गाजियाबाद में कोरियान गेम के कारण तीन नाबालिक बच्चियों की मौत पर यूपी महिला आयोग ने जताई चिंता
गाजियाबाद | गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र अंतर्गत भारत सोसायटी में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रहने वाली तीन नाबालिग सगी बहनों ने कथित तौर पर एक ऑनलाइन कोरियाई गेम के प्रभाव में आकर नौवीं मंजिल से कूदकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। इस घटना ने डिजिटल युग में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य बबीता चौहान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
गेम की 'लास्ट स्टेज' बनी मौत का कारण
परिजनों की निगरानी पर उठाए सवाल
महिला आयोग की सदस्य ने परिवार की स्थिति पर बात करते हुए कहा कि छोटे से घर में इतने लोग होने के बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया कि बच्चियाँ रात के चार-चार बजे तक मोबाइल चला रही हैं। उन्होंने कहा कि "मुझे आश्चर्य है कि परिवार के बीच रहते हुए भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर नहीं रखी गई।" उन्होंने पुलिस प्रशासन को इस प्रकरण की हर पहलू से गहनतापूर्वक जांच करने के निर्देश दिए हैं।
अभिभावकों को सलाह और स्कूलों पर सख्ती
बबीता चौहान ने मीडिया के माध्यम से अभिभावकों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण संदेश जारी किए:
-
माता-पिता रखें निगरानी: उन्होंने अपील की कि अभिभावक अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें और उनकी डिजिटल गतिविधियों पर नजर रखें। भारतीय संस्कृति में संस्कारों और पारिवारिक जुड़ाव का महत्व सर्वोपरि है।
-
होमवर्क पर पाबंदी: महिला आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए आदेश जारी किया है कि कक्षा 5 तक के छात्रों को मोबाइल पर होमवर्क या असाइनमेंट देना तत्काल बंद किया जाए। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों को डिजिटल स्क्रीन से दूर रखने की कोशिश करें।
समाज में शोक की लहर
इस सामूहिक आत्महत्या की घटना से पूरी भारत सोसायटी और आसपास के इलाकों में मातम छाया हुआ है। हर कोई इस बात से स्तब्ध है कि कैसे एक मोबाइल गेम ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर गेमिंग ऐप के डेटा और मोबाइल हिस्ट्री की जांच शुरू कर दी है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां