भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ अगस्त में 15 वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंची, पीएमआई 62.9 रहा

On

नई दिल्ली। भारत के सर्विसेज सेक्टर की ग्रोथ अगस्त में 15 वर्ष के उच्चतम स्तर पर रही है। इससे सर्विस प्रोवाइडर्स को बीते एक दशक की सबसे तेज कीमतों में बढ़ोतरी का मौका मिला है। यह जानकारी बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट में दी गई। एसएंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज परचेसिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अगस्त में 62.9 रहा है, जो कि जुलाई में 60.5 था। जब भी पीएमआई 50 से ऊपर होता है तो यह बढ़ोतरी को दिखाता है।

 

और पढ़ें जीएसटी सुधारों के जरिए सरकार ने वैश्विक निवेशकों को दिया मजबूत संकेत, व्यापार में आसानी को मिलेगा बढ़ावा - यूएसआईबीसी

और पढ़ें 15 सितंबर से लागू होंगे नए यूपीआई नियम, टैक्स और निवेश लेनदेन में मिलेगी राहत- UPI Rule Change 2025

एचएसबीसी के मुख्य भारतीय अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी के अनुसार, नए ऑर्डरों में वृद्धि के कारण, भारत का सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स पिछले महीने पंद्रह वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त में मांग का एक प्रमुख संकेतक नया व्यवसाय जून 2010 के बाद से सबसे तेज दर से बढ़ा। अंतरराष्ट्रीय मांग में मजबूती आई है और निर्यात ऑर्डरों में 14 महीनों में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई।

और पढ़ें सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे सोना और चांदी

 

मजबूत विदेशी मांग ने सर्विस प्रोवाइडर्स को ग्राहकों के लिए कीमतों में और अधिक आक्रामक वृद्धि करने में सक्षम बनाया। उत्पादन मूल्य मुद्रास्फीति जुलाई 2012 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई और इनपुट लागत नौ महीनों में सबसे तेज दर से बढ़ी। रिपोर्ट में बताया गया कि अगस्त में आगामी वर्ष के लिए व्यावसायिक विश्वास तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो अनुकूल विज्ञापन खर्च और सकारात्मक मांग पूर्वानुमानों से प्रेरित था।

 

सेवाओं और विनिर्माण को मिलाकर संयुक्त पीएमआई, अगस्त में बढ़कर 63.2 हो गया, जो जुलाई में 61.1 था। यह 17 वर्षों का उच्चतम स्तर है और भारत की अर्थव्यवस्था के दोनों क्षेत्रों में मजबूत आर्थिक गति को दर्शाता है। वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सेवाओं और विनिर्माण में मजबूत वृद्धि और अनुकूल मानसून की स्थिति के कारण यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बनी हुई है।




 

लेखक के बारे में

नवीनतम

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित 1510 अनुदेशकों में से 11 को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

आगरा- उत्तर प्रदेश आगरा जिले में उफना रही यमुना नदी का जलस्तर वाटर वर्क्स पर खतरे के निशान पांच सौ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को पारा थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे पर स्थित शुभी ढाबा एवं रेस्टोरेंट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

भाजपा सांसद कार्यशाला में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, जीएसटी और उपराष्ट्रपति चुनाव पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपने सांसदों के लिए दो दिवसीय सांसद...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भाजपा सांसद कार्यशाला में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, जीएसटी और उपराष्ट्रपति चुनाव पर हुई चर्चा

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, राहत शिविरों में पानी और भोजन की व्यवस्था जारी

नई दिल्ली। यमुना का जलस्तर रविवार रात 10 बजे खतरे के निशान 205.33 मीटर से केवल 0.01 मीटर कम होकर...
Breaking News 
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, राहत शिविरों में पानी और भोजन की व्यवस्था जारी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित 1510 अनुदेशकों में से 11 को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

आगरा- उत्तर प्रदेश आगरा जिले में उफना रही यमुना नदी का जलस्तर वाटर वर्क्स पर खतरे के निशान पांच सौ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को पारा थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे पर स्थित शुभी ढाबा एवं रेस्टोरेंट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद। मुरादाबाद महानगर के थाना कटघर क्षेत्र में रविवार रात हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान (38 वर्ष) की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की गोली मारकर हत्या