर रोक

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में


नवीनतम

वैश्विक संकेतों और कमजोर डॉलर के बीच सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे

  मुंबई। मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते शुक्रवार को भारत में सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर मल्टी...
Breaking News  बिज़नेस 
वैश्विक संकेतों और कमजोर डॉलर के बीच सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे

महिला विश्व कप 2025: जीत की तलाश में श्रीलंका, साउथ अफ्रीका के खिलाफ आर-पार की टक्कर

  कोलंबो। महिला विश्व कप 2025 का 18वां मुकाबला श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुक्रवार इस...
खेल 
महिला विश्व कप 2025: जीत की तलाश में श्रीलंका, साउथ अफ्रीका के खिलाफ आर-पार की टक्कर

गैविन लार्सन बने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के नए सेलेक्शन मैनेजर

  ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज गैविन लार्सन को न्यूजींलैंड क्रिकेट का सेलेक्शन मैनेजर नियुक्त किया गया है। लार्सन, वह...
खेल 
गैविन लार्सन बने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के नए सेलेक्शन मैनेजर

सुचित्रा सेन क्यों नहीं करती थीं राज कपूर को पसंद? जानिए उस दौर की अनसुनी कहानी

  नई दिल्ली। 50 से लेकर 70 के दशक में हिंदी सिनेमा में कई खूबसूरत एक्ट्रेस ने राज किया था, एक्ट्रेस...
मनोरंजन 
सुचित्रा सेन क्यों नहीं करती थीं राज कपूर को पसंद? जानिए उस दौर की अनसुनी कहानी

लालू यादव से सिंबल पाकर खेसारी लाल यादव उत्साहित, छपरा से करेंगे नामांकन

  पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी इसी...
मनोरंजन 
लालू यादव से सिंबल पाकर खेसारी लाल यादव उत्साहित, छपरा से करेंगे नामांकन

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर से नेपाल भाग रहे 25 हजार के इनामी बदमाश दानिश की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में बीती देर रात 25 हजार के एक इनामी बदमाश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शाहजहांपुर से नेपाल भाग रहे 25 हजार के इनामी बदमाश दानिश की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से घायल

कैराना सांसद इकरा हसन पर पिंकी चौधरी का विवादित बयान: 'तलवार के बल पर सलवार पहनी हो, वो गुर्जर कैसे ?'

सहारनपुर/शामली। कैराना से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद इकरा हसन को लेकर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  सहारनपुर 
कैराना सांसद इकरा हसन पर पिंकी चौधरी का विवादित बयान: 'तलवार के बल पर सलवार पहनी हो, वो गुर्जर कैसे ?'

UP चुनाव के लिए मायावती ने फूंका बिगुल: लखनऊ में बड़ी बैठक, मास्टर चाबी के लिए 'तन, मन, धन' से जुटने का आह्वान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में एक बड़ी बैठक आयोजित कर 2027...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP चुनाव के लिए मायावती ने फूंका बिगुल: लखनऊ में बड़ी बैठक, मास्टर चाबी के लिए 'तन, मन, धन' से जुटने का आह्वान

मेरठ में चंद्रशेखर आजाद का ऐलान – पंचायत चुनाव में आसपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

मेरठ। नगीना से आसपा सांसद चंद्रशेखर आज गुरुवार को मेरठ में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सीसीएसयू के प्रेक्षागृह...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में चंद्रशेखर आजाद का ऐलान – पंचायत चुनाव में आसपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी