गौतमबुद्ध नगर में संपूर्ण समाधान दिवस: 198 शिकायतें दर्ज, 13 का मौके पर निस्तारण

On

नोएडा। जनता की समस्याओं का समाधान करने के मकसद से शनिवार को जनपद गौतमबुद्व नगर की तीनों तहसील दादरी, सदर एवं जेवर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता द्वारा 198 शिकायतें दर्ज कराई गई, जिनमें से मात्र13 शिकायतों का समाधान मौके पर ही अधिकारियों द्वारा किया गया। समाधान दिवस के दौरान मंडलायुक्त मेरठ, डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं, उनसे संवाद स्थापित कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जारी किए।
 
 
दादरी तहसील में मेरठ मंडल के मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए आम नागरिकों की शिकायतें सुनीं। इस अवसर पर कुल 132 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज हुईं। जिनमें से 9 शिकायतों का निस्तारण किया गया
 
 
इस दौरान मंडलायुक्त मेरठ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
 
वहीं सदर तहसील में गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी  मेधा रूपम ने समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की शिकायतें सुनी। सदर तहसील में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए तथा आवेदकों को हर स्तर पर संतुष्ट किया जाए।
 
 
जिलाधिकारी द्वारा समाधान दिवस की अध्यक्षता से पूर्व मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत तहसील सदर स्थित कमरा नंबर 11 में महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए स्थापित ‘हेल्प एंड असिस्टेंस बूथ’ का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस बूथ के माध्यम से महिलाएं आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, विरासत, दाखिल-खारिज से संबंधित कार्यों के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच से प्राप्त कर सकेंगी।
 
 
महिलाओं की सुविधा के लिए सप्ताहवार रोस्टर भी तैयार किया गया है, प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार को लेखपाल ममता कुमारी एवं सुरभि, बुधवार एवं गुरुवार को नीरज लता एवं नेहा, तथा शुक्रवार एवं शनिवार को बबीता शुक्ला एवं अनुसूया की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
 
 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश आदि उपस्थित रहे।
इसके अलावा अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने तहसील जेवर में समाधान दिवस की अध्यक्षता की। जेवर तहसील में कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही अधिकारियों द्वारा कराया गया। 
 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और संविधान विरोधी कार्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही-  अखिलेश यादव

फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में हाल ही में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

दैनिक राशिफल- 5 अक्टूबर 2025, रविवार

मेष : व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। अधिकारी वर्ग से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 5 अक्टूबर 2025, रविवार

"श्रद्धा: विश्वास का वह दीप जो अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाए"

मन की वह अनुभूति जो किसी के प्रति सर्वोच्च विश्वास स्थापित करती है श्रद्धा कहलाती है। भगवान का कल्याणकारी स्वरूप...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
"श्रद्धा: विश्वास का वह दीप जो अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाए"

उत्तर प्रदेश

सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और संविधान विरोधी कार्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही-  अखिलेश यादव

फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में हाल ही में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देते हुए इस दिन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज