सीएम रेखा गुप्ता का दिल्ली विधानसभा में इतिहास पर तीखा तंज – ‘भगत सिंह ने कांग्रेस पर बम फेंका?’
नई दिल्ली। दिल्ली की सियासत में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का ज़िक्र करते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया।
उन्होंने व्यंग्य किया कि कांग्रेस की सरकार स्वतंत्रता सेनानियों को ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ नहीं, बल्कि कांग्रेस के खिलाफ बम फेंकने वाला बता रही है। सीएम ने तंज कसते हुए कहा — “क्या स्वतंत्रता संग्राम ब्रिटिश के विरुद्ध नहीं, कांग्रेस के खिलाफ लड़ा गया था?”
रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि लगता है इतिहास अब ‘रिमिक्स’ मोड में आ गया है। अगली बार शायद यह भी सुनने को मिले कि चंद्रगुप्त मौर्य ने गांधी जी के निर्देशन में साम्राज्य विस्तार किया था!
इस बयान से राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। भाजपा समर्थक इसे कांग्रेस के इतिहास बोध पर सवाल मान रहे हैं, वहीं कांग्रेस ने इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दिया है।
