मेरठ में चंद्रशेखर आजाद का ऐलान – पंचायत चुनाव में आसपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

On

मेरठ। नगीना से आसपा सांसद चंद्रशेखर आज गुरुवार को मेरठ में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सीसीएसयू के प्रेक्षागृह में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव में आसपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों ने आसपा की सदस्यता ग्रहण की। आसपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बदर अली समेत अन्य लोग रहे।


सीसीएसयू में आयोजित आसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि युवाओं को वोट की ताकत दिखानी होगी। उन्होंने यह बाते गुरुवार को चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।

और पढ़ें गुलदार का खेल खत्म: अफजलगढ़ के नाभका गांव में वन विभाग-ग्रामीणों की सयुंक्त मुहिम ने रचा इतिहास, आतंक का सिरमौर पिंजरे में कैद


चंद्रशेखर आजाद ने सबसे पहले विश्वविद्यालय में राजनीतिक कार्यक्रम के आयोजनों पर प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में सियासी कार्यक्रम नहीं होना चाहिए। चाहे वह आसपा का ही क्यों न हो। अन्य दलों के भी यहां काफी संख्या में कार्यक्रम होते हैं। इससे शिक्षा पर असर पड़ता है।

और पढ़ें लखनऊ में शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद पर जानलेवा हमला, बोले- पुलिस के सामने मारने की कोशिश हुई !


उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार नहीं चाहती कि युवा तरक्की करें, पढ़ें और आगे बढ़ें। इसलिए केवल धर्म और जाति की राजनीति की जा रही है। जाति के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है। यह सरकार नहीं चाहती कि दलितों का विकास हो।

और पढ़ें देवरिया में पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थानों की कमान बदली


उन्होंने कहा कि मुस्लिम और दलितों को यह बातें समझनी होंगी। उन्होंने बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए कहा। शिक्षित बनों और अपने वोट के अधिकार का अधिक इस्तेमाल करो। पहले राजा महाराजा तलवारों के दम पर राज करते थे। अब वोट से सत्ता बदली जाती है और सत्ता को बदलने का वक्त आ गया है। दलितों और मुस्लिमों पर लगातार सत्ता के लोग अत्याचार कर रहे हैं। इसे रोकना है तो हमें सत्ता में आना होगा और वोट की ताकत दिखानी होगी।


चंद्रशेखर ने बसपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को खुद सोचना होगा कि उनके बच्चों का भविष्य कहां है। अगर बच्चों का भविष्य सुधारना है तो बदलाव करना होगा। प्रदेश सरकार की स्थिति पर कहा कि लगभग एक लाख स्कूल ऐसे हैं, जहां केवल एक ही शिक्षक है। बच्चे पढ़ेंगे नहीं तो उनका विकास कैसे होगा। इसके लिए सत्ता में बदलाव आवश्यक है।


इस दौरान उन्होंने सभी को एकजुटकर होकर जिला पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाने के लिए कहा। कार्यक्रम में बदर अली, संजय, मोनू समेत काफी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व विधायक नवाजिश आलम, जिलाध्यक्ष मेरठ एडवोकेट चरण सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

आईआईटी दिल्ली और नौसेना मिलकर युद्धपोतों के क्रू-केंद्रित डिजाइन पर करेंगी शोध

  नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के लिए तैयार किए जाने वाले युद्धपोतों में ‘क्रू-केंद्रित’ सुविधाओं और आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान इसके...
Breaking News  राष्ट्रीय 
आईआईटी दिल्ली और नौसेना मिलकर युद्धपोतों के क्रू-केंद्रित डिजाइन पर करेंगी शोध

दैनिक राशिफल- 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

मेष : लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

मन का तीर्थ ही सर्वोत्तम तीर्थ है

मनुष्य अपने जीवन में तीर्थयात्राओं को सौभाग्य मानता है। वह गंगा-स्नान, काशी, प्रयाग, बद्रीनाथ, अमरनाथ आदि की यात्रा को पुण्यदायी...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
मन का तीर्थ ही सर्वोत्तम तीर्थ है

मेरठ में चंद्रशेखर आजाद का ऐलान – पंचायत चुनाव में आसपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

मेरठ। नगीना से आसपा सांसद चंद्रशेखर आज गुरुवार को मेरठ में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सीसीएसयू के प्रेक्षागृह...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में चंद्रशेखर आजाद का ऐलान – पंचायत चुनाव में आसपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

नोएडा में यूपी ट्रेड शो-स्वदेशी मेला 2025 में MSME मंत्री राकेश सचान का निरीक्षण

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार में एमएसएमई विभाग के मंत्री राकेश सचान ने आज ‘यूपी ट्रेड शो-स्वदेशी मेला 2025’ में ने...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में यूपी ट्रेड शो-स्वदेशी मेला 2025 में MSME मंत्री राकेश सचान का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

मेरठ में चंद्रशेखर आजाद का ऐलान – पंचायत चुनाव में आसपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

मेरठ। नगीना से आसपा सांसद चंद्रशेखर आज गुरुवार को मेरठ में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सीसीएसयू के प्रेक्षागृह...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में चंद्रशेखर आजाद का ऐलान – पंचायत चुनाव में आसपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

राजकुमार भाटी ने सहारनपुर में पीडीए चौपाल पर रोक को लोकतंत्र की हत्या बताया

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि पीडीए चौपाल कार्यक्रमों को शासन के दबाव में आकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
राजकुमार भाटी ने सहारनपुर में पीडीए चौपाल पर रोक को लोकतंत्र की हत्या बताया

राजकुमार भाटी ने योगी को अहंकारी बताया, 2027 विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज को एकजुट होने की अपील

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अहंकारी बताते हुए कहा कि  आज प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
राजकुमार भाटी ने योगी को अहंकारी बताया, 2027 विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज को एकजुट होने की अपील

सपा का मास्टरस्ट्रोक! दानिश अख्तर बने प्रत्याशी, पुरानी पेंशन और मानदेय बढ़ाने को बनाएंगे एजेंडा

MLC Election 2025: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर बाज़ी मारते हुए सबसे पहले...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सपा का मास्टरस्ट्रोक! दानिश अख्तर बने प्रत्याशी, पुरानी पेंशन और मानदेय बढ़ाने को बनाएंगे एजेंडा