ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच सकते हैं रोहित शर्मा, शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड सिर्फ 8 छक्के दूर

On

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अपने जमाने के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी, जो दुनिया भर में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे, अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के निशाने पर हैं। आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 से 25 अक्टूबर तक होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में रोहित सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरेंगे। यदि वे इस सीरीज में 8 छक्के लगा देते हैं, तो वे शाहिद अफरीदी के लंबे समय से कायम रिकॉर्ड को तोड़कर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

 

और पढ़ें पर्थ पहुँची टीम इंडिया, रोहित-कोहली की जोड़ी से जीत की उम्मीद

और पढ़ें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI घोषित, हैरी ब्रूक को कमान

रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में 273 मैचों की 265 पारियों में 11,168 रन बनाए हैं, जिसमें 264 रनों की शानदार पारी भी शामिल है। उनके नाम 32 शतक और 58 अर्धशतक हैं। रोहित ने 1,045 चौके और 344 छक्के जड़े हैं, जिसके साथ वे वर्तमान में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में शाहिद अफरीदी के बाद दूसरे स्थान पर हैं। रोहित ने अपने करियर में तीन दोहरे शतक भी बनाए हैं, जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है।

और पढ़ें मैदान पर छाई भारतीय शटलर तिकड़ी! तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा और रक्षिता श्रीरामराज की जीत से खिला भारत का गौरव

 

वहीं, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने 398 वनडे मैचों की 369 पारियों में 8,064 रन बनाए। उनके खाते में 6 शतक, 39 अर्धशतक, 730 चौके और 351 छक्के दर्ज हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित का बल्ला चला तो पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का यह रिकॉर्ड ध्वस्त हो सकता है। भारतीय फैंस भी चाहेंगे कि रोहित इस दौरे पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर शीर्ष पर पहुंचे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह वनडे सीरीज 19 अक्टूबर को पर्थ स्टेडियम में पहले मैच के साथ शुरू होगी। इसके बाद 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में दूसरा और 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तीसरा और अंतिम वनडे खेला जाएगा।

 

इस बार भारतीय टीम नए वनडे कप्तान शुभमन गिल के युवा नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उतरेगी। गिल, जो अब तक टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे थे, अब वनडे टीम की कमान भी संभालेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली की करीब छह महीने बाद वनडे टीम में वापसी से भारतीय टीम को मजबूती मिली है। इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम का संतुलन और आत्मविश्वास बढ़ा है। बता दें कि आगामी सीरीज रोहित शर्मा के लिए न केवल एक रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है, बल्कि भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर अपनी बादशाहत साबित करने का भी अवसर है।



 

लेखक के बारे में


नवीनतम

आईआईटी दिल्ली और नौसेना मिलकर युद्धपोतों के क्रू-केंद्रित डिजाइन पर करेंगी शोध

  नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के लिए तैयार किए जाने वाले युद्धपोतों में ‘क्रू-केंद्रित’ सुविधाओं और आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान इसके...
Breaking News  राष्ट्रीय 
आईआईटी दिल्ली और नौसेना मिलकर युद्धपोतों के क्रू-केंद्रित डिजाइन पर करेंगी शोध

दैनिक राशिफल- 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

मेष : लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

मन का तीर्थ ही सर्वोत्तम तीर्थ है

मनुष्य अपने जीवन में तीर्थयात्राओं को सौभाग्य मानता है। वह गंगा-स्नान, काशी, प्रयाग, बद्रीनाथ, अमरनाथ आदि की यात्रा को पुण्यदायी...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
मन का तीर्थ ही सर्वोत्तम तीर्थ है

मेरठ में चंद्रशेखर आजाद का ऐलान – पंचायत चुनाव में आसपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

मेरठ। नगीना से आसपा सांसद चंद्रशेखर आज गुरुवार को मेरठ में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सीसीएसयू के प्रेक्षागृह...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में चंद्रशेखर आजाद का ऐलान – पंचायत चुनाव में आसपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

नोएडा में यूपी ट्रेड शो-स्वदेशी मेला 2025 में MSME मंत्री राकेश सचान का निरीक्षण

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार में एमएसएमई विभाग के मंत्री राकेश सचान ने आज ‘यूपी ट्रेड शो-स्वदेशी मेला 2025’ में ने...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में यूपी ट्रेड शो-स्वदेशी मेला 2025 में MSME मंत्री राकेश सचान का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

मेरठ में चंद्रशेखर आजाद का ऐलान – पंचायत चुनाव में आसपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

मेरठ। नगीना से आसपा सांसद चंद्रशेखर आज गुरुवार को मेरठ में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सीसीएसयू के प्रेक्षागृह...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में चंद्रशेखर आजाद का ऐलान – पंचायत चुनाव में आसपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

राजकुमार भाटी ने सहारनपुर में पीडीए चौपाल पर रोक को लोकतंत्र की हत्या बताया

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि पीडीए चौपाल कार्यक्रमों को शासन के दबाव में आकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
राजकुमार भाटी ने सहारनपुर में पीडीए चौपाल पर रोक को लोकतंत्र की हत्या बताया

राजकुमार भाटी ने योगी को अहंकारी बताया, 2027 विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज को एकजुट होने की अपील

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अहंकारी बताते हुए कहा कि  आज प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
राजकुमार भाटी ने योगी को अहंकारी बताया, 2027 विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज को एकजुट होने की अपील

सपा का मास्टरस्ट्रोक! दानिश अख्तर बने प्रत्याशी, पुरानी पेंशन और मानदेय बढ़ाने को बनाएंगे एजेंडा

MLC Election 2025: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर बाज़ी मारते हुए सबसे पहले...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सपा का मास्टरस्ट्रोक! दानिश अख्तर बने प्रत्याशी, पुरानी पेंशन और मानदेय बढ़ाने को बनाएंगे एजेंडा