भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

On

 नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 28 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर अब तक के सबसे उच्चतम स्तर (ऑल-टाइम हाई) 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए डेटा में दी गई। इससे पहले विदेशी मुद्रा भंडार का ऑल-टाइम हाई 729.328 बिलियन डॉलर था, जो कि 21 अगस्त को समाप्त हुए हफ्ते में दर्ज किया गया था।

 

एफएसएसएआई ने वाई-वाई नूडल्स बनाने वाली सीजी फूड इंडिया को वेज भुजिया नमकीन का उत्पादन रोकने का दिया आदेश ये भी पढ़ें  एफएसएसएआई ने वाई-वाई नूडल्स बनाने वाली सीजी फूड इंडिया को वेज भुजिया नमकीन का उत्पादन रोकने का दिया आदेश

एप्पल के नए सीईए जॉन टर्नस को मिलेगा 58 मिलियन डॉलर का पैकेज, टिम कुक की सैलरी घटी ये भी पढ़ें  एप्पल के नए सीईए जॉन टर्नस को मिलेगा 58 मिलियन डॉलर का पैकेज, टिम कुक की सैलरी घटी

आरबीआई के डेटा के मुताबिक, 28 अगस्त को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) की वैल्यू 9.337 बिलियन डॉलर बढ़कर 600.670 बिलियन डॉलर हो गई है। एफसीए में डॉलर के साथ दुनिया की कई अहम वैश्विक मुद्राएं जैसे येन, यूरो और पाउंड होती हैं, जिनकी वैल्यू को डॉलर में दिखाया जाता है। इस दौरान, विदेशी मुद्रा भंडार के दूसरे सबसे बड़े घटक गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 2.191 बिलियन डॉलर बढ़कर 116.409 बिलियन डॉलर हो गई है। आरबीआई के अनुसार, 28 अगस्त को समाप्त हुए हफ्ते में एसडीआर की वैल्यू 43 मिलियन डॉलर घटकर 18.810 बिलियन डॉलर रही है।

उदय कोटक ने बढ़ती ग्लोबल बॉन्ड यील्ड को लेकर दी चेतावनी, कहा- सरकारों पर कर्ज बनेगा महंगाई का कारण ये भी पढ़ें  उदय कोटक ने बढ़ती ग्लोबल बॉन्ड यील्ड को लेकर दी चेतावनी, कहा- सरकारों पर कर्ज बनेगा महंगाई का कारण

 

वहीं, भारत की आरबीआई में रिजर्व पॉजिशन 11 मिलियन डॉलर घटकर 4.914 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने की वजह डॉलर आकर्षित करने की लिए आरबीआई की ओर से शुरू की गई स्कीमों को माना जा रहा है, जिसके तहत देश में करीब 136 बिलियन डॉलर से अधिक का फंड आया है। किसी भी देश के लिए उसका विदेशी मुद्रा भंडार काफी महत्वपूर्ण होता है, और इससे उस देश की आर्थिक स्थिति का पता लगता है।

 

इससे अलावा, यह मुद्रा की विनिमय दर को स्थिर रखने में बड़ी भूमिका निभाता है। उदाहरण के लिए अगर किसी स्थिति में डॉलर के मुकाबले रुपए पर अधिक दबाव देखने को मिलता है और उसकी वैल्यू कम होती है तो केंद्रीय बैंक विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल कर डॉलर के मुकाबले रुपए को गिरने से रोक सकता है और विनिमय दर को स्थिर रखता है। 

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगरः माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उठाई कैशलेस इलाज की मांग, कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को जिले के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपनी लंबित...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उठाई कैशलेस इलाज की मांग, कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगरः आफत की बारिश से खेत बने तालाब, जलमग्न फसलों को देख पसीजा कैबिनेट मंत्री का दिल

मुजफ्फरनगर। भारी वर्षा ने पुरकाजी क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः आफत की बारिश से खेत बने तालाब, जलमग्न फसलों को देख पसीजा कैबिनेट मंत्री का दिल

मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ में नाले के तेज बहाव से ढहा मकान, रसोई-शौचालय मलबे में तब्दील, बाल-बाल बचे दो परिवार

मोरना (मुज़फ्फरनगर)। तीर्थनगरी शुकतीर्थ की परमधाम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश एक परिवार के लिए आफत बनकर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ में नाले के तेज बहाव से ढहा मकान, रसोई-शौचालय मलबे में तब्दील, बाल-बाल बचे दो परिवार

मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ के गौड़ीय मठ में जन्माष्टमी की धूम, हरिनाम संकीर्तन पर थिरके श्रद्धालु, हुआ 16 प्रहर का अखंड संकीर्तन 

मोरना (मुज़फ्फरनगर)। प्रसिद्ध तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित गौड़ीय मठ आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व अत्यंत श्रद्धा, अलौकिक भक्ति और...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ के गौड़ीय मठ में जन्माष्टमी की धूम, हरिनाम संकीर्तन पर थिरके श्रद्धालु, हुआ 16 प्रहर का अखंड संकीर्तन 

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर भड़की कांग्रेस: गिरफ्तारी या कार्रवाई हुई तो देशभर में होगा उग्र आंदोलन, धस्माना की चेतावनी

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि विपक्ष के नेता राहुल...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर भड़की कांग्रेस: गिरफ्तारी या कार्रवाई हुई तो देशभर में होगा उग्र आंदोलन, धस्माना की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

देवबंद में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां तेज, 109 साल पुराने स्वर्ण रथ पर सवार होंगे भगवान

सहारनपुर के देवबंद में ऐतिहासिक वार्षिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार छह सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण शोभा यात्रा की तैयारियां तेज, 109 साल पुराने स्वर्ण रथ पर सवार होंगे भगवान

नशामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को बड़ी कामयाबी, योगी सरकार ने ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा

कार्रवाई में छह गिरफ्तार, सात मोबाइल और 11,140 रुपये नकद बरामद, कन्हैया फार्मा सील
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नशामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को बड़ी कामयाबी, योगी सरकार ने ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा

दहेज हत्या के मुख्य आरोपी पति को जमानत देना जज को पड़ा भारी: हाईकोर्ट ने दिए विभागीय जांच के आदेश

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दहेज हत्या के मामले में पर्याप्त साक्ष्यों और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 118 के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
दहेज हत्या के मुख्य आरोपी पति को जमानत देना जज को पड़ा भारी: हाईकोर्ट ने दिए विभागीय जांच के आदेश

न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बालिगों की अपनी मर्जी से की गई शादी के एक मामले में अदालती आदेशों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: जौनपुर एसपी और एडीजी वाराणसी जोन तलब

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग