दिल्ली में 46 रेलवे स्टेशन, 13 का होगा कायाकल्प

On

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज भी 46 रेलवे स्टेशन मौजूद हैं। हालांकि ज्यादातर लोग दिल्ली के केवल पांच से छह रेलवे स्टेशन के नाम ही जानते हैं, इनका इस्तेमाल वर्तमान में भारी संख्या में लोग करते हैं। बाकी रेलवे स्टेशनों की स्थिति अपने खात्मे की कगार पर हैं, हालांकि आने वाले कुछ वर्षों […]

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज भी 46 रेलवे स्टेशन मौजूद हैं। हालांकि ज्यादातर लोग दिल्ली के केवल पांच से छह रेलवे स्टेशन के नाम ही जानते हैं, इनका इस्तेमाल वर्तमान में भारी संख्या में लोग करते हैं। बाकी रेलवे स्टेशनों की स्थिति अपने खात्मे की कगार पर हैं, हालांकि आने वाले कुछ वर्षों में रेलवे इसमें से एक दर्जन से अधिक रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण करेगी।

दिल्ली के 46 रेलवे स्टेशन में से पुरानी दिल्ली ही केन्द्रीय स्टेशन है। दिल्ली से कई लाइनें विभिन्न दिशाओं में जाती हैं मसलन पानीपत, रोहतक, रेवाडी, मथुरा, गाजियाबाद। शाहदरा से एक लाइन शामली की तरफ निकाली गई है।

देश की पहली डिजिटल जनगणना का आगाज़, अमित शाह ने लॉन्च किए 'प्रगति' और 'विकास' शुभंकर ये भी पढ़ें  देश की पहली डिजिटल जनगणना का आगाज़, अमित शाह ने लॉन्च किए 'प्रगति' और 'विकास' शुभंकर

वहीं दिल्ली में एक लाइन रिंग रेलवे भी है जो निजामुद्दीन से शुरू होकर पटेल नगर में रेवाडी वाली लाइन में मिल जाती है और आगे दया बस्ती में रोहतक लाइन से भी जुड़ती है। खास बात ये है की

दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित  ये भी पढ़ें  दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित

कुछ समय के लिए रेलवे ने ये दिल्ली रिंग रेल सेवा भी शुरू की थी जो निजामुद्दीन से शुरू होकर सफदरजंग, शकूरबस्ती नई दिल्ली के बाद शिवाजी ब्रिज, तिलक ब्रिज, प्रगति मैदान पूरे रिंग रूट का चक्कर लगाती थी लेकिन कुछ समय के बाद इसे बंद कर दिया गया।

दिल्ली विधानसभा गेट पर हंगामा: केजरीवाल का काफिला रोका, Z+ सुरक्षाकर्मी भी बाहर ये भी पढ़ें  दिल्ली विधानसभा गेट पर हंगामा: केजरीवाल का काफिला रोका, Z+ सुरक्षाकर्मी भी बाहर

इनके अलावा दो बाइपास लाइनें है- एक निजामुद्दीन-गाजियाबाद बाइपास और दूसरी दया बस्ती-आजादपुर बाइपास। हालांकि दया बस्ती और आजादपुर बाइपास लाइन पर बीच में कोई स्टेशन नहीं है और ज्यादातर मालगाडियां ही यहां से गुजरती हैं।

इनमें रेवाडी वाली लाइन पहले मीटर गेज थी जो अब बड़ी लाइन में बदल गई है। मथुरा, गाजियाबाद और अम्बाला वाली लाइनें साथ ही रोहतक वाली लाइन शकूरबस्ती तक विद्युतीकृत है। दोनों बाइपास लाइनें और रिंग लाइन भी विद्युतीकृत हैं।

पंजाब की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनें पुरानी दिल्ली (डीएलआई) या नई दिल्ली (एनडीएलएस) स्टेशन से चलती हैं। इसी तरह दक्षिण क्षेत्र की ट्रेन नई दिल्ली या हजरत निजामुददीन स्टेशन से चलती हैं। पूर्व दिशा की और जाने वाली रेलगाड़ियां पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली और फिर आनन्द विहार टर्मिनल से चलती हैं। ऐसे ही राजस्थान जाने वाली रेलगाड़ियां पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली या सराय रोहिल्ला (डीईई) स्टेशन से शुरू होती हैं।

1.आदर्श नगर, दिल्ली – दिल्ली-पानीपत (लाइन)

2.आनन्द विहार हाल्ट (एएनवीआर)- गाजियाबाद बाइपास (लाइन)

3. आनन्द विहार टर्मिनल (एएनवीटी)-गाजियाबाद बाइपास

4. इन्द्र पुरी हाल्ट (डीएलपीआई) रिंग लाइन

5 ओखला दिल्ली – मथुरा

6. कीर्ति नगर (केआरटीएन) रिंग लाइन

7. खेडा कलां (केकेएन) दिल्ली-पानीपत

8. घेवरा दिल्ली- रोहतक

9. चाणक्य पुरी (सीएनकेपी) रिंग लाइन

10. तिलक ब्रिज दिल्ली – मथुरा (लाइन)

11. तुगलकाबाद (टीकेडी) दिल्ली – मथुरा

12. दया बस्ती (डीबीएसआई) दिल्ली- रोहतक

13. दिल्ली किशनगंज (डीकेजेड) दिल्ली-रोहतक

14. दिल्ली सफदरजंग (डीएसजे) रिंग लाइन

15. दिल्ली सराय रोहिल्ला (डीईई) दिल्ली- रेवाडी

16. दिल्ली आजादपुर (डीएजेड) दिल्ली- पानीपत

17. दिल्ली छावनी (दिल्ली- रेवाडी)

18. दिल्ली जं (डीएलआई)

19. दिल्ली शाहदरा जं (डीएसए) दिल्ली – गाजियाबाद लाइन

20. नई दिल्ली (एनडीएलएस) दिल्ली- मथुरा लाइन

21. नरेला (नूर) दिल्ली-पानीपत

22. नांगलोई (एनएनओ) दिल्ली-रोहतक

23. नारायणा विहार (एनआरवीआर) रिंग लाइन

24. पटेल नगर (पीटीएनआर) दिल्ली- रेवाडी

25. पालम दिल्ली – रेवाडी लाइन

26. प्रगति मैदान (पीजीएमडी) दिल्ली – मथुरा

27. बराड स्क्वेयर (बीआरएसक्यू) रिंग लाइन

28. बदली (बीएचडी) दिल्ली- पानीपत

29. बिजवासन (बीडब्ल्यूएसएन) दिल्ली रेवाडी

30. मंगोलपुरी (एमजीएलपी) दिल्ली-रोहतक

31. मंडावली चंद्र विहार (एमडब्ल्यूसी) गाजियाबाद बाइपास

32. मुण्डका (एमक्यूसी) दिल्ली- रोहतक

33. लाजपत नगर (एलपीएनआर) रिंग लाइन

34. लोधी कालोनी (एलडीसीवाई) रिंग लाइन

35. विवेक विहार (वीवीबी) दिल्ली-गाजियाबाद

36. विवेकानन्द पुरी हाल्ट (वीवीकेपी) दिल्ली-रोहतक

37. शकूरबस्ती (एसएसबी) दिल्ली- रोहतक

38. शाहबाद मोहम्मदपुर (एसएमडीपी) दिल्ली रेवाडी

39. शिवाजी ब्रिज (सीएसबी) दिल्ली – मथुरा

40. सदर बाजार (डीएसबी) दिल्ली – मथुरा

41. सब्जी मण्डी (एसजेडएम) दिल्ली- पानीपत

42. सरदार पटेल मार्ग (एसडीपीआर) रिंग लाइन

43. सरोजिनी नगर (एसओज रिंग लाइन

44. सेवा नगर (एसडब्ल्यूएनआर) रिंग लाइन

45. हजरत निजामुद्दीन (एनजेडएम) दिल्ली – मथुरा

46. होलम्बी कलां (हुक) दिल्ली-पानीपत

दिल्ली की जनसंख्या और महत्व को देखते हुए ये निर्विवाद है कि न केवल दिल्ली के भीतर बल्कि देश के बाकी हिस्सों के लिए भी रेलवे एक बेहतरीन परिवहन व्यवस्था है। भारतीय रेलवे ने छोटी और लंबी दूरी के लिए परिवहन के किफायती साधन उपलब्ध कराने में अच्छा काम किया है। दिल्ली में कुछ मुख्य स्टेशनों को छोड़कर बाकी के अन्य स्टेशन अब लोकल और मालगाड़ियों के ही इस्तेमाल में आ रहे हैं। हालांकि रेलवे को अभी भी स्वच्छता और रखरखाव के मामले में एक लंबा रास्ता तय करना है। फिर भी, यह हमारे देश के अधिकांश नागरिकों के परिवहन का सबसे महत्वपूर्ण और पसंदीदा साधन है।

रेलवे अनुमान के मुताबिक फिलहाल अगले कुछ सालों में दिल्ली के रेलवे स्टेशन की तस्वीर बिल्कुल बदल जाएगी और यात्रियों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। राजधानी में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दिल्ली के 46 रेलवे स्टेशनों में से कुल 13 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प कर दिया जाएगा। इसमें आदर्शनगर, आनंद विहार, बिजवासन, पुरानी दिल्ली, दिल्ली कैंट, सराय रोहिल्ला, शाहदरा, हजरत निजामुद्दीन, नरेला, नई दिल्ली, सब्जी मंडी, सफदरजंग, तिलक ब्रिज शामिल है।

Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

कोलकाता के बंद क्लब हाउस में जोरदार धमाके: इलाके में मची दहशत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर।

कोलकाता। उत्तर कोलकाता के पाइकपाड़ा इलाके में शनिवार सुबह एक बंद क्लब हाउस में हुए कई छोटे धमाकों से इलाके...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
कोलकाता के बंद क्लब हाउस में जोरदार धमाके: इलाके में मची दहशत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर।

मुजफ्फरनगर: होली के दिन घर में घुसकर महिला से अभद्रता और पति पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

   मुजफ्फरनगर। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र की कंबल वाली गली में होली के त्योहार के दौरान दबंगों द्वारा दुस्साहस का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: होली के दिन घर में घुसकर महिला से अभद्रता और पति पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

पत्रकार हत्याकांड में डेरामुखी राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पत्रकार हत्याकांड में...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
पत्रकार हत्याकांड में डेरामुखी राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला

एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- 'पर्याप्त तेल-गैस मुहैया कराने में सरकार लाचार'

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने के बाद केंद्र...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- 'पर्याप्त तेल-गैस मुहैया कराने में सरकार लाचार'

विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मुंबई। 'टटिहरी' सॉन्ग को लेकर पंजाबी सिंगर बादशाह बुरे फंस चुके हैं। गाने में लड़कियों के लिए विवादित शब्दों के...
Breaking News  मनोरंजन 
विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

उत्तर प्रदेश

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होली का त्योहार बीतने के बाद अब काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

मुरादाबाद। जिले के बुद्धि विहार इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं