रिकॉर्डतोड़ उछाल: सपाट बाजार के बावजूद IPO ने 1.60 लाख करोड़ जुटाकर रचा इतिहास, दिसंबर में आंकड़ा 1.85 लाख करोड़ पार करने की तैयारी

On
दीपक शर्मा  Picture

IPO Market: साल भर बाजार के सपाट रहने के बावजूद, 2024 की IPO गतिविधि ने उम्मीदों से कहीं अधिक प्रदर्शन किया है। अब तक 96 कंपनियों ने मिलकर 1,60,705 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं, जो 2024 के पिछले रिकॉर्ड 1,59,783 करोड़ रुपये को पार कर गया है। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, 5 दिसंबर तक आंकड़ा 1.60 लाख करोड़ पहुंच चुका है। वहीं, SME सहित छोटी कंपनियों को जोड़ें तो जुटाई गई कुल रकम 1.68 लाख करोड़ तक पहुंच गई है।

दिसंबर में जुट सकते हैं 25,000 करोड़ रुपये

बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिसंबर के अंत तक IPO के जरिए कुल जुटान करीब 1.85 लाख करोड़ रुपये पार कर सकता है। सिर्फ दिसंबर माह में ही लगभग 25,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।

और पढ़ें शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी

अगले सप्ताह 14,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

अगले हफ्ते कई बड़े इश्यू खुलने वाले हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड का 11,000 करोड़ रुपये का मेगा इश्यू सबसे खास है, जो 10 दिसंबर के आसपास आने की संभावना है। इसके अलावा 8 से 10 दिसंबर के बीच कई कंपनियां बाजार में उतरेंगी, जैसे—कोरोना (655 करोड़), वेकफिट (1,289 करोड़), नेफ्रोकेयर (871 करोड़), पार्कमेडि (920 करोड़) और जुनिपर ग्रीन एनर्जी (3,000 करोड़)। फ्रैक्टल एनालिटिक्स, क्लीन मैक्स एनवायरो और इनोवेटिवव्यू इंडिया भी कतार में हैं।

और पढ़ें उतार चढ़ाव के बीच बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, मजबूती के बावजूद निवेशकों को लगी 46 हजार करोड़ की चपत

पिछले वर्षों की तुलना में 2024 ने पीछे छोड़े पुराने रिकॉर्ड

पिछले वर्षों के IPO जुटान में 2024 सबसे आगे निकलता दिख रहा है।

और पढ़ें भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुला, आईटी शेयरों में तेजी

  • 2024: 91 इश्यू — ₹1,59,783 करोड़
  • 2023: 57 इश्यू — ₹49,435 करोड़
  • 2022: 40 इश्यू — ₹59,301 करोड़
  • 2021: 63 इश्यू — ₹1,18,723 करोड़

जनवरी में भी IPO की लाइन, बाजार रहेगा गर्म

नए साल यानी जनवरी 2025 में कई बड़ी कंपनियां IPO लाने की योजना बना रही हैं। इसमें PNGS Rewa Diamond, कनोडिया सीमेंट, कोरोना रेमेडीज, मिल्की मिस्ट, स्काईवेज एयर, अमागी मीडिया लैब्स, वीडा क्लिनिकल, LCC प्रोजेक्ट्स, वाटरवेज लीजर, KSH इंटरनेशनल, RD इंजीनियरिंग, CIEL HR सर्विसेज और मणिपाल पेमेंट जैसे नाम शामिल होंगे।

अक्तूबर में जुटी सबसे ज्यादा रकम

अक्तूबर 2024 फंड जुटान के मामले में सबसे मजबूत महीना रहा, जिसमें 38,308 करोड़ रुपये जुटाए गए। इसके बाद नवंबर में यह संख्या 34,545 करोड़ रही। अगस्त में कंपनियों ने 15,903 करोड़ रुपये जुटाए। इस साल सबसे बड़ा IPO टाटा कैपिटल का था, जिसने 15,511 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि ग्रो, लेंसकार्ट, एलजी, हेक्सावेयर और HDB फाइनेंशियल ने भी भारी रकम जुटाई।

मार्केट कैप बढ़ा पर औसत रिटर्न घटा

इस साल IPO लाने वाली कंपनियों की बाजार पूंजी 11.65 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। निवेशकों को कुल 1.68 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है, यानी औसतन 16.82% का रिटर्न। यह 2024 के 29.18% और 2023 के 73.90% से काफी कम है, लेकिन साल भर के बाजार उतार-चढ़ाव के बावजूद रिटर्न आकर्षक रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

प्रयागराज/मुज़फ्फरनगर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मुज़फ्फरनगर पुलिस और अभियोजन पक्ष को करारा झटका लगा है। न्यायालय ने पुरकाजी थाने में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

राहु नक्षत्र परिवर्तन 2026: 20 जनवरी से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल और उपाय

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक मायावी और प्रभावशाली ग्रह माना गया है। राहु जब भी अपना नक्षत्र बदलते हैं,...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
राहु नक्षत्र परिवर्तन 2026: 20 जनवरी से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल और उपाय

Dc vs RCB: स्मृति मंधाना का तूफान, आरसीबी ने 8 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

महिला टी20 लीग के इस मुकाबले ने फैंस के दिल जीत लिए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार खेल दिखाते हुए...
खेल  क्रिकेट 
Dc vs RCB: स्मृति मंधाना का तूफान, आरसीबी ने 8 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

उरई। न्यायलय में विचाराधीन नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में दोष सिद्ध होने के बाद शनिवार को न्यायधीश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

-दस्तावेजों की गहन पड़ताल में जुटी रही टीमरायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में छापेमारी कर रही आयकर टीम के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

प्रयागराज/मुज़फ्फरनगर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मुज़फ्फरनगर पुलिस और अभियोजन पक्ष को करारा झटका लगा है। न्यायालय ने पुरकाजी थाने में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

उरई। न्यायलय में विचाराधीन नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में दोष सिद्ध होने के बाद शनिवार को न्यायधीश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

-दस्तावेजों की गहन पड़ताल में जुटी रही टीमरायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में छापेमारी कर रही आयकर टीम के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

करोड़ों की जीएसटी चोरी के मास्टर माइंड रियासत के बारे में लखनऊ एसआईबी को मिला डाटा

मुरादाबाद। बोगस फर्मों के जरिए लकड़ी की खरीद-फरोख्त दिखाकर 85 लाख की जीएसटी चोरी में मुरादाबाद के विशेष जांच दल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
करोड़ों की जीएसटी चोरी के मास्टर माइंड रियासत के बारे में लखनऊ एसआईबी को मिला डाटा