महिला विश्व कप 2025: जीत की तलाश में श्रीलंका, साउथ अफ्रीका के खिलाफ आर-पार की टक्कर

On

 कोलंबो। महिला विश्व कप 2025 का 18वां मुकाबला श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जाना है।

इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 में से चार मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। साउथ अफ्रीका की निगाहें भी अगले दौर में पहुंचने पर हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका ने अब तक 4-4 मुकाबले खेले जाने के बावजूद जीत का खोता नहीं खोला है। श्रीलंका ने भारत के विरुद्ध पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 59 रन से गंवाया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अगला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। श्रीलंकाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना अगला मैच 89 रन से गंवाया, जिसके बाद न्यूजीलैंड के विरुद्ध मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा।

और पढ़ें ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच सकते हैं रोहित शर्मा, शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड सिर्फ 8 छक्के दूर

यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीकी टीम 4 में से 3 मैच जीतकर तीसरे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने इंग्लैंड के विरुद्ध 10 विकेट से मुकाबला गंवाने के बाद न्यूजीलैंड, भारत और बांग्लादेश को शिकस्त दी। श्रीलंकाई टीम को इस मुकाबले में हर्षिता समरविक्रमा और नीलाक्षी डी सिल्वा से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में इनोका रणवीरा और देवमी विहंगा विपक्षी खेमे को परेशान कर सकती हैं। दूसरी ओर, ताजमिन ब्रित्स और लौरा वोल्वार्ड्ट साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी को मजबूत बनाती हैं, जबकि नॉनकुलुलेको म्लाबा और नादिन डी क्लर्क अपनी गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाने का माद्दा रखती हैं। कोलंबो में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को यहां दोपहर से शाम तक बारिश की आशंका है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल होती जाएगी। यह पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए कुछ मददगार होगी, जिसके बाद स्पिनर्स हावी हो सकते हैं। कोलंबो में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

और पढ़ें ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों से वाकिफ है टीम इंडिया, पिच को लेकर नहीं है चिंता- अक्षर पटेल

साउथ अफ्रीका की टीम : लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रित्स, ऐनी बॉश, एनेरी डर्कसेन, मारिजैन कप्प, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मसबत क्लास, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कराबो मेसो, नोंदुमिसो शांगसे, अयाबांगा खाका, सुने लुस। श्रीलंका की टीम : विश्मी गुनारत्ने, चामरी अथापथु (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, पियमी वात्सला बदलगे, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, माल्की मादरा, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, उदेशिका प्रबोधनी।

और पढ़ें इंग्लैंड से मुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम ने किया क्षेत्ररक्षण का कड़ा अभ्यास

लेखक के बारे में

नवीनतम

शिवदीप लांडे ने अररिया से भरा नामांकन, कहा- 'अब जनसेवक के रूप में लड़ेंगे भ्रष्टाचार से लड़ाई'

फारबिसगंज/अररिया। बिहार के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों में शुमार और 'सुपर कॉप' के नाम से चर्चित शिवदीप वामनराव लांडे ने आज...
देश-प्रदेश  बिहार 
शिवदीप लांडे ने अररिया से भरा नामांकन, कहा- 'अब जनसेवक के रूप में लड़ेंगे भ्रष्टाचार से लड़ाई'

पीली धातु के 2026 तक 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना

पिछले धनतेरस के बाद से सोने ने रुपए के संदर्भ में लगभग 63 प्रतिशत और डॉलर के संदर्भ में 53...
बिज़नेस 
पीली धातु के 2026 तक 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना

ब्यूटी स्लीप क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें चमत्कारी फायदे

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग दिनभर मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन रात को चैन की नींद लेना...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
ब्यूटी स्लीप क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें चमत्कारी फायदे

रात को त्रिफला का दूध के साथ सेवन फायदेमंद, मानसिक तनाव कम करने में कारगर

भारत को जड़ी बूटियों का केंद्र माना जाता है। यहां उत्तर से लेकर दक्षिण तक जड़ी बूटियों का खजाना छिपा...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
रात को त्रिफला का दूध के साथ सेवन फायदेमंद, मानसिक तनाव कम करने में कारगर

पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा आराम

आज के समय में जिंदगी की रफ्तार इतनी तेज हो गई है कि हर कोई किसी न किसी तनाव में...
लाइफस्टाइल  लेडीज स्पेशल 
पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा आराम

उत्तर प्रदेश

AMU में CM योगी की तस्वीर हटाने पर बवाल, BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में स्ट्रीट लाइट के पोल पर लगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
AMU में CM योगी की तस्वीर हटाने पर बवाल, BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग

बुलंदशहर में सुनील चौधरी बने भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, 26 अक्टूबर को दिल्ली कूच

बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा (भाकियू संघर्ष मोर्चा) की बढ़ती लोकप्रियता के बीच बुलंदशहर जिले में सैकड़ों लोगों ने...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सुनील चौधरी बने भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, 26 अक्टूबर को दिल्ली कूच

सहारनपुर जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की फसल अवशेष न जलाएं, कम्पोस्ट खाद बनाएं

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशों पर सेटेलाइन रिमोर्ट सेन्सिंग के माध्यम से फसल अवशेष जलाने की मॉनिटरिंग की जा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की फसल अवशेष न जलाएं, कम्पोस्ट खाद बनाएं

महापौर डॉ. अजय कुमार ने सहारनपुर को विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की दिशा में अग्रसर करने का दिया संकल्प

सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा है कि विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित सहारनपुर बनाएं और उस संकल्पना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
महापौर डॉ. अजय कुमार ने सहारनपुर को विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की दिशा में अग्रसर करने का दिया संकल्प